चिटफंड कंपनियों ने साढ़े 8 अरब से अधिक ठगा रायपुर। प्रदेश में बिना अनुमति के डेढ़ सौ से अधिक अनियमित वित्तीय कंपनियां चल रही थी। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने पूछा कि प्रदेश मे कलेक्टर की अनुमति या बिना अनुमति के कितने चिटफंड कंपनी कौन-कौन से जिले में वर्ष-2015 से 31 जनवरी 2019 तक संचालित थे? इसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कलेक्टर की अनुमति से कोई भी चिटफंड कंपनी संचालित नहीं है। उन्होंने…
महीना: फ़रवरी 2019
अवैध शराब बिक्री से गांवों में अशांति, 4 गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री से गांवों में अशांति, 4 गिरफ्तार रायपुर। मंदिरहसौद इलाके के गांवों में बेखौफ अवैध शराब बिक्री से माहौल अशांत हो रहा है। हालात इतनी बदतर है कि ग्रामीण बाजारों के दिन कई सब्जी विक्रेता इसकी आड़ में शराब बेच रहे। ऐसे ही एक सब्जी विक्रेता सहित 4 शराब कोचिए ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पकड़े गए।
चेंबर ने एकमुश्त भू-भाटक राशि जमा करने की मांग
चेंबर ने एकमुश्त भू-भाटक राशि जमा करने की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों ने विगत दिवस आयुक्त शिव आनंद तायल को ज्ञापन सौंपकर डूमरतराई के थोक व्यवसायियों को भू-भाटक से होने वाली दिक्कतों के बारे में अवगत कराते हुए डूमरतराई थोक बाजार के व्यवसायियों से 11 वर्ष की एकमुश्त भू-भाटक की राशि जमा करने तथा नगर-निगम थोक बाजार के सामने खाली जगह पर नया थोक बाजार बनाने की मांग की। चेंबर अध्यक्ष जैन जितेंद्र बरलोटा, महामंत्री लालचंद गुलवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम मार्केट…
चिकित्सकीय कार्य क्षेत्र में डॉ. सुनील कालड़ा ने 30 वर्ष पूर्ण
चिकित्सकीय कार्य क्षेत्र में डॉ. सुनील कालड़ा ने 30 वर्ष पूर्ण रायपुर। कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर के संचालक डॉ. सुनील कालड़ा ने अपने डॉक्टरी क्षेत्र में 30 वर्ष पूर्ण किया। उन्होंने बताया कि इस 30 वर्ष में वे लगभग 50 हजार ऑपरेशन किया। विश्व में सर्वाधिक कटे होठ-तालु के लगभग 25 हजार नि:शुल्क ऑपरेशन किया। जो एक वल्र्ड रिकॉर्ड है, उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड से नवाजा गया है। उन्हें राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में नि:शुल्क सर्जरी हेतु शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान, चिकित्सकीय कार्य क्षेत्र के लिए…
हम किसान के साथ जवान की भी बात करते हैं-राजनाथ
हम किसान के साथ जवान की भी बात करते हैं-राजनाथ बिलासपुर। सीमा पर बदली परिस्थितियों के बीच कुछ घंटों के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम किसान के साथ जवान की भी बात करते हैं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनकी धरती पर आतंकवादी फैक्ट्री को तबाह किया है। वे यहां भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। पहले छत्तीसगढ़ कैसा था, ये बताने की जरूरत नहीं…
पुनिया 1 को आएंगे,संगठन की लेंगे बैठक
पुनिया 1 को आएंगे,संगठन की लेंगे बैठक रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 1 मार्च को दो दिन के दौरे पर रायपुर आ रहे हैं. अपने दो दिवसीय दौरे में लोकसभा चुनाव के लिए सत्ता और संगठन दोनों के साथ पहले अलग-अलग फिर साझा बैठक करेंगे। पुनिया 1 मार्च को दोपहर 12.30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेगे एवं दोपहर 2.15 बजे रायपुर में कांग्रसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगें. दोपहर 3 बजे राजीव भवन में मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. शाम 4 बजे राजीव भवन में समस्त…
218 परीक्षा केन्द्र में 52 हजार 521 परीक्षार्थी होंगे शामिल
218 परीक्षा केन्द्र में 52 हजार 521 परीक्षार्थी होंगे शामिल जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल 10वीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च से और हायर सेकेण्डरी 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 218 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 52 हजार 521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ ने बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए केन्द्राध्यक्षों और नियुक्त उड़नदस्ता दलों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, पेयजल…
अधीनस्थ अनुभाग एवं तहसील कार्यालयों में वाहन चालकों के रिक्त पदों पर होगी भर्ती
अधीनस्थ अनुभाग एवं तहसील कार्यालयों में वाहन चालकों के रिक्त पदों पर होगी भर्ती जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्तरीय भर्ती समिति के अध्यक्ष श्री अजीत वसंत ने आज यहां बताया कि जिला कार्यालय, अधीनस्थ अनुभाग एवं तहसील कार्यालयों में वाहन चालकों के रिक्त पदों हेतु पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं ड्रायविंग टेस्ट विगत दिनों मिनी स्टेडियम पेंड्रीं भांठा में आयोजित की गई थी। जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेज के सत्यापन उपरांत 19 अभ्यर्थी पात्र एवं 31 अभ्यर्थियों के अनुभव अपेक्षित नहीं पाये जाने पर अपात्र…
खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 6 वाहन जप्त
खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 6 वाहन जप्त जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन को गंभीरता से लिया है और खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालेे वाहनों को राजसात करने और संबंधित वाहन मालिकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर श्री बनसोड़ के निर्देशों के परिपालन में जिला खनिज अधिकारी और उनके टीम ने विगत दिनों जांजगीर, अकलतरा और पामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक जांच किया गया। जिला खनिज अधिकारी श्री किशोर गोलघाटे ने बताया…
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापना आदेश जारी
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापना आदेश जारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भृत्य, चैकीदार, फर्राश एवं प्रोसेस सर्वर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किये गये थे। जिसमें प्राप्त आवेदन पत्रों के के सत्यापन मेरिट और कौशल परीक्षा में प्राप्तांक तथा दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत चतुर्थ श्रेणी भृत्य, चैकीदार, फर्राश एवं प्रोसेस सर्वर का दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार भृत्य पद पर सुश्री…
