जेईई मेंस में ऋषभ भटनागर ने 99.9727580 पर्सेंटाइल लेकर किया टॉप

जेईई मेंस में ऋषभ भटनागर ने 99.9727580 पर्सेंटाइल लेकर किया टॉप रायपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस के नतीजे जारी किए जिसमें देश के 15 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल और ऋषभ भटनागर रहे छत्तीसगढ़ के टॉपर जिसे 99.9727580 पर्सेंटाइल मिला। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऋषभ को इस सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दिए।

क्रिकेटर कुंबले ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात

क्रिकेटर कुंबले ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने मुलाकात की। इस दौरान कुंबले ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नई सरकार और उनके मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। अनिल कुंबले छतीसगढ़ फारेस्ट एवं वाइल्ड लाइफ के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। अनिल कुंबले की सीएम भूपेश से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में वाइल्ड लाइफ डेवलपमेंट और खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि कुंबले को छत्तीसगढ़ के वन्य इलाकों से काफी लगाव भी है। कुंबले…

पुलिस विभाग में 3 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के प्रभार बदले

पुलिस विभाग में 3 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के प्रभार बदले रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने आज 44 पुलिकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी किए गए तबादला आदेश में आरक्षक, प्रधान आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। यह आदेश रायपुर पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है।

भाजपा शहर मंडल महामंत्री की फांसी पर लटकी मिली लाश

भाजपा शहर मंडल महामंत्री की फांसी पर लटकी मिली लाश राजनांदगांव। डोंगरगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री बृजलाल नामदेव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बृजलाल नामदेव ने वन विभाग के रेस्ट हाउस में खुदकुशी की है। रेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बृजलाल के शव को फांसी पर लटकते देख पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री बृजलाल नामदेव पनियाजोब स्थित वन विभाग के रेस्ट…

मंडल रेल प्रबंधक ने टे्रन में सफर कर यात्रियों से किया संवाद

मंडल रेल प्रबंधक ने टे्रन में सफर कर यात्रियों से किया संवाद रायपुर। मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर ने रायपुर से हथबंद तक 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया इसमें कुछ यात्रियों द्वारा ट्रेनों में स्वछता संबंधी विषयों को इंगित किया, मंडल रेल प्रबंधक ने साफ़-सफाई दुरुस्त करने हेतु संबंधितो को निर्देशित किया। यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की यात्री सुविधाओं से संबंधित दिक्कत होने पर 138 नंबर का इस्तेमाल करने एवं सुरक्षा…

दूसरे ट्रक का नंबर अपनी ट्रक में लिखवाया, गिरफ्तार

दूसरे ट्रक का नंबर अपनी ट्रक में लिखवाया, गिरफ्तार रायपुर। दूसरे की ट्रक का नंबर अपनी ट्रक में लिखने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले एक व्यक्ति ने पार्किंग में किसी और गाड़ी में अपनी ट्रक का नंबर प्लेट देखकर पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी झारखण्ड का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रावाभाठा के ट्रांसपोर्ट नगर की…

दस चक्का वाहन और ट्रेलर में भिड़ंत, खलासी की मौत

दस चक्का वाहन और ट्रेलर में भिड़ंत, खलासी की मौत कोटा। ग्रामीण अंचल भरारी पावर प्लांट के पास शनिवार की सुबह रायपुर से कोयला लोडिंग कर बेलतरा कोल वाशरी जा रही थी, तभी अमलाई से रायपुर कोयला लोडिंग कर जा रही ट्रेलर गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर गाड़ी का खलासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चालक घायल हो गया, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों ही वाहन चालकों…

पेंशनधारियों को न लगाने पड़े चक्कर,मंत्री ने दिए निर्देश

पेंशनधारियों को न लगाने पड़े चक्कर,मंत्री ने दिए निर्देश कवर्धा। वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे, जहां कलेक्टर सभा कक्ष में राजस्व, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अलावा कवर्धा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक ली. इसमें सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पेंशन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, आबादी एवं शहरी पट्टा वितरण और नजूल पट्टा एवं नवीनीकरण की समीक्षा की गई. बैठक में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. मोहम्मद अकबर ने कहा कि पेंशन के…

ज्वेलर्स लापता, दुकान से 50 किलो चांदी और नगद गायब

ज्वेलर्स लापता, दुकान से 50 किलो चांदी और नगद गायब दुर्ग। पाटन के ज्वेलर्स संचालक शुक्रवार शाम को घर लौटते समय अचानक लापता हो गए. देर रात को संचालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन घबरा गए. इसी बीच सुबह ज्वेलरी दुकान खुले होने की जानकारी मिली. दुकान जाकर देखा तो 50 किलो चांदी और नगद राशि गायब था.परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए इसकी रिपोर्ट नेवई थाने में लिखाई. पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि रिसाली निवासी हरिप्रसाद देवांगन पिछले 10…

गरीब परिवार का बनेगा राशन कार्ड, बीपीएल धारी को मिलेगा 35 किलो चावल

गरीब परिवार का बनेगा राशन कार्ड, बीपीएल धारी को मिलेगा 35 किलो चावल रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बीपीएल परिवार को 35 किलो चावल मिलेगा। हर गरीब परिवार का राशन कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिन गरीब परिवारों का राशन कार्ड से नाम काटा था अब उनका नाम जोड़कर चावल देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीब परिवार के लिए राशन कार्ड बनाने की योजना शुरू हो गई है। श्री डहरिया ने विपक्षी पार्टी…