छह माह बाद समझ आएगा राज्य सरकार का कामकाज-सरोज

छह माह बाद समझ आएगा राज्य सरकार का कामकाज-सरोज दुर्ग। राज्यसभा सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होकर सपा—बसपा गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने सबरीमाला मंदिर के मामले को लेकर केरल सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का हनीमून पीरियड चल रहा है। छ: महीने बाद कोंग्रेस सरकार की रीति नीति आएगी समझ। सरोज पांडेय ने सपा—बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन विचार धाराओं का होना चाहिए, किसी एक दल…

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना बंद करने पर चल रहा विचार

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना बंद करने पर चल रहा विचार रायपुर। सरकार छत्तीसगढ़ में एक और नया बदलाव करने की ओर अग्रसर है। सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत पर फूल स्टॉप लगाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि वे इस योजना के पक्ष में नहीं हैं, सरकार आयुष्मान योजना की जगह पर यूनिवर्सल हेल्थकेयर स्कीम लाएगी। इसके लिए सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि पहले चरण में दवाएं और…

जुआ खेलते अपचारी बालक सहित 4 गिरफ्तार

जुआ खेलते अपचारी बालक सहित 4 गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सारखी में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते अपचारी बालक सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी 70620 सहित ताशपत्ती, 4 नग मोबाईल और 7 नग मोटरसाइकिल जब्त किया है। अभनपुर पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि ग्राम सारखी के कोलार खार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिससे पुलिस ने दबिश दी तो बाकी लोग तो वहाँ से भाग निकले। वही पुलिस ने मौके पर…

लोकल ब्रांड को विदेशी शराब की श्रेणी में रखकर किया गया करोड़ों का वारा-न्यारा

लोकल ब्रांड को विदेशी शराब की श्रेणी में रखकर किया गया करोड़ों का वारा-न्यारा रायपुर। आबकारी विभाग में संविदा पर वर्षों से कार्यरत अधिकारी समुन्द्र सिंह पर ठेकेदारों, अधिकारियों और बीजेपी मंत्रियों की मिलीभगत से बीजेपी शासनकाल में 5000 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जेसीसी-जे प्रवक्ता नितिन भंसाली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से घोटालों का दस्तावेज सौंपने समय मांगा है. नितिन भंसाली ने 9 वर्षो से संविदा में ओएसडी के पद पर पदस्थ अधिकारी समुन्द्र सिंह द्वारा किए गए लगभग 5000 करोड़ रुपये के महाघोटाले का खुलासा…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत रायपुर। टाटीबंध में बीती रात एक ट्रक ने बाइक सवार महिला-पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रायपुरा विकास विहार निवासी रविकुमार माथुर रविवार की रात बाइक से कुम्हारी से लौट रहे थे। बाइक में उनके साथ कुम्हारी निवासी बिंदेश्वरी शर्मा भी सवार थीं। टाटीबंध चौक पहुंचने से पहले ही बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक…

प्रधानमंत्री मोदी 15 जन.को पांच मिनट के लिए आएंगे रायपुर, अटकलों का बाजार गर्म

प्रधानमंत्री मोदी 15 जन.को पांच मिनट के लिए आएंगे रायपुर, अटकलों का बाजार गर्म रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को पांच मिनट के लिए रायपुर में रुकेंगे। ओडिशा के बलांगीर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके लिए वे दिल्ली से रायपुर के रास्ते ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। तय शेड्यूल के अनुसार, सुबह 8.35 बजे पीएम मोदी रायपुर पहुंचेंगे और 8.40 बजे ओड़िशा के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार, वापसी में भी वे…

गायक जुबीन का सोनोवाल से सवाल: क्या मुझे मेरा वोट वापस मिल सकता है?

गायक जुबीन का सोनोवाल से सवाल: क्या मुझे मेरा वोट वापस मिल सकता है? गुवाहाटी। नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को खुला पत्र लिखने के पांच दिन बाद असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग ने रविवार को मांग की कि 2016 में भाजपा के लिए उनके गाए चुनाव गीत का इस्तेमाल कर हासिल किए गए ‘‘मत’’ उन्हें लौटा दिए जाएं। गर्ग ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘प्रिय सर्वानंद सोनोवाल दा, मैंने कुछ दिन पहले आपको पत्र लिखा था। उन्होंने कहा, ‘‘आपने 2016…

कोरेगांव-भीमा मामले में तेलतुम्बड़े के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने से कोर्ट का इनकार

कोरेगांव-भीमा मामले में तेलतुम्बड़े के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने से कोर्ट का इनकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एल्गार परिषद- कोरेगांव भीमा हिंसा में कथित भूमिका और माओवादियों से कथित संबंधों के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद तेलतुम्बड़े के खिलाफ दर्ज पुणे पुलिस की प्राथमिकी रद्द करने से सोमवार को इनकार कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने मामले में जारी जांच में हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस के कौल ने बंबई उच्च न्यायालय द्वारा तेलतुम्बड़े को दी गई गिरफ्तारी…

सज्जन कुमार की याचिका पर CBI को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सज्जन कुमार की याचिका पर CBI को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार की 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में खुद को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सीबीआई को सोमवार को नोटिस जारी किया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति अशोक भूषण एवं न्यायमूर्ति अशोक कौल की पीठ ने कुमार की जमानत याचिका पर भी नोटिस जारी किया। उच्च न्यायालय ने 17 दिसंबर के अपने फैसले में कुमार को ताउम्र कैद की सजा सुनाई थी। इसी फैसले…

कंप्यूटर इंटरसेप्ट मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में मांगा जवाब

कंप्यूटर इंटरसेप्ट मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में मांगा जवाब नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कंप्यूटर प्रणालियों को इंटरसेप्ट करने, उन पर नजर रखने और उनके आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए 10 एजेंसियों को अनुमति देने वाले सरकारी नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर केन्द्र को सोमवार को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत ने केन्द्र से छह सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। इससे पहले केन्द्र सरकार की 20 दिसंबर की अधिसूचना को चुनौती देते हुए न्यायालय में…