भिलाई में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दिया है. स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से शनिवार को रामप्रसाद गुप्ता नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक सेक्टर-6 निवासी 10 जनवरी से खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था. भर्ती होने के करीब 9 दिनों बाद शनिवार को गुप्ता की मौत हो गई. जिला प्रशासन ने स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट…
महीना: जनवरी 2019
आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र में देश का विश्वास बहाली का मौका : सोनिया गांधी
आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र में देश का विश्वास बहाली का मौका : सोनिया गांधी कोलकाता। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां हुयी विपक्ष की रैली की सफलता की कामना की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र में देश का विश्वास बहाल करने के लिए तथा ‘‘अभिमानी और विभाजनकारी’’ नरेंद्र मोदी सरकार से लड़ने का चुनाव है। सोनिया गांधी और उनके पुत्र तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोलकाता की रैली में शामिल नहीं हुए। लेकिन उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित इस रैली के प्रति…
मोदी को हटाने के लिए अवसरवादी तत्व एकजुट हुए हैं : भाजपा
मोदी को हटाने के लिए अवसरवादी तत्व एकजुट हुए हैं : भाजपा नई दिल्ली। भाजपा ने कोलकाता में हुई संयुक्त विपक्ष की रैली को ‘‘अवसरवादी तत्वों’’ का जमावड़ा करार देते हुए कहा कि जो लोग कभी एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे, वे देश के भविष्य के किसी खाके के बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के एकमात्र एजेंडा के साथ एकजुट हो गए हैं। इस रैली का आयोजन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने किया था, जिसमें विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। विपक्ष की…
रामकृपाल यादव से सार्वजनिक तौर पर हाथ जोड़कर माफी मांगें मीसा भारती : भाजपा
रामकृपाल यादव से सार्वजनिक तौर पर हाथ जोड़कर माफी मांगें मीसा भारती : भाजपा पटना। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को आड़े हाथ लिया और कहा कि वह रामकृपाल से सार्वजनिक तौर पर हाथ जोड़कर माफी मांगें। मीसा ने कथित तौर पर कहा था कि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले जब उन्होंने सुना कि उनके पिता के पूर्व विश्वासपात्र रामकृपाल भाजपा में शामिल होने वाले हैं तो उनका जी किया…
महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन है : PM नरेन्द्र मोदी
महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन है : PM नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए रविवार को महाराष्ट्र और गोवा के कार्यकर्ताओं से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि सभी जगह एक बात सामान्य देखी थी वो है, बीजेपी के कार्यकर्ताओं का जज़्बा, ईमानदारी, मेहनत और मज़बूती के साथ खड़े रहने की ताक़त। चुनौती को ही चुनौती देने का मिजाज है। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है जिससे बीजेपी बहुत कम समय में 2 संसद सदस्यों की संख्या से 282…
भारत की करोड़ों समस्याओं के लिये, अरबों समाधान हैं : PM मोदी
भारत की करोड़ों समस्याओं के लिये, अरबों समाधान हैं : PM मोदी मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि फिल्में और समाज एक दूसरे का प्रतिबिंब हैं और सिनेमा की तरह भारत भी वक्त के साथ बदल रहा है। प्रधानमंत्री यहां भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है और अपने समाधान तलाश रहा है। अगर यहां करोड़ों समस्याएं हैं तो एक अरब समाधान भी हैं। मोदी ने कहा भारत की सांस्कृतिक…
मुख्यमंत्री आज रायपुर, बलौदाबाजर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों के दौरे पर
मुख्यमंत्री आज रायपुर, बलौदाबाजर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों के दौरे पर रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 जनवरी को रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों के दौरे पर और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी भिलाई -3 से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 9 बजे रायपुर (सेरीखेड़ी) पहुचेंगे और वहां राधास्वामी सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे सुबह 10.15 बजे राज्य अतिथि गृह पहुंना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 11.40 बजे…
आई टी से जनजीवन को सरल व सुविधा जनक बनाने वाली परियोजनाओं में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
आई टी से जनजीवन को सरल व सुविधा जनक बनाने वाली परियोजनाओं में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रोमोशन सोसायटी (चिप्स), इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आई टी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि आई टी से जनजीवन को सरल व सुविधा जनक बनाने वाली परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। व्यापक पारदर्शिता के लिए सभी निर्माण कार्यों की जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्काई योजना की समीक्षा 3 दिनों में करने के निर्देश…
सोनाखान में स्वीकृत खनिज लीज की समीक्षा की जाएगी, खनिज विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का निर्देश
सोनाखान में स्वीकृत खनिज लीज की समीक्षा की जाएगी, खनिज विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का निर्देश रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में खनिज विभाग के काम-काज की समीक्षा की। श्री बघेल ने बैठक में कहा कि सन् 1857 के अमर शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृतियां हमारी अनमोल धरोहर है। उनकी जन्म और कर्म भूमि पर खनन की अनुमति देना चिंताजनक था। उन्होंने कहा कि इस बात की समीक्षा की जाएगी कि किन परिस्थितियों में अमर शहीद की माटी की खुदाई का निर्णय…
जनता के हित में लिए गए फैसलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
जनता के हित में लिए गए फैसलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश की जनता के हित में लिए जा रहे फैसलों, निर्णयों और संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के दूरदराज के गांवों तक पहुंचाने में जनसम्पर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री बघेल आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित जनसंपर्क विभाग और उसकी सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद की प्रथम…
