वनवासियों का जीवनस्तर सुधारने वनोपजों का होगा मूल्यसंवर्द्धन जगदलपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बस्तर संभाग में वनवासियों का जीवन स्तर में सुधार के लिए सभी प्रमुख लघु वनोपजों का मूल्यसंवर्द्धन किया जाएगा। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलखो की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों की आयोजित बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई और जिस जिले में जो लघु वनोपज का उत्पादन ज्यादा होता है, वहां उसकी प्रसंस्करण इकाई लगाने का निर्णय लिया गया। कमिश्नर…
महीना: फ़रवरी 2019
तबादलों पर रोक हटाने की तैयारी
तबादलों पर रोक हटाने की तैयारी रायपुर। प्रदेश में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर से रोक हटाने की तैयारी है। प्रभारी मंत्री जिले के भीतर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला कर सकेंगे। कई कांग्रेस विधायकों ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर तबादलों पर से रोक हटाने का आग्रह भी किया था। सरकार बदलने के बाद से अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर रोक यथावत है। कुछ विभागों में तबादले हुए हैं, लेकिन समन्वय के अनुमोदन के बाद आदेश जारी किए गए। सरकार एक-दो दिनों में…
लोक वाद्य और लोक धुनों से संयोजित फोक आर्केस्ट्रा ने रंग जमाया
लोक वाद्य और लोक धुनों से संयोजित फोक आर्केस्ट्रा ने रंग जमाया रायपुर। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित 12वां साउथ एशियन युनिवर्सिटीज फेस्टिवल के तहत शनिवार को फोक आरकेस्ट्रा स्पर्धा में शामिल प्रतिभागियों ने परंपरागत वाद्य और अंचल विशेष की लोक धुनों से संयोजित फोक आर्केस्ट्रा की रंगारंग प्रस्तुति दी। फोक आरकेस्ट्रा स्पर्धा के तहत साउथ फेस्ट में परंपरागत वाद्य तुंबी, मटका, मंजीरा, खंजरी, घुंघरू के साथ पंजाब के युवाओं ने फोक आर्केस्ट्रा की ऊर्जावान प्रस्तुति दी। पश्चिम बंगाल के दल द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।…
तीन सौ से ज्यादा आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले
तीन सौ से ज्यादा आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आरक्षक और प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। तबादला सूची में तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल है। जो एक ही जगह वर्षों से जमे थे। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये यातायात पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है। ये आदेश दुर्ग एसपी प्रखर पांडेय ने जारी किया है।
जोन स्वीमिंग में आहना ने 2 गोल्ड सहित जीते 3 पदक
जोन स्वीमिंग में आहना ने 2 गोल्ड सहित जीते 3 पदक बिलासपुर। बिलासपुर की आहना श्रीवास्तव ने स्वीमिंग में नया कीर्तिमान बनाया है। सीबीएसई फार ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग में आहना चैंपियन बनी है। भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतियोगिता में आहना ने दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। महज 6 साल की उम्र से तैराकी का हुनर हासिल कर रही आहना बड़ी बहन निमिषा को अपने लिए प्रेरणा मानती है। निमिषा खुद भी राष्ट्रीय तैराक है, उन्होंने कई नेशनल चैंपियनशिप जीते हैं। दोनों बहने…
मौसम ने ली करवट, जशपुर में गिरे ओले
मौसम ने ली करवट, जशपुर में गिरे ओले रायपुर/जशपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। शुक्रवार रात उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में हल्की बारिश के साथ जशपुर में ओले गिरे, वहीं रायपुर में गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में आद्रता के चलते कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम…
डिप्टी कलेक्टर संदीप का तबादला रद्द
डिप्टी कलेक्टर संदीप का तबादला रद्द रायपुर। डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल का तबादला रद्द कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल रायपुर के डिप्टी कलेक्टर बने रहेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा संदीप कुमार अग्रवाल का सरगुजा स्थानांतरण किया गया था, जो निरस्त कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल की जगह महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर बीसी एक्का को सरगुजा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक उपाध्याय ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की ली जानकारी
विधायक उपाध्याय ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की ली जानकारी रायपुर। पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार सुबह गुढिय़ारी स्थित भारत माता चौक में बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण किया एवं निगम के पार्षद,जोन कमिश्नर ओर अधिकारियों को जगह पर बुलाकर कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पानी टंकी के साथ पाइपलाइन की भी जानकारी लेते हुए, गर्मियों की पूरी तैयारी पेयजल के मद्देनजर करने अधिकारियों को कहा। उपाध्याय ने बताया कि पश्चिम विधानसभा में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है पिछली सरकार ने भी…
गृहमंत्री ने पुलिस को ईमानदारी से कार्य करने के दिए निर्देश
गृहमंत्री ने पुलिस को ईमानदारी से कार्य करने के दिए निर्देश भिलाईनगर। राज्य के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को अचानक भिलाई 3 थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना स्टाफ ने उन्हें अपने समस्याओं से भी अवगत कराया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने थाना परिसर का बारीकी से मुआयना कराया तथा सभी संबधित अधिकारियों एवं सिपाहियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी सेवा ईमानदारी से करे।…
स्वाइन फ्लू के लिए लगाए गए शिविर में 150 लोगों को मिला लाभ
स्वाइन फ्लू के लिए लगाए गए शिविर में 150 लोगों को मिला लाभ दुर्ग। प्रदेश में लगातार स्वाईन फ्लू से बढ़ रहे मौंतों के कारण को लेकर पुराना बस स्टैण्ड में शनिवार को जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिवर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला । शिविर में 150 लोगो ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर कई लोगों को मौसम के बदलाव से सर्दी खासी बुखार की दवाईयां भी दी गई।
