अंतागढ़ टेप कांड के मुख्य गवाह सिद्दीकी को मिली सुरक्षा रायपुर। अंतागढ़ टेप कांड के प्रमुख गवाह फिरोज सिद्दीकी की सुरक्षा में एक पीएसओ तैनात किया गया है. सिद्दीकी ने मामले में कई रसूखदारों का स्टिंग करने की वजह से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी. सुरक्षा मिलने के बाद अंतागढ़ टेपकांड के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी ने कहा कि अंतागढ़ टेपकांड में रसूखदार और प्रभावशाली लोग है, जिनका मैंने स्टिंग किया था. अंतागढ़ टेपकांड के प्रमुख गवाह के रूप में मैं भी हूं, और…
महीना: फ़रवरी 2019
सीएम की सुरक्षा से परिवहन में भेजे गए सिसोदिया
सीएम की सुरक्षा से परिवहन में भेजे गए सिसोदिया रायपुर। राज्य शासन ने एक बार फिर तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. गृह विभाग ने आदेश जारी कर दुर्ग ग्रामीण एडिशनल एसपी गोपी चंद्र मेश्राम और एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा अंशुमन सिसोदिया को परिवहन विभाग में किया है. दोनों अधिकारियों को वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का जिम्मा सौंपा है वहीं एसीबी में पदस्थ डीएसपी शोएब अहमद खान का तबादला भी परिवह विभाग में किया है. उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
28 को संजय नगर, बैरनबाजार, देवेन्द्रनगर टंकी से सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी
28 को संजय नगर, बैरनबाजार, देवेन्द्रनगर टंकी से सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने बताया कि छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा 11 केव्ही लाईन फिल्टर प्लांट में 28 फरवरी को विद्युत लाईन एवं उपकरणों में आवश्यक सुधार के कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान सुबह 9 से संध्या 4 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा जिसके कारण संबंधित जलागार बैरनबाजार, संजय नगर, देवेन्द्रनगर जलागारो में जल का भराव न होने के कारण संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। शहर…
बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर रोक
बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर रोक रायपुर। बोरियाखुर्द क्षेत्र में निजी भूमि पर लगभग साढे 3 एकड क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जनशिकायत सही मिलने पर अभियान चलाकर रोक लगायी एवं बनायी गयी अवैध मुरम रोड को थ्रीडी से काटकर स्थल से लगभग 3 ट्रक मुरम जप्त करने की कडी कार्यवाही की। साथ ही अवैध प्लाटिंग करने की गई प्लाट कटिंग के स्थान को थ्रीडी से काटकर तोडा गया। जोन 6 कमिश्नर ने बताया कि जोन 6 नगर निवेश विभाग ने तहसीलदार रायपुर को…
यूजर चार्ज की वसूली जारी
यूजर चार्ज की वसूली जारी रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ भारत मिषन के तहत अभियान चलाकर जोन के वार्डो में एक घर एवं 41 दुकानदारो से कुल 42 रसीदे काटकर कुल मिलाकर 25610 रू. यूजर चार्ज की वसूली की। इसी क्रम में जोन के वार्डो में अभियान चलाकर सभी वार्डो के आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्र में कुल मिलाकर 28500 रू. यूजर चार्ज की वसूली की।
विद्युत खंभो व रोड डिवाईडर में लगे अवैध बैनर पोस्टर हटाये
विद्युत खंभो व रोड डिवाईडर में लगे अवैध बैनर पोस्टर हटाये रायपुर। विभिन्न वार्डो के मुख्य मार्गो व चौक चौराहो में विद्युत पोलो एवं रोड डिवाईडरों के मध्य विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों द्वारा निगम नगर निवेश विभाग की बिना अनुमति अवैध रूप से लगाये गये लगभग 1000 अवैध बैनर पोस्टरो को हटाकर जप्त करने की कडी कार्यवाही की।
सदन में गूंजा शुद्ध पेजयल की राशि के दुरुपयोग का मामला
सदन में गूंजा शुद्ध पेजयल की राशि के दुरुपयोग का मामला रायपुर। राजधानी रायपुर, दुर्ग, और बिलासपुर नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल मुहैय्या नहीं होने का मसला आज सदन में पूरे जोर-शोर से उठा. जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि शुद्ध पेयजल की राशि का दुरुपयोग हो रहा है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सरकार को निर्देश के बावजूद लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है. धर्मजीत सिंह ने कहा कि बड़ी राशि आवंटित होने के बावजूद एक रुपये भी खर्च नहीं किया गया. पहले भी कागजों…
मार्च तक नहीं बनी सड़क तो ठेकेदार पर गिरेगी गाज
मार्च तक नहीं बनी सड़क तो ठेकेदार पर गिरेगी गाज रायपुर। बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने बस्तर में सड़क नहीं बनने का मामला उठाया। मामला अंतागढ़ से कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा में निर्माणाधीन सड़क का है। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि टेंडर जारी होने के 10 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। उन्होंने पूछा कि ये सड़क कब तक बनेगी। जिसके जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जिस इलाके में सड़क बन रही है पूरी तरह से नक्सल…
थानेदार सहित 3 आरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा
थानेदार सहित 3 आरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा जांजगीर-चांपा। थाना के भीतर एक युवक की पिटाई से मौत के मामले में जांजगीर-चांपा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने थाना प्रभारी सहित 3 आरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामला 16 सितंबर 2016 का है. मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का घेराव कर दिया था और वहां जमकर प्रदर्शन कर रहे थे. विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मुलमुला पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन…
अचानकमार के जंगल में अवैध कटाई जानवर भी हो रहे परेशान
अचानकमार के जंगल में अवैध कटाई जानवर भी हो रहे परेशान लोरमी। अचानकमार जंगल में खुलेआम पेड़ों की अवैध कटाई के साथ आगजनी से वन्य जीव भटकने को मजबूर हैं. इस समस्या के लिए जूनागांव के सरपंच प्रताप जायसवाल ने वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जंगल से भटक कर पहुंच रहे वन्य जीवों का शिकार भी हो रहा है.दरअसल, अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल से भटक कर बुधवार को जूनापारा गांव के एक घर में भालू घुस गया. इससे गांव में मचा अफरा-तफरी का माहौल…
