19 मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मगरलोड। धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड की ग्राम भोथीडीह निवासी किसान राकेश सिन्हा की लिखित शिकायत पर मगरलोड पुलिस ने अवैध रूप से 19 नग मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता किसान के मुताबिक तीन लोग मवेशियों को मारते पीटते ग्राम भोथीडीह तरफ से ले जा रहा थे. उनसे किसानों द्वारा पूछने पर गोलमोल जवाब देने पर मगरलोड पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर उनसे मवेशियों को दस्तावेज मंगवाए लेकिन वो नहीं दे सके. जिसके बाद…
महीना: फ़रवरी 2019
संकल्प शिविर कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लखमा
संकल्प शिविर कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लखमा दन्तेवाड़ा। संकल्प शिविर कार्यक्रम में वाणिज्य कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा मंगल भवन पहुंचे. मंत्री लखमा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की. छबीन्द्र कर्मा ने भी शिविर में जमकर भाजपा पर निशाना साधा,जनता भाजपा को विधानसभा की भांति लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाएगी.
मानवाधिकार आयोग के फैसले पर मिली सहायता
मानवाधिकार आयोग के फैसले पर मिली सहायता रायपुर। रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनकी एक सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ता अनवर हुसैन की पुलिस ने जमकर पिटाई की थी. अनवर हुसैन ने डॉ. रमन सिंह के भाषण के दौरान उनके वक्तव्य को सफेद झूठ कहकर विरोध किया था. अब इस मामले में नई सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग ने सात साल बाद अपना फैसला सुनाया है. आयोग ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए पीडि़त अनवर हुसैन को 25 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति दिए…
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की हुई बैठक
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की हुई बैठक रायपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की एकात्म परिसर में संगठन महामंत्री पवन साय, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश गुप्ता की मौजूदगी में बैठक हुई। दिल्ली से अधिवक्ता चेतन शर्मा, नीरज शर्मा और अवधेश सिंह भी बैठक में शामिल हुए . लोकसभा चुनाव में विधि प्रकोष्ठ की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कैसा चुनाव संचालित किया जाए और चुनाव को…
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने की उपस्थिति में आज शनिवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि इसी…
जिला कार्यालय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया
जिला कार्यालय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। पदाधिकारियों को पूरक मतदाता सूची की प्रति प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री मोहन उपाध्याय ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में प्रचार-प्रसार हेतु प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है। प्रचार-प्रसार के लिए कागज, कपड़े का उपयोग करने हेतु अपने…
औद्योगिक घराने में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने समिति गठित
औद्योगिक घराने में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने समिति गठित मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के सफल क्रियान्वयन हेतु इस जिले में स्थित समस्त व्यवसायिक क्षेत्र/औद्योगिक घराने में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने तथा मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षण एवं समन्वय कार्य हेतु समिति गठित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक…
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 को
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 को मुंगेली। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 फरवरी 2019 को दोपहर 1 बजे नवीन जिला पंचायत सभाकक्ष (धरमपुरा) में आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण, पी.एच.ई. विभाग अंतर्गत संचालित कार्यो, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित कार्यो, कृषि विभाग अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सेक्टरवार जानकारी/समूह चयन की प्रक्रिया, आबकारी विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यो, श्रम विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यो, शिक्षा…
नान घोटाले पर चारों याचिकाएं हाईकोर्ट की नियमित बेंच में, सुनवाई 26 को
नान घोटाले पर चारों याचिकाएं हाईकोर्ट की नियमित बेंच में, सुनवाई 26 को बिलासपुर। नान घोटाले से संबंधित चारों याचिकाओं पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने शनिवार को सुनवाई रोक कर इन्हें नियमित बेंच में भेज दिया है, जहां 26 फरवरी को सुनवाई होगी। राज्य भर के खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग में बड़े पैमाने पर धान- चावल घोटाला हुआ था। इस मामले में नान के दो दर्जन अफसरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इसमें नान के तत्कालीन एमडी अनिल टुटेजा को भी आरोपी बनाया गया। टुटेजा ने इसके…
2500 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का प्रथम राज्य
2500 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का प्रथम राज्य जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। यहां कि 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों की समृद्धि के लिए उनसे 2500 रूपये प्रति क्विंटल दर से धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य किसानों से 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने वाला देश का प्रथम राज्य है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम सतगढ़ में छत्तीसगढ़…
