उद्योग एवं आबकारी मंत्री से विधायक बघेल ने की सौजन्य मुलाकात

उद्योग एवं आबकारी मंत्री से विधायक बघेल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा से आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विधायक श्री लकेश्वर बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से ओपीडी बंद, कांग्रेसियों का प्रर्दशन

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से ओपीडी बंद, कांग्रेसियों का प्रर्दशन रायपुर। पुलिस लाइन स्थित जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने से कई विभागों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा था। इसे लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रर्दशन कर जिला अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करने की बात कही हैं। वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने भी मरीजों का बेहतर इलाज की सलाह दी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित जिला अस्पताल में विगत छह महीने से खानापूर्ति कर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जिला…

चिटफंड अभिकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर होंगे वापस

चिटफंड अभिकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर होंगे वापस रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा कर दी है. सीएम ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के अभिकर्ताओं के खिलाफ पूर्व में पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए मामलों को वापस लिया जाएंगे. साथ ही कंपनियों के दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने यह घोषणा रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में किया है. प्रदेश में सैकडों चिटफंड अभिकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज है. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में चिटफंड की राशि लौटाने का एलान किया था. अभिकर्ताओं के…

खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक विजेताओं को 2 लाख रु नकद पुरस्कार

खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक विजेताओं को 2 लाख रु नकद पुरस्कार रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की ओर से खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक विजेताओं को 2 लाख रु नकद, रजत पदक विजेताओं को 1.5 लाख रु नकद, कांस्य पदक विजेताओं को 1 लाख रु नकद और टीम के जीतने पर प्रत्येक खिलाडि़यों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर क्रमश: 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को इतिहास का पहला स्वर्ण…

रेलवे इंस्टीट्यूट वैरिशॉ, रायपुर खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव वैरिशॉ उत्सव का आयोजन।

रेलवे इंस्टीट्यूट वैरिशॉ, रायपुर खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव वैरिशॉ उत्सव का आयोजन। रायपुर। रेलवे इंस्टीट्यूट वैरिशॉ,द्वारा 26 जनवरी खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव वैरिशॉ उत्सव का आयोजन का आज मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कमले, मुख्य कर्मशाला प्रबंधक वैरिशॉ रायपुर के करकमलों से किया गया। डॉ अदिति पटेल, सहायक कर्मशाला कार्मिक अधिकारी एवं कार्यकारी अध्यक्षा,रेलवे इंस्टीट्यूट वैरिशॉ, रायपुर ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा की यह रेलवे इंस्टीट्यूट की टीम से हमे बहुत आशा है की यह टीम वैरिशा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के…

नगरीय प्रशासन मंत्री 17 को तृतीय लिंग समुदाय के कार्यक्रम में होंगे शामिल

नगरीय प्रशासन मंत्री 17 को तृतीय लिंग समुदाय के कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे तृतीय लिंग समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम टाटीबंध स्थित बी.एस.यू.पी. के मकान परिसर में आयोजित किया गया है। इस मौके पर तृतीय लिंग समुदाय संघ द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के विभिन्न सदस्यों को सरकार द्वारा बी.एस.यू.पी. मकान आवंटित किए जाने पर आभार व्यक्त करेंगे।

नगरीय प्रशासन मंत्री की आभार रैली 15 को

नगरीय प्रशासन मंत्री की आभार रैली 15 को रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 15 जनवरी को आभार रैली में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. डहरिया की आभार रैली दोपहर 12 बजे आरंग से शुरू होगी और ग्राम चिखली तक जाएगी। आभार रैली समापन के बाद रायपुर लौट आएंगे।

हार्टफुलनेस ध्यान शिविर रायपुर में 16 से 18 जनवरी तक

हार्टफुलनेस ध्यान शिविर रायपुर में 16 से 18 जनवरी तक रायपुर। आध्यात्मिक रूपांतरण के लिए हृदय आधारित ध्यान शिविर हार्टफुलनेस का आयोजन राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम, बूढ़ातालब में 16 से 18 जनवरी तक किया गया है। जिसे सहज भाषा में कह सकते हैं स्वंय करें अपनी नियति का निर्माण। शिविर का समय होगा सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे और इसके लिए बिल्कुल सामान्य दिनचर्या में पहुंच सकते हैं। छत्तीसगढ़ समेत देश भर से करीब 5 हजार से अधिक जिज्ञासु साधक शिविर में शामिल होंगे। नि:शुल्क ध्यान शिविर का…

समर्थन मूल्य पर किसानों से 61.80 लाख टन से अधिक धान की खरीदी

समर्थन मूल्य पर किसानों से 61.80 लाख टन से अधिक धान की खरीदी रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल किसानों से समर्थन मूल्य पर 61 लाख 80 हजार 569 टन से अधिक धान की खरीदी कर ली है। प्रदेश के 12 लाख 63 हजार 155 किसानों से धान खरीदे गए हैं। धान खरीदी इस महीने की 31 तारीख तक चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय में धान खरीदी व्यवस्था के लिए बनाए गए कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक…

जनहित में सरकार ले रही है तेजी से फैसले – बघेल

जनहित में सरकार ले रही है तेजी से फैसले – बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम कौही में छत्तीसगढ़ झरिया समाज द्वारा आयोजित श्री नारायण देव जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनहित में सरकार तेजी से फैसले ले रही है। श्री बघेल ने झरिया समाज को संवैधानिक लाभ लेने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए आवश्यक पहल करने के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम में…