सड़क हादसा में मृत 5 व्यक्तियों को 25-25 हजार की सहायता राशि

सड़क हादसा में मृत 5 व्यक्तियों को 25-25 हजार की सहायता राशि रायपुर। रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत बायपास रोड पर रायपुर से सरायपाली जा रही यात्री बस और ट्रक की टक्कर होने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हुए जिन्हें त्वरित उचित उपचार हेतु रायपुर के डॉ. भीमराम अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में भर्ती कराया गया जहां उनका ईलाज जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुघर्टना में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की सहायता…

चयनित उप पुलिस अधीक्षकों के दस्तावेजों की जांच 21 और 22 को

चयनित उप पुलिस अधीक्षकों के दस्तावेजों की जांच 21 और 22 को रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2017 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए 21 फरवरी और 22 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित दिवस में दोपहर 2 बजे से अभ्यर्थियों को मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर स्थित कक्ष क्रमांक ए.डी. 3-32 उप सचिव गृह विभाग के कार्यालय में अभिलेखों की स्वयं के द्वारा प्रमाणित प्रति…

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 को

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 को जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय में रिटर्निंग आफिसर्स की बैठक लेकर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्य के अनुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर 22 फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी प्रारंभ कर दें। कलेक्टर ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतदाता सूची की समीक्षा…

हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन कर रही एसआईटी

हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन कर रही एसआईटी रायपुर। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद नान घोटाले मामले में चल रही एसआईटी जांच को अवैध बताते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चि_ी लिखकर कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है. कौशिक ने अपनी चि_ी में लिखा है कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद एसआईटी कुछ आरोपियों को बचाने के साथ निर्दोषों को फंसाने के प्रयास में जुटी है. उन्होंने अपनी चि_ी में लिखा है कि हाईकोर्ट की अंतरिम…

नवनिर्मित अस्पताल भवन पूर्ण नहीं और कर दिया हैंड ओवर

नवनिर्मित अस्पताल भवन पूर्ण नहीं और कर दिया हैंड ओवर जशपुर। नवनिर्मित 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर कर दिया है. लेकिन अभी भी भवन में लिफ्ट लगाने सहित कई काम शेष है. निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का नागरिक सूचना पटल ठेकेदार के द्वारा नहीं लगाया गया है. इस वजह से लोगों को पता नहीं चलता की निर्माण कार्य कब शुरू हुआ और अस्पताल भवन को बनाने में कितनी लागत आई है. यह भवन 8 करोड़ 40 लाख की लागत से…

शातिर ठग दो माह में कमाना चाहते थे एक करोड़

शातिर ठग दो माह में कमाना चाहते थे एक करोड़ रायपुर। एटीएम ठगी के मामले में पुलिस ने ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए आरोपी इतने शातिर हैं कि वे वारदात को अंजाम देने के लिए बुजुर्गों को मदद के नाम पर शिकार बनाते थे. पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले पांच साल से एटीएम ठगी की घटना को अंजाम देते आए हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर में 5 और बिलासपुर जिले में 7 वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है. गिरफ्तार किये…

सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष ने दागे सवाल

सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष ने दागे सवाल रायपुर। सीमेंट की कीमतों में 15 रुपये की वृद्धि पर भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मूल संस्कृति है चंदा उगाही। कांग्रेस के 15 वर्ष पहले के कार्यकाल को याद कराते हुए भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि याद करें 15 वर्ष पहले भी प्रदेश कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस समय भी सीमेंट की कीमतों में इसी तरह का इजाफा किया जाता था। सीमेंट उत्पाद के कच्चे माल में किसी भी…

चार वर्षों में 207 जवान शहीद, 214 आम नागरिकों की मौत

चार वर्षों में 207 जवान शहीद, 214 आम नागरिकों की मौत रायपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बस्तर संभाग में शहीद हुए जवानों और मारे गए आम नागरिकों का मामला सदन में उठा। प्रदेश के बस्तर संभाग में पिछले चार वर्षों में नक्सली हमलों में सुरक्षा बल के 207 जवान शहीद हुए तथा 214 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में दी। प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य भीमा मंडावी ने बस्तर संभाग में नक्सली हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को…

जोगी और मूणत ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

जोगी और मूणत ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका बिलासपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी है। दोनों ने कोर्ट पहुंचकर अलग-अलग याचिकाएं दायर की है। याचिका में अंतरिम राहत के रूप में स्टे की मांग की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की है।

मित्तल हॉस्पिटल से गायब हुआ मरीज,हंगामा

मित्तल हॉस्पिटल से गायब हुआ मरीज,हंगामा रायपुर। मोवा स्थित मित्तल हॉस्पिटल से बुधवार तड़के एक मरीज आईसीयू से गायब हो गया। इससे अस्पताल में सनसनी फैल गई है। मरीज के पिता अनुप खलको अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनका इकलौता बेटा अस्पताल से गायब हो गया है। इससे अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम नहीं होने के चलते मेरा बेटा अस्पताल से गायब हुआ है। मोवा के मित्तल हॉस्पिटल में पहले भी मरीज…