शिवनाथ से पानी लाकर कुम्हारी जलाशय भरने के प्रस्ताव का होगा सर्वेक्षण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शिवनाथ से पानी लाकर कुम्हारी जलाशय भरने के प्रस्ताव का होगा सर्वेक्षण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम सकलोर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिवनाथ नदी के सोमनाथ घाट से पानी लाकर कुम्हारी सहित आस-पास के जलाशयों को भरने के किसानों से आए प्रस्ताव का सर्वेक्षण कराया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर को इस महत्वपूर्ण परियोजना का सर्वेक्षण रिपोर्ट 10 दिनों में राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इससे सकलोर सहित…

इशिता ने जेईई मेंस में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

इशिता ने जेईई मेंस में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान रायपुर। जेईई मेंस की परीक्षा में रायगढ़ की इशिता अग्रवाल ने 99.9676 प्रतिशत लाकर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। यह लगभग 285 ऑल इंडिया रैकिंग होगा जो जेईई मेंस 2019 का दूसरा परीक्षा अप्रैल के बाद जारी होगा। इशिता कमल अग्रवाल एवं अनिता अग्रवाल की पुत्री है एवं रायपुर निवासी माधव अग्रवाल की भतीजी है। इशिता शुरु से ही मेघावी छात्रा रही है जिन्होंने वेल्लम गल्र्स स्कूल देहरादून से 10वीं तक की पढ़ाई की है, 10वीं में आईसीएसई बोर्ड में…

पुनिया के समक्ष लोकसभा दावेदार के समर्थकों ने की नारेबाजी

पुनिया के समक्ष लोकसभा दावेदार के समर्थकों ने की नारेबाजी रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोशिला स्वागत किया. इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने पहापौर प्रमोद दुबे के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर रायपुर संसदीय सीट से उनके दावेदारी को रखा. रायपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे. मोदी के महागठबंधन पर बयान पर उन्होंने कहा…

किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से जाएगा ब्याह रचाने

किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से जाएगा ब्याह रचाने मुंगेली। एक किसान पुत्र अपने दादा के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात जाने वाला है और हेलीकॉप्टर से ही अपनी दुल्हनिया को लेकर वापस लौटेगा. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला स्थित छोटे से गांव घोरपुरा गांव की है यहां के निवासी किसान पुत्र और मालगुजार धर्मराज सिंह का यह सपना था कि उसके इकलौते पोते अंकुश सिंह हेलीकॉप्टर से बारात जाए और हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर आए और बारात जाऊंगा तो हेलीकॉप्टर से ही. इसी सपने को पूरा…

प्रदेश का नामी एजुकेशनल ग्रुप निकला डिफाल्टर

प्रदेश का नामी एजुकेशनल ग्रुप निकला डिफाल्टर रायपुर। प्रदेश के बड़े शैक्षणिक संस्थानों में शुमार दिशा एजुकेशन सोसायटी का भी नाम डिफाल्टों की सूची में आ गया है. बैंक ने दिशा एजुकेशन सोसायटी से लगभग 164 करोड़ रुपये की वसूली के लिए संस्था की संपत्तियों की नीलाम करने जा रही है. ई-आक्शन के जरिये 7 फरवरी को संपत्ति नीलाम की जाएगी. हालांकि इसके पहलने जनवरी में भी संपत्ति नीलाम की जानी थी लेकिन बैंक को संपत्तियों का कोई भी खरीददार नहीं मिला. दिशा एजुकेशन सोसायटी ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया…

नेशनल लेवल मैनेजमेंट फेल्ट एंडेवर आयोजन का हुआ प्रमोशन

नेशनल लेवल मैनेजमेंट फेल्ट एंडेवर आयोजन का हुआ प्रमोशन रायपुर। रायपुर के आईटीएम विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित नेशनल लेवल मैनेजमेंट फेल्ट एंडेवर का दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा. एंडेवर एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है. जिसका प्रमोशनल एक्टिविटी मैग्नेटो मॉल में किया गया. जहां विश्वविद्यालय छात्रों द्वारा डांस, सॉंग, गेम किया गया. इसमें प्रबंधन, इंजीनियरिंग, लाइफ साइंस, होटल मैनेजमेंट, ऑर्किटेक्चर और लॉ के छात्रों को इवेंट मैनेजमेंट के गुर सिखने का मौका मिलेगा. साथ ही समय सीमा में लक्ष्य हासिल करने का गुर सिखाया जाता है. छात्रों ने बताया कि इस…

सीएम बघेल ने किया पुरुषोत्तम लाल कौशिक की मूर्ति का अनावरण

सीएम बघेल ने किया पुरुषोत्तम लाल कौशिक की मूर्ति का अनावरण महासमुंद। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को महासमुंद पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम लाल कौशिक की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वे कुर्मी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का भी 70 हजार कर्जमाफ

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का भी 70 हजार कर्जमाफ कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने एक बड़ा बयान दिया है। ननकीराम कंवर ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी में मेरा भी 70 हजार रुपए माफ हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा के नेता कर्जमाफी को केवल छलावा बताते हुए कांग्रेस को लगातार घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का यह बयान अपने ही नेताओं की जुबान बंद कर सकता है। उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफ…

मुडि़या आदिवासियों के गांव में पुलिस की अनोखी पहल

मुडि़या आदिवासियों के गांव में पुलिस की अनोखी पहल सुकमा। दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर दोरनापाल से लगभग 22किमी की दूरी पर स्थित गांव पुसवाड़ा में पंडुम उस्तव का आयोजन किया गया। पुलिस ग्रामीण मिलन उत्सव में करीब 150 सीआरपीएफ और पुलिस के जवान शामिल हुए। पांच हत्याओं का गवाह यह गांव नक्सल दृष्टि से अति संवेदनशील है। इस ग्राम के 600 मुडि़या आदिवासियों के बीच पहुंचे जवानों ने डर हटाने और समानता कायम करने के लिए साथ बैठकर बेहतर संबंधों पर बात की और नक्सलियों का मिलकर सामना करने के…

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत धमतरी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि इसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में बाइक स्लीप होकर गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल पुलिस के मुताबिक नरहरपुर निवासी प्रमोद सेवता (28) पिता रामकुमार अपने साथी निशांत कुमार के साथ बाइक से ग्राम भोयना आ रहा था। माड़मसिल्ली के आगे…