छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने हम सब मिलकर प्रयास करेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित स्वर्गीय पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री श्यामलाल चतुर्वेदी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री चतुर्वेदी के सपनों को पूरा करने के लिए तथा छत्तीसगढ़ी को राज भाषा का दर्जा दिलाने और आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री…
दिन: 6 फ़रवरी 2019
राहुल गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत
राहुल गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर। सांसद राहुल गांधी आज सवेरे विशेष विमान से 10.40 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जंहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्री गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से ओडिसा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी का विधायक रेख चंद जैन, महापौर जतिन जायसवाल, विधायक सर्व मोहन मरकाम,…
जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव के दूसरे दिन महालक्ष्मी अय्यर के गीत से झूमे नगरवासी
जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव के दूसरे दिन महालक्ष्मी अय्यर के गीत से झूमे नगरवासी जांजगीर-चांपा। जिले में जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के दूसरे दिन पांच फरवरी को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे महालक्ष्मी अय्यर फिल्म पाश्र्व गायिका मुंबई द्वारा फिल्म स्टार नाईट की गीत झूम बराबर झूम, दमादम मस्त कलंदर प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रस्तुति से नगरवासी देर रात तक झूमते रहे। इसके पूर्व उन्होंने देश भक्ति गीत रंगीला-रंगीला मेरा देश रंगीला, कभी शाम ढले तो मेरे दिल में आ जाना, चन्ना मेरे या हर…
विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी
विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पूरा वैभव संपन्न और धन-धान्य से परिपूर्ण जाज्वल्यदेव की नगरी जांजगीर में चार फरवरी से तीन दिवसीय जाज्वल्य देव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के अवसर पर विभिन्न शासकय विभागों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई। प्रदर्शनी में विकास को रेखांकित किया गयां। विकास प्रदर्शनी में नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी पर आाधारित प्रदर्शनी लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक, जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण विकास, रेशम विभाग…
उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी आयोजित
उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी आयोजित जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पूरा वैभव संपन्न और धन-धान्य से परिपूर्ण जाज्वल्यदेव की नगरी जांजगीर में चार फरवरी से तीन दिवसीय जाज्वल्य देव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन अवसर पर उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री नीरज बनसोंड़ के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत नस्ल पशु प्रदर्शनी आयोजन पुराना कलेक्टोरेट परिसर में किया गया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न अंचलों के किसानों द्वारा उन्नत नस्ल के पशुओं को लाया गया था। उन्नत नस्ल के पशुओं के अलावा मुर्गो का…
कानपुर में रमन सिंह का जोरदार स्वागत
कानपुर में रमन सिंह का जोरदार स्वागत रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आज कानपुर में सभा को संबोधित किया। रमन सिंह ने कानपुर देहात में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रमन सिंह का जोरदार स्वागत किया। रमन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
डीजी मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई अब जस्टिस भादुड़ी करेंगे
डीजी मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई अब जस्टिस भादुड़ी करेंगे बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में डीजी मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई आज पूरी नहीं हो सकी. क्योंकि जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया. जस्टिस मिश्रा के इंकार के बाद गुप्ता की याचिका जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच को ट्रांसफर की गई. लेकिन जस्टिस भादुड़ी के यहां बहस अधूरी रह गई. लिहाजा अब अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी. मामला सरकार की ओर से डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ मिक्की मेहता मामले…
कोण्डागांव में बनेगी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट
कोण्डागांव में बनेगी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट जगदलपुर। कोण्डागांव में जल्दी ही मक्का प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। इसकी आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखिल भारतीय कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को बस्तर आने का न्यौता दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस प्लांट के लग जाने से यहां के आसपास के 65 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। उनके मक्के की उनको अच्छी कीमत मिलेगी। राज्य के बस्तर संभाग में मक्के की अच्छी पैदावार होती है। यहां मक्का भी बिचौलियों की मदद से औने-पौने दामों…
छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार – चौबे
छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार – चौबे जांजगीर-चांपा। प्रदेश के संसदीय कार्य, विधि, विधायी, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि किसानों की आर्शीवाद और सहयोग से छत्तीसगढ़ की नई सरकार बनी। यह सरकार किसानों की सरकार है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी। किसान अन्नदाता हैं उनके विकास का हर कार्य होगा। श्री चौबे आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह को…
साक्षियो से साक्ष्य लेने हेतु 26 फरवरी की तिथि निर्धारित
साक्षियो से साक्ष्य लेने हेतु 26 फरवरी की तिथि निर्धारित जांजगीर चांपा। जिले के थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में 17 सितम्बर 2016 को सतीष नोरगे पिता श्री राजाराम नोरगे का मृत्यु हो गया था। मृत्यु पर न्यायिक जॉच हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जॉच आयोग का गठन किया गया है। जॉच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री उबोवेजा 26 फरवरी को साक्षियो के साक्ष्य लेगें।
