मोदी के आरक्षण पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

मोदी के आरक्षण पर कांग्रेस ने उठाया सवाल रायपुर । सामान्य वर्ग के गरीबों को नौकरियों में आरक्षण दीजिये लेकिन ये बेरोजगार नौजवान युवा यह भी पूछ रहे हैं कि नौकरियाँ कहाँ हैं? प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज देश में ना रोजगार है, ना रोटी कांग्रेस पार्टी हमेशा ही आर्थिक तौर से गरीबों के आरक्षण व उत्थान की समर्थक व पक्षधर रही है। दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के संवैधानिक आरक्षण से कोई छेड़छाड़ ना हो तथा समाज के…

सड़क हादसे में एक महिला की मौत

सड़क हादसे में एक महिला की मौत रायपुर। टाटीबंध चौक पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज सुबह करीब 10 बजे टाटीबंध चौक के वॉल्वो शोरूम के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा बाई लोवंशी उम्र 62 साल तालपुरी भिलाई से अपने पति के साथ बाइक से खम्हारडीह अपने बच्चे से मिलने जा रही थी। तभी चन्दनीडीह के पास एक अज्ञात वहां ने ठोकर मार दी। इस घटना से महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने…

बाइक सागौन पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी,3की मौत

बाइक सागौन पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी,3की मौत दुर्गूकोंदल।कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल पखांजूर मार्ग पर सागौन पेड़ से बाइक टकराकर खाई में गिरने से उपेंद्र (18 ) पिता अंकालू भुआर्य, प्रदीप (17 ) पिता अर्जुन मंडावी, राजेन्द्र (18 ) पिता सरजू मंडावी ग्राम पीव्ही 118 कापसी की मौत हो गई है। ये तीनों युवक अलग अलग काम के लिए घर से निकले थे। दूसरे दिन परिजनों को मौत की खबर मिली, इनकी मौत के खबर से गांव मेें मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी…

पुलिस प्रताड़ना का आरोप

पुलिस प्रताड़ना का आरोप जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस प्रताडऩा की वजह से नाबालिग द्वारा जहर सेवन का मामला सामने आया है। पीडि़त और उसके परिजनों ने चोरी के आरोप में नाबालिग को थाने ले जाकर टार्चर करने का आरोप नवागढ़ थाने के दो आरक्षकों पर लगाया है। दरअसल नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव मे तीन माह पहले चोरी की वारदात हुई थी जिसकी रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराई गई थी। इस दौरान पुलिस जांच मे जुटी रही मगर सफलता हाथ नही लगी अभी दो पहले गांव के ही एक…

नक्सलियों ने विद्युत कर्मियों की वाहन लूटी

नक्सलियों ने विद्युत कर्मियों की वाहन लूटी दोरनापाल। दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा विद्युत कर्मियों की वाहन लूटने का मामला सामने आ रहा है। वाहन लूटने के बाद नक्सली विद्युत कर्मियों को वापस भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में बिजली सुधाने निकले हुए थे। दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग से कर्मचारी एक वाहन में सवार होकर निकल रहे थे। उसी दौरान कुछ हथियार बंद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। वाहन रुकते ही नक्सली बंदूक दिखाते हुए सभी को वाहन से उतारते हुए अपने कब्जे में ले लिया।…

कैबिनेट 21 को,कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर

कैबिनेट 21 को,कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 21 जनवरी को प्रस्तावित है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।मंत्रिपरिषद की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को लेकर मुख्य सचिव सुनील कुजुर ने सभी विभागों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए हैं। पिछली मंत्रिपरिषद की बैठकों की तरह इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। विदित हो कि सरकार में आने के बाद से बघेल मंत्रिमंडल ने जनहित में कई बड़े…

जोगी कांग्रेस ने की हार की समीक्षा

जोगी कांग्रेस ने की हार की समीक्षा रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने रविवार को विधानसभा चुनाव में पार्टी के हार के कारणों की समीक्षा की, साथ ही उसके समाधान भी बताए गए। इसमें कहा गया है कि रमन सरकार के भारी विरोध के कारण भाजपा के कोर वोटबैंक विशेषकर पिछड़ा और अति-पिछड़ा वर्गों का कांग्रेस में स्थानांतरण हुआ। ये वोट उनके गठबंधन को नहीं मिले। संघर्ष त्रिकोणीय होने की जगह जनता और सत्ता के बीच रहा, जिसका फायदा कांगे्रस को मिला और भाजपा लगभग विलुप्त हो गई। त्रिकोणीय संघर्ष…

पुलिस को देखकर भागे नक्सली

पुलिस को देखकर भागे नक्सली कोण्डागांव। जिले में नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख नक्सली भाग निकले। जवानों ने आसपास सर्चिंग की जहां उन्हें दो भरमार बंदूक व लोहे के छड़ के टुकड़े आदि बरामद किए गए हैं। कोंडागांव जिले से लगे ग्राम हडेली कैंप में आईटीबीपी के जवानों को देर रात सूचना मिली की नई सड़क की ओर नक्सलियों का जमावड़ा लगने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस जवानों को देख नक्सली भाग खड़े हुए। घटना की…

जीवनसाथी.कॉम के जरिए शादी के नाम पर धोखाधड़ी

जीवनसाथी.कॉम के जरिए शादी के नाम पर धोखाधड़ी रायपुर। वेबसाईट के माध्यम से खुद को अविवाहित व होटल मालिक होना बताकर महिला को झांसे में लिया व शादी करने के बाद लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गायत्री नगर रोड विनोवा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 31 अक्टॅूबर 2018 को मकान नंबर 1402 ब्लाक ए शांति रेसीडेंसी पांचवा माला न्यू राजेंद्रनगर रायपुर में ईलेश दोशी 54 वर्ष पिता…

मां दंतेश्वरी के दानपेटी से निकले विदेशी नोट

मां दंतेश्वरी के दानपेटी से निकले विदेशी नोट जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी के भंडार में श्रद्धालुओं द्वारा विदेशी मुद्रा के साथ अपनी मन्नत भी चढ़ाई गई है और माता से इसे पूरा करने के लिए प्रार्थना भी की गई है। गत दशहरा के पश्चात करीब 4 महीने के बाद शहर के दंतेश्वरी मंदिर में रखी दानपेटी खोली गई। इस अवधि में भक्तों ने चढ़ावा चढ़ाने में कोई कमी नहीं रखी और देश विदेश से आए श्रद्धालुओं सहित विदेशी पर्यटकों ने भी मंदिर में अपनी ओर से माता…