दो महीने नहीं होगी ‘मन की बात’, मई अंतिम रविवार को मोदी ने किया वापसी का वादा

दो महीने नहीं होगी ‘मन की बात’, मई अंतिम रविवार को मोदी ने किया वापसी का वादा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि मार्च और अप्रैल के महीनों में आम चुनावों के मद्देनजर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होगा। हालांकि उन्होंने मई, 2019 के अंतिम रविवार से वापसी की घोषणा भी की। यदि आम चुनाव मार्च और अप्रैल में होते हैं तो मई के अंतिम रविवार से पहले यह स्पष्ट हो जाएगा कि अगली सरकार किसकी बनेगी। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने…

प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता की जयंती पर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता की जयंती पर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “जयललिता जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। तमिलनाडु के विकास के प्रति उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। एक अच्छी प्रशासक और दयालु नेता, उनके कल्याणकारी उपायों ने अनगिनत गरीब लोगों को लाभान्वित किया।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने भी दिवंगत नेता को याद किया। शाह ने…

शिवरीनारायण महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

शिवरीनारायण महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण मंदिर में भगवान नर-नारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राम सुंदरदास सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

महान विभूतियों द्वारा देखा गया समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री

महान विभूतियों द्वारा देखा गया समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डॉ. खूबचंद बघेल, मिनीमाता और बिसाहू दास महंत जैसे महान विभूतियों ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। नई सरकार के बनने से उनके द्वारा देखा गया सपना अब साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल रविवार मुख्य अतिथि की आसंदी से जांजगीर-चांपा जिले में महानदी के तट में स्थित शिवरीनारायण में शिवरीनारायण मंदिर की पूजा-अर्चना कर सात दिवसीय आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव के…

दिशा दर्शन भ्रमण में जिले की 140 महिलाए संबलपुर रवाना

दिशा दर्शन भ्रमण में जिले की 140 महिलाए संबलपुर रवाना जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार की दिशा दर्शन योजना के तहत आज जिले में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह की 140 सदस्य उड़ीसा राज्य के संबलपुर जिले के लिए रवाना हुए। जिला पंचायत के महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति के सभापति श्री सुशांत सिंह, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री दिनेश सिह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश पैगवार सहित जनप्रतिनिधियों ने महिला दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती प्रीती खोखर चखियार ने बताया…

स्टाप नर्स के पद पर होगी संविदा भर्ती

स्टाप नर्स के पद पर होगी संविदा भर्ती जांजगीर-चांपा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्टाप नर्स संविदा पद पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु कौशल परीक्षा उपरांत जारी कौशल परीक्षा का प्राप्तांक एवं मेरिट सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। दावा-आपत्ति 26 फरवरी को शाम 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। सूची के संबंध में जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्ही डॉट तथा कार्यालय के सूचना पटल…

नकली बंदूक दिखाकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

नकली बंदूक दिखाकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के कैनाल लिंकिंग रोड में नकली पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने वाले 5 युवकों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया. दरअसल शनिवार को एलएनटी में कार्यरत कर्मचारी आशीष पांडेय साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, उसकी कार को रॉंग साइड में आकर आरोपियों ने ओवरटेक किया. जब प्रार्थी द्वारा रॉंग साइड से आने की बात उन लोगों से कही तो पांचों आरोपी कार से…

आरती स्पंज में हादसा,एक मजदूर की मौत

आरती स्पंज में हादसा,एक मजदूर की मौत रायपुर। राजधानी में स्थित आरती स्पंज में कल रात हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर गोढ़ी निवासी कुलेश्वर निषाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलेश्वर क्रेशर में दब गया था। हादसे को लेकर गांव के सरपंच सहित मृतक के परिजनों ने आज कंपनी में घुसकर जमकर हंगामा किया। कंपनी में तोडफ़ोड़ भी की गई। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस और फैक्ट्री प्रंबधन समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।

कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी रही श्रद्धालुओं की कतार

कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी रही श्रद्धालुओं की कतार राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में रविवार को भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही राजीव लोचन मंदिर व कुलेश्वर महादेव के मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें रही। अवकाश के दिन लोगों ने माघी पुन्नी मेले का जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने पहले मंदिर में भगवान राजीव लोचन के दर्शन किए और उसके बाद मेला घूमा। कड़ी धूप होने के बाद भी लोगों का उत्साह बरकरार रहा। मंदिर दर्शनों के बाद रेत में चलते हुए कोई खेल मंच की ओर तो…

कोरिया में हाथी ने महिला को कुचला

कोरिया में हाथी ने महिला को कुचला कोरिया। कोरिया जिले में जंगली हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कल देर रात जिले के खडग़वां क्षेत्र के ग्राम बड़े कलुवा में एक हाथी ने फिर उत्पात मचाया और एक महिला को पटक-पटक कर मार दिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। कोरबा क्षेत्र के जंगल के रास्ते एक सरफिरा हाथी गांव में देर रात पहुंचा और एक घर का निशाना बनाया। उस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे थे। हाथी…