कांग्रेस ने हरिप्रसाद के बयान से बनाई दूरी, शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

कांग्रेस ने हरिप्रसाद के बयान से बनाई दूरी, शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की नई दिल्ली। कांग्रेस ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में अपने नेता बीके हरिप्रसाद के विवादित बयान से दूरी बनाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह शाह तथा सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य सभी अस्वस्थ नेताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की राय साफ बता दी है कि हम विरोधी नेता की अच्छी सेहत की कामना…

बात-बात पर विरोध करने वालों से नहीं होता राष्ट्र का निर्माण, विपक्षियों पर बरसे जेटली

बात-बात पर विरोध करने वालों से नहीं होता राष्ट्र का निर्माण, विपक्षियों पर बरसे जेटली नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्षी दलों को बात बात पर विरोध करने वाले बताते हुए उन पर झूठ गढ़ने और एक निर्वाचित सरकार को कमजोर करके लोकतंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सकारात्मक मानसिकता वाले लोगों और राष्ट्रीय शक्ति से राष्ट्र का निर्माण होता है ना कि बात बात पर विरोध करने वालों से। सूत्रों…

पाकिस्तान से एक कदम रहे आगे, दिया मुंहतोड़ जवाब : नॉर्दर्न आर्मी चीफ

पाकिस्तान से एक कदम रहे आगे, दिया मुंहतोड़ जवाब : नॉर्दर्न आर्मी चीफ जम्मू। नॉर्दर्न आर्मी कमांडर (Northern Army Commander) लेप्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह (Lt. Gen Ranbir Singh) ने गुरूवार को यह बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान के मुकाबले एक कदम आगे रही और पड़ोसी राज्य की तरफ से हर एक संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पूंछ जिले (Poonch District) में कलाई ब्रिज (Kalai bridge) का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हे जनरल सिंह ने कहा- “हम पाकिस्तान के मुकाबले एक कदम…

श्रीनगर के जीरो ब्रिज पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, 3 जवान जख्मी

श्रीनगर के जीरो ब्रिज पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, 3 जवान जख्मी श्रीनगर। शहर के ‘जीरो’ पुल पर सुरक्षा चौकी पर बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने हथगोले से हमला कर दिया जिसमें यातायात पुलिस के 3 जवान घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने राजबाग की तरफ ‘जीरो’ पुल के पास सुरक्षा बलों की चौकी पर हथगोला फेंका। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की है और हमलावरों की तलाश जारी है। हमला नेशनल कांफ्रेंस…

सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण मेरी सरकार की राजनीतिक इच्छा का नतीजा : PM मोदी

सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण मेरी सरकार की राजनीतिक इच्छा का नतीजा : PM मोदी अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण के लिए संवैधानिक संशोधन करना उनकी सरकार की राजनीतिक इच्छा के कारण संभव हो पाया और इसे आगामी शैक्षणिक वर्ष से ही लागू किया जाएगा। डेढ हजार बिस्तर वाले सरदार वल्लभभाई पटेल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पहले से मौजूद सामाजिक आरक्षण को प्रभावित किये…

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर दौरे पर रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 18 जनवरी को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से अपरान्ह 3.25 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर बिलासपुर पहुंचेंगे और शाम 4 बजे से रात्रि साढे़ आठ बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे कार द्वारा भिलाई-3 लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जनवरी को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम मंे राजस्व, पंजीयन एवं मुद्रांक मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। वार्षिक सम्मेलन का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में सुबह साढ़े दस बजे से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने विधानसभा भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल निरीक्षण किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अटल नगर (नया रायपुर) में विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्री गणों के निवास और अधिकारियों के निवास के निर्माण के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी भी उपस्थित थे।

आगामी 26 जनवरी की ग्राम सभा में गांवों में गौठान और चारागाह के लिए जमीन चिन्हित की जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आगामी 26 जनवरी की ग्राम सभा में गांवों में गौठान और चारागाह के लिए जमीन चिन्हित की जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि खेती-किसानी की प्रगति के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कृषि से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आगामी 26 जनवरी को ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाओं का आयोजन कर प्रत्येक गांव में पशुओं के लिए गौठान और चारागाह के लिए स्थान चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गौठानों और चारागाहों का विकास किया…

युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : प्रधानमंत्री मोदी

युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की युवा शाखा के लोकसभा चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी देश के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर्णतय: प्रतिबद्ध है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ‘विजय लक्ष्य 2019’ मुहिम के लिए ऊर्जावान बीजेवाईएम दल की सराहना करता हूं। इस मुहिम के तहत भाजपा के लिए मजबूत जनादेश जुटाने के मकसद से बड़े स्तर पर पूरे…