मुख्यमंत्री शामिल हुए शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में कहा- मेले में बिछड़े भाई आज फिर मिले रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पिछले 2 माह में आज तीसरी बार आज रायपुर के प्रतिष्ठित नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। मौका था विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के मिलन समारोह का। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज पुराने मित्रों से मिलकर ऐसा लग रहा है जैसे मेले में बिछड़े जुड़वा भाई…
दिन: 17 फ़रवरी 2019
लिपिकों की मांगे होंगी पूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
लिपिकों की मांगे होंगी पूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के चतुर्थ प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लिपिकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे अवश्य ही पूरी की जायेंगी। बिलासपुर के त्रिवेणी सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा दो माह के भीतर आम जनता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उनमें 2500 रूपये समर्थन…
मुख्यमंत्री श्री बघेल मछुवारा संभागीय सम्मेलन में हुये शामिल
मुख्यमंत्री श्री बघेल मछुवारा संभागीय सम्मेलन में हुये शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माता बिलासा बाई के पावन भूमि बिलासपुर के लिंगियाडीह में आयोजित मछुवारा संभागीय सम्मेलन में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने शिरोमणि गुहा निषाद और माता बिलासा केंवटीन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मछुवारा संभागीय के आयोजन के लिये आयोजकों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में मछुवारा समाज का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मछुवारा समाज के उत्थान के लिये…
भगवान रुद्र शिव की प्रतिमा राज्य की समृद्ध धरोहर : मुख्यमंत्री श्री बघेल
भगवान रुद्र शिव की प्रतिमा राज्य की समृद्ध धरोहर : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के ग्राम ताला में आयोजित ताला महोत्सव में शामिल हुए। श्री बघेल ने सबसे पहले पांचवी शताब्दी के देवरानी-जेठानी मंदिर में भगवान रूद्रशिव की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। श्री बघेल ने नागरिकों को ताला महोत्सव की बधाई दी और कहा कि पहली बार ताला महोत्सव में सम्मिलित होकरउन्हें बहुत अच्छा लगा है। ताला में पुरातात्विक महत्व की भगवान की मूर्तियां आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत है। छत्तीसगढ़ सरकार…
मरीजों की सेवा पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री बघेल
मरीजों की सेवा पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा मरीजों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इससे मन को शांति मिलती है। श्री बघेल आज मुख्य अतिथि की आसंदी से संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के व्यापार विहार के स्थानीय होटल में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन धारण कर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए…
कैट के एक्सपो में विभिन्न प्रांतों के स्टाल शामिल
कैट के एक्सपो में विभिन्न प्रांतों के स्टाल शामिल रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चेप्टर द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2019 में नाम अनुरूप कई प्रांतों के स्टाल शामिल हैं। जो कि इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि यह वाकई नेशनल फेयर हैं। रविवार को विभिन्न सेक्टर के संगठन प्रमुखों ने मंच साझा किया और उद्योग-व्यापार की बेहतरी के लिए ऐसे आयोजनों के संदर्भ में अपने विचार रखे। देर शाम स्वराग इंडो वेस्टर्न फ्यूजन बैंड, जयपुर के धुन पर रायपुरियंस जमकर थिरके। एक्सपो…
कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण
कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा नवीन जिला चिकित्सालय मुंगेली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में साफ सफाई, मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण, पौष्टिक भोजन की व्यवस्था, वार्ड के बेडशीट प्रतिदिन बदलने, आवश्यक प्रचार-प्रसार सामग्री लगवाने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. आर.के. भुआर्य, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा अस्पताल सलाहकार सहित जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस ने छेड़ा अपराध के खिलाफ मुहिम
पुलिस ने छेड़ा अपराध के खिलाफ मुहिम दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। लोगों को जागरूक करने पुलिस अब हमर दुआर, हमर रखवार कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। सोमवार से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए लोग सीधे अपनी समस्याओं को पुलिस तक रख सकेंगे। दरअअसल पुलिस अपने सामुदायिक कार्यक्रम के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए हमर दुआर हमर रखवार कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध को…
रिटायर्ड आर्मी कैप्टन बताकर शिक्षिका का दैहिक शोषण
रिटायर्ड आर्मी कैप्टन बताकर शिक्षिका का दैहिक शोषण रायपुर। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शिक्षिका से दोस्ती करने के बाद कटनी के जालसाज युवक ने खुद को रिटायर्ड आर्मी कैप्टन बताकर शिक्षिका को शादी का झांसा देकर 6 महीनों तक दैहिक शोषण किया। आरोपी ने शिक्षिका का अश्लील वीडियो और फोटो अपने पास रख लिया। पर्दाफाश होने पर आरोपी ने शिक्षिका को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मिलने के बहाने नेहरू चौक पर…
खेलों को बढ़ावा देने और शारीरिक विकास के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और टेनविक संस्था के मध्य अनुबंध
खेलों को बढ़ावा देने और शारीरिक विकास के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और टेनविक संस्था के मध्य अनुबंध रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शारीरिक विकास और खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) कार्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी श्री अनिल कुंबले और श्री वसंत भारद्वाज के द्वारा संचालित संस्था टेनविक के मध्य अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, भारतीय क्रिकेट टीम…
