सरकारी स्कूलों मध्यान्ह भोजन में बदलाव

सरकारी स्कूलों मध्यान्ह भोजन में बदलाव रायपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मिल के मेन्यू में बदलाव किया जाएगा। अब बच्चों को खाने अंडे देने की तैयारी की जा रही है। बच्चों को बेहतर पोषण देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। 59 स्कूलों में सर्वे के बाद यह फैसला किया गया है। नई व्यवस्था जल्द लागू किए जाने की बात कहीं गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ने कहा कि यह निर्णय सर्वे के बाद लिया गया है, ताकि बच्चों को बेहतर…

CBI विशेष निदेशक राकेश अस्थाना संग चार अफसरों का कार्यकाल घटाया गया

CBI विशेष निदेशक राकेश अस्थाना संग चार अफसरों का कार्यकाल घटाया गया नई दिल्ली। सरकार की तरफ से जबरन छुट्टी पर भेजे गये सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से कम कर दिया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि सीबीआई के तीन अन्य अधिकारियों संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक जयंत जे नाईकनवरे के कार्यकाल में भी कटौती की गई है। ताजा आदेश ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले आलोक वर्मा को सीबीआई…

किन्नरों ने निकाली शोभा यात्रा

किन्नरों ने निकाली शोभा यात्रा रायपुर। राजधानी में गुरूवार को किन्नरों ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान सिर पर कलश रखकर बाजे गाजे के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस कलश यात्रा के जरिए किन्नरों ने सबकी खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा का स्टेशन रोड के आसपास के कारोबारियों ने स्वागत किया। छत्तीसगढ़ किन्नर समाज के तत्वावधान में स्वर्गीय मुमताज नायक (नागपुर वाले) की स्मृति में अखिल भारतीय महामंगला मुखी किन्नर सम्मेलन 10 से 25 जनवरी तक राजधानी के स्टेशन रोड गुरूनानक चौक के पास किया जा रहा है। गुरूवार को किन्नर…

घोटालों की जांच पर रमन सिंह को आपत्ति क्यों – कांग्रेस

घोटालों की जांच पर रमन सिंह को आपत्ति क्यों – कांग्रेस रायपुर। कांग्रेस सरकार द्वारा ई-टेंडर घोटाले की ईओडब्ल्यू के द्वारा जांच कराने के निर्णय पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की आपत्ति पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि घोटालों की जांच से रमन सिंह घबरा क्यो रहे है? नान घोटाले की जांच के लिये एसआईटी के गठन करने पर वे बदलापुर का शोर मचाते है। अब ई-टेंडर मामले की ईओडब्ल्यू जांच पर रमन सिंह को आपत्ति हो…

पल्स पोलिया अभियान 3 फरवरी से

पल्स पोलिया अभियान 3 फरवरी से रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में आगामी 03 फरवरी को निर्धारित बूथों में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके अगले दो दिनों में दल द्वारा घर-घर भम्रण कर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा। जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वन तथा मानिटरिंग हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आगामी 21 जनवरी को अपरान्ह 03 बजे…

चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक ‘उपासना’ के खिलाफ किया आगाह

चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक ‘उपासना’ के खिलाफ किया आगाह बीजिंग। चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक स्कूलों में किए जाने वाले धार्मिक कोर्सेज को लेकर आगाह किया है। उसने अपने नागरिकों से कहा कि उनमें से कुछ उन्हें यौन उत्पीड़न के दलदल में फंसा सकते हैं। इसके साथ ही, अपने नागरिकों से अपील करते हुए चीन ने सभी ‘संदिग्ध धार्मिक उपासना’ से दूर रहने को कहा। दक्षिण भारतीय एक संगठन के धार्मिक कोर्स को ताईवान की एक अभिनेत्री की तरफ से प्रमोट करने के बाद मिनिस्ट्री…

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में CBI की छापेमारी

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में CBI की छापेमारी नई दिल्ली। देश के खेलों की महत्वपूर्ण संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की है। अब तक सामने आई रिपोर्टस के मुताबिक, इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने 3 अधिकारियों को हिरासत में लिया है। नई दिल्ली स्थित साई परिसर में सीबीआई के छापेमारी जारी है। एक सूत्र ने बताया है कि दो महीने पहले शिकायत की गई थी कि इस संस्था के कुछ ने रिश्वत ली है। सीबीआई इसी रिश्वत मामले की…

पत्रकार हत्या केस में डेरा प्रमुख राम रहीम समेत चार को उम्रकैद

पत्रकार हत्या केस में डेरा प्रमुख राम रहीम समेत चार को उम्रकैद पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने करीब 16 वर्ष पहले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को स्वयंभू संत गुरमीत राम रहीम सिंह और तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में पिछले शुक्रवार को दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और तीन अन्य को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। सीबीआई के वकील एच पी एस वर्मा ने कहा कि सभी चारों को आजीवन…

भाजपा नेता ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस सल्तनत का आखिरी बादशाह

भाजपा नेता ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस सल्तनत का आखिरी बादशाह जयपुर। भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस तरह मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह औरंगजेब था उसी तरह राहुल गांधी कांग्रेस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में आहूजा ने कहा कि जैसे औरंगजेब मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह था, वैसे ही राहुल गांधी इस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। कांग्रेस का खात्मा निश्चित है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनेऊ धारण करने पर कांग्रेस से सवाल किया कि वह…

मुबंई के डांस बार में फिर लगेंगे ठुमके, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाज़त

मुबंई के डांस बार में फिर लगेंगे ठुमके, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाज़त नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में डांस बार के लिये लाइसेंस और उसके कारोबार पर पाबंदी लगाने वाले कुछ प्रावधान बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिये। न्यायमूर्ति ए के सीकरी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने महाराष्ट्र के होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध और महिलाओं की गरिमा की रक्षा संबंधी कानून, 2016 के कुछ प्रावधानों को निरस्त कर दिया है। इसमें सीसीटीवी लगाने की अनिवार्यता और बार रूम तथा डांस फ्लोर के बीच…