स्मार्ट घुरवा से होगा गावों का विकास – मुख्यमंत्री

स्मार्ट घुरवा से होगा गावों का विकास – मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत डभरा में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजिक स्मारिका एवं बॉयलाज का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर मंगल भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बरेठ समाज के लोग परंपरागत व्यवसाय के साथ-साथ खेती किसानी भी कुशलता से करते है। राज्य…

मुख्यमंत्री आएंगे शिवरीनारायण

मुख्यमंत्री आएंगे शिवरीनारायण जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 फरवरी को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर आयेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कल 24 फरवरी को प्रात: 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.40 बजे जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण पहुंचेंगे और यहां आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्री बघेल दोपहर 12.40 बजे शिवरीनारायण से हेलीकाप्टर द्वारा महासमुंद जिले के आवलाचक्की (सरायपाली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

समूह खेल है भिर्री, पौराणिक मान्यता जुड़ी

समूह खेल है भिर्री, पौराणिक मान्यता जुड़ी राजिम। पारंपरिक खेलों के अंतर्गत भिर्री खेल को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। इस खेल को लेकर बताया गया कि भिर्री खेल समूह में खेला जाता है इस खेल को महिला व पुरुष दोनों ही खेल सकते हैं।। इस खेल को लूटपाती खेल भी कहा जाता है। इस खेल का पौराणिक महत्व भी है। इस खेल के संबंध में बताया गया कि महाभारत काल में अभिमन्यु जब चक्रव्यूह तोडऩे गए और उससे जब बाहर नहीं आ पाये, उसी से प्रेरित होकर इस खेल…

पारंपरिक खेलों में उत्साह के साथ भाग ले रहे अंचल के युवा व बच्चे

पारंपरिक खेलों में उत्साह के साथ भाग ले रहे अंचल के युवा व बच्चे राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के पांचवे दिन महोत्सव स्थल के समीप खेल डोम में पहुंचे अंचल के बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों में दिनों दिन बढऩे प्रतिभागियों की संख्या व यहां खेले जा रहे खेलों को देखकर एक ही बात निकल रही है, वाह क्या खेल है। आज प्रदर्शित खेलों में अटकन मटकन दही चटाका बन के कांटा… गीत के…

नृत्य करने पहुंचे 70 वर्षीय वृद्ध सुखराम

नृत्य करने पहुंचे 70 वर्षीय वृद्ध सुखराम राजिम। आयोजन के पांचवे दिन शनिवार को राउत नाचा की प्रस्तुति देने देवरी से दयालू राम यादव की टीम पहुंची। इनकी टीम के साथ 70 वर्षीय वृद्ध सुखराम भी पहुंचे। वहीं तिरियाभाट बेमेतरा से 8 से 15 वर्ष के बच्चों की टोली भी पहुंची। जिसमें से एक बच्चे के पिता ने बताया कि वह लगातार 20 वर्षों से राउत नाचा की प्रस्तुति दे रहे हैं तब उनकी उम्र उनके बच्चे के समान थी। उन्होंने अपनी राउत नाचा की टीम में नन्हे बच्चों को…

पुराने मकान के जर्जर सीढ़ी से गिरा मजदूर.मौत

पुराने मकान के जर्जर सीढ़ी से गिरा मजदूर.मौत रायपुर। मोमिनपारा स्थित निमार्णाधीन मकान के बगल में स्थित पुराने मकान के जर्जर सीढ़ी के ढहने से एक मजदूर दब गया। जिससे उसे तत्काल उपचार के लिए पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक घनश्याम यादव मूलत:ग्राम फुलवारी बलौदाबाजार का रहने वाला था। यहां वह राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि ठेकेदार सुब्रसेन…

गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला 18 हजार यूजर चार्ज

गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला 18 हजार यूजर चार्ज रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 8 के आयुक्त ने शनिवार को गंदगी फैलाने वाले 30 लोगों से 18 हजार रुपए यूजर चार्ज वसूला गया। शनिवार को ये जानकारी आयुक्त शिव अनंत तायल ने दी। उन्होंने कहा कि लगातार नगर निगम अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि शहर में गंदगी न फैलाएं बावजूद लोग मनमानी गंदगी फैला रहे हैं, इसी वजह से आज ये कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जोन 8 स्वास्थ्य विभाग…

पुलिस के जवान कबड्डी के मैदान में दिखा रहे दमखम

पुलिस के जवान कबड्डी के मैदान में दिखा रहे दमखम बालोद। सामुदायिक पुलिसिंग और आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए आज से कबड्डी प्रतियोगिता शुरु हुई। इसमें जिले के कुल 12 थानों की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 24 पुरुषों की और 12 महिलाओं की टीमें भाग लेंगी। यह कबड्डी लीग 2 दिन चलेगा। ये जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक एमएल कोटवानी ने कहा कि जनता को इससे जुड़ने की जरूरत है। इससे पुलिस और आम जनता के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। इससे अपराधों में…

चिंतलनार में 4 किलो का आईईडी बम बरामद

चिंतलनार में 4 किलो का आईईडी बम बरामद सुकमा। चिंतलनार थाना क्षेत्र के लखापाल इलाके में जवानों ने 4 किलो का आईईडी बम बरामद किया है. नक्सलियों ने सुरक्षाबल को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम प्लांट किया था. जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान आईईडी बम को निष्क्रिय करने में भी कामयाबी हासिल की है.

फूड पार्क, शक्कर कारखाना और कृषि महाविद्यालय की घोषणा

फूड पार्क, शक्कर कारखाना और कृषि महाविद्यालय की घोषणा बेमेतरा। किसान मेला के मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा किया कि बेमेतरा में फूड पार्क और शक्कर कारखाना का निर्माण किया जाएगा. साथ ही बेमेतरा जिला में कृषि महाविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा से आज सुराजी योजना का शुभारम्भ किया. सीएम ने 18.65 करोड़ के विकास कार्यों का सौगात देने के साथ ही ढाई करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान मेले में कहा कि चुनाव के…