हताश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं भारतीय बल : राज्यपाल

हताश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं भारतीय बल : राज्यपाल जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि “घुसपैठियों” को यहां प्रवेश नहीं करा पाने से “हताश” पाकिस्तान को भारतीय बल मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। मलिक ने राज्य में पंचायत चुनावों के सफलतापूर्वक आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि यहां माहौल बिगाड़ने के पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के प्रयास के बावजूद घाटी में पूर्ण शांति बनी हुई है। मलिक ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि हमारे बल किसी भी…

मुख्यमंत्री गिरौदपुरी में पहुंचकर पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री गिरौदपुरी में पहुंचकर पूजा अर्चना की बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को गिरौदपुरी धाम पहुंचकर परमपूज्य बाबा गुरूघासीदास बाबा की जन्मस्थली एवं तपोभूमि में पहुंचकर पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धर्मगुरू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक बिलाईगढ़ श्री चंद्रदेव राय, कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू के अलावा समाज के राजमहंत सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रमन सिंह ने तो 2012 में खुद किया था सीबीआई को बैन

रमन सिंह ने तो 2012 में खुद किया था सीबीआई को बैन रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सीबीआई बैन वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डॉ. रमन सिंह और भाजपा जनता को गुमराह करने के बजाए छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा राजपत्र में आदेश जारी कर 2012 में सीबीआई को बिना अनुमति कार्यवाही करने से रोकने का स्पष्ट कारण बताए। साढ़े चार साल से केंन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार…

मुख्यमंत्री आज भिलाई, रायपुर और राजिम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज भिलाई, रायपुर और राजिम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 13 जनवरी को भिलाई, रायपुर और राजिम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई-3 से कार द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे भिलाई सेक्टर-1 पहुंचेंगे और वहां आयोजित यादव समाज के पारिवारिक मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे कार द्वारा राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द आयेंगे और वहां नातिन धोबी दाई परिसर में आयोजित रजक महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.40 बजे रायपुर…

स्मार्ट कार्ड पर स्वास्थ्य मंत्री ने ही उठाया सवाल,राइट टू हेल्थ योजना शुरू करेंगे

स्मार्ट कार्ड पर स्वास्थ्य मंत्री ने ही उठाया सवाल,राइट टू हेल्थ योजना शुरू करेंगे दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज दुर्ग पहुंचे। उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए स्मार्ट कार्ड से मरीजों के इलाज के मामले में सवाल खड़ा किया।उन्होने स्मार्ट कार्ड पर कई सवाल खड़े किए और उससे प्रदेशवासियों को इलाज में आ रही दिक्कतों के मददेनजर जल्द नेशनल हेल्थ स्कीम के तर्ज पर राइट टू हेल्थ योजना अमल में लाने की बात कही ताकि समस्त प्रदेशवासियों को बेहतर से बेहतर…

कृषिमंत्री ने किया शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन

कृषिमंत्री ने किया शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन बेमेतरा। साजा ब्लाक मुख्यालय में धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन शनिवार को कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। शेड 24 लाख की लागत से बनेगा। कृषिमंत्री श्री चौबे ने कहा वे प्रदेश के मंत्री होने के साथ ही साजा विधानसभा के सेवक भी है। भूमिपूजन में बेमेतरा मंडी के वरिष्ठ अधिकारी, साजा सेवा सहकारी समिति के सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे।

टुटेजा ने बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत के लिए लगाई याचिका

टुटेजा ने बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत के लिए लगाई याचिका बिलासपुर। बहुचर्चित नान घोटाले के आरोपी आईएएस अनिल टुटेजा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए तीन सप्ताह बाद का समय दिया है। ज्ञात हो कि आईएएस अधिकारी और नान के तत्कालीन एमडी अनिल टुटेजा के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। उन्होंने नई सरकार के मुखिया को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने आवेदन में कहा था कि साल 2014 के…

मीका सिंह राजधानी में देंगे कार्यक्रम

मीका सिंह राजधानी में देंगे कार्यक्रम रायपुर। बालीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह लोहड़ी व मकर संक्रांति पर राजधानी में शो करने आ रहे हैं। मीका पहली बार छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम देने आ रहे हैं। वह अपने 30 सदस्यीय टीम के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रताप सिंह धूमल, सार्थक टीएमटी एवं कार्यक्रम के प्रायोजक मनीष राज्यवर्धन एवं इवेंट मैनेजर शरद फुलझेले ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मकर संक्रांति एवं लोहड़ी के अवसर पर होटल ललित महल सेरीखेड़ी नया रायपुर में 14 जनवरी को शाम 5 बजे से…

कलेक्टर ने की भू अर्जन, लोक सेवा गारंटी और ई कोर्ट के कार्यो की समीक्षा

कलेक्टर ने की भू अर्जन, लोक सेवा गारंटी और ई कोर्ट के कार्यो की समीक्षा मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने शनिवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन, ई कोर्ट, भू-बंटन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों को तत्परता से निपटायें। उन्होने राजस्व अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियां शुरू कर दें। उन्होने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत नये मतदाताओं के मतदाता…

ट्रेलर पलटने से 40 बकरियां आई चपेट में, 20 की मौत

ट्रेलर पलटने से 40 बकरियां आई चपेट में, 20 की मौत रायपुर। राजधानी के नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी मोड़ के पास ट्रेलर के पलटने से 40 बकरियां दब गईं। घटना की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को उठवाकर बकरियों को बाहर निकाला। जिसमें करीब 20 बकरियों की मौत हो गई है। आज सुबह करीब 11 बजे ग्राम खपरी मोड़ के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेई 0764 अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वहां पर चर रही 40 बकरियां ट्रेलर के…