मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी में तिखुर की बर्फी और रागी केक का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी में तिखुर की बर्फी और रागी केक का लिया स्वाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां इंडियन हॉर्टिकल्चर कांग्रेस के शुभारंभ के अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में लगाई गई आधुनिक कृषि प्रसंस्करण यंत्रों और कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का भ्रमण करके प्रदर्शित प्रसंस्करण यंत्रों कृषि उत्पादों, वर्मी कंपोस्ट और कंपोस्ट खाद के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने तिखुर प्रसंस्करण संयंत्र के अवलोकन के दौरान तिखुर से तैयार बर्फी और रागी…

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार असावा के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार असावा के निधन पर शोक व्यक्त किया रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचार पत्र अंबिकावाणी के प्रधान संपादक श्री किशन असावा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने स्वर्गीय श्री असावा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फेसबुक और ट्वीटर पर दिए लोगों के सवालों के जवाब

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फेसबुक और ट्वीटर पर दिए लोगों के सवालों के जवाब रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने आज फेसबुक और ट्वीटर के जरिए लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में आम जनता को जानकारी दी और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। फेसबुक लाइव के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने बड़े उत्साह से अनेक युवाओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्रश्न पूछे। श्री साहू ने सभी प्रश्नों…

सीईओ से फेसबुक पर सीधे संवाद के लिए युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

सीईओ से फेसबुक पर सीधे संवाद के लिए युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा उत्साह रायपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के साथ सीधा संवाद करने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। प्रदेश के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयीन और महाविद्यालीय युवाओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के साथ ही मतदान को लेकर अपनी उत्सुकता और जिज्ञासा दिखाई। श्री साहू ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वे सभी युवा जो…

स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स की समस्याओं की जानकारी ली

स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स की समस्याओं की जानकारी ली बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने सिम्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। सिम्स के डीन डॉ.डी.के. पात्रे ने पे्रजेंटेशन के माध्यम से सिम्स में व्याप्त कमियों पर ध्यान आकर्शित कराया। मानव संसाधन की कमी के साथ-साथ सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन, डायलिसिस मशीन के संबंध में जानकारी दी। सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन एसईसीएल के सीएसआर मद से सिम्स अस्पताल को प्रदान किया जा रहा है। मशीन खरीदी में आने वाले दिक्कतों को दूर करने…

अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेश ध्यान दें : श्री टी.एस.सिंहदेव

अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेश ध्यान दें : श्री टी.एस.सिंहदेव रायपुर। परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिककर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव श्री टी.एस.सिंहदेव ने आज बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की संभाग स्तर पर समीक्षा की। उन्होंने अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार करने, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेश ध्यान देने और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिये निजी क्षेत्रों की मदद लेने का निर्देश दिए। बैठक में संभाग के सभी अस्पतालों में चिकित्सक एवं अन्य…

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक छटा से महकेगा राजिम पुन्नी मेला

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक छटा से महकेगा राजिम पुन्नी मेला गरियाबंद। त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर इस वर्ष 19 फरवरी से 4 मार्च तक राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन सादगी पूर्ण परंतु दिव्यता के साथ होगा। मेले में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्परा और संस्कृति की छटा बिखरेगी। रायपुर संभाग के आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने आज राजिम के सर्किट हाउस में रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिला के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक तैयारी करने की निर्देश दिए है।ं बैठक में धमतरी कलेक्टर डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, एसपी बालाजी राव, अपर कलेक्टर के.आर.…

मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री आज कोरबा प्रवास पर

मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री आज कोरबा प्रवास पर जांजगीर-चांपा। मध्य प्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया ) शुक्रवार, 18 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री जायसवाल यहां कलचुरी जायसवाल समाज के भवन का लोकार्पण एवं एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं । खनिज संसाधन मंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप जायसवाल प्रात: बिलासपुर में उतर कर सड़क मार्ग से होते हुए कोरबा पहुंचेंगे। यहां दोपहर में मिशन रोड में जायसवाल समाज के…

आदिवासी समाज के विकास हेतु हर संभव प्रयास – टेकाम

आदिवासी समाज के विकास हेतु हर संभव प्रयास – टेकाम मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करेगी। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के लिए काम करेंगे। आदिवासी समाज पढ़-लिखकर एकजुट होकर अधिकार के लिए संघर्ष करें। बच्चे लक्ष्य लेकर पढ़ाई करें। अपने माता-पिता, गांव और जिले का नाम रोशन करें। उक्ताशय के उद्गार स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम ढ़ोलगी में आयोजित विशाल आदिवासी…

युवा कैरियर निर्माण योजनांतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

युवा कैरियर निर्माण योजनांतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित मुंगेली। महत्वाकांक्षी योजना युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, छत्तीसगढ़ व्यापम, कर्मचारी चयन आयोग एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग हेतु प्रशिक्षण सत्र 2018-19 प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रशिक्षण के संबंध में विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदाय करने हेतु 04 फरवरी 2019 तक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र साईंस कॉलेज चांटीडीह रोड बिलासपुर में जमा किया जा सकता है। साथ…