तीन फरवरी को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे पीएम मोदी : राम माधव

तीन फरवरी को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे पीएम मोदी : राम माधव जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के सभी तीन क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखने और उनका उद्घाटन करने के लिए तीन फरवरी को राज्य का दौरा करेंगे।भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को बताया कि मोदी जम्मू और कश्मीर में क्रमश: 35,000 करोड़ और 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की नींव रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। माधव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अगले महीने राज्य का दौरा कर रहे हैं और वह लेह, जम्मू तथा…

पीएम मोदी के तरकश में कई तीर, चलेंगे एक के बाद एक : रामविलास पासवान

पीएम मोदी के तरकश में कई तीर, चलेंगे एक के बाद एक : रामविलास पासवान नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को दावा किया कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के वास्ते 10 प्रतिशत आरक्षण के कदम से भाजपा नीत राजग सरकार का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा जिससे नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। पासवान ने कहा कि लोग विपक्ष के प्रस्तावित महागठबंधन को उसके अंतर्निहित अंतर्विरोध और अस्थिरता के कारण खारिज कर देंगे। भाजपा के सहयोगी और…

बेंगलुरू में दो विधायकों की कथित लड़ाई को कांग्रेस ने नहीं दी तवज्जो, बीजेपी खुश

बेंगलुरू में दो विधायकों की कथित लड़ाई को कांग्रेस ने नहीं दी तवज्जो, बीजेपी खुश बेंगलुरु। बेंगलुरू (Bengaluru) के उपनगरीय इलाके में रविवार को कथित तौर पर दो विधायकों के बीच हुई हाथापाई को कांग्रेस (Congress) ने कमतर करने की कोशिश की। हालांकि, बीजेपी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने इस बात की पुष्टि की है कि बेल्लारी जिले के विजयांगरा विधानसभा सीट से विधायक आनंद सिंह…

अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, स्वाइन फ्लू के बाद हुए थे भर्ती

अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, स्वाइन फ्लू के बाद हुए थे भर्ती नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली से रविवार को छुट्टी मिल गई। एम्स के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद शाह को सुबह दस बजकर बीस मिनट पर एम्स से छुट्टी दे दी गयी।’’ भाजपा नेता और पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभावी अमित मालवीय ने बताया कि शाह स्वस्थ हैं और अस्पताल से घर आ…

महासमुंद जिला चिकित्सालय का नामकरण स्वर्गीय पुरूषोत्तम लाल कौशिक के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

महासमुंद जिला चिकित्सालय का नामकरण स्वर्गीय पुरूषोत्तम लाल कौशिक के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री पुरूषोत्तम लाल कौशिक की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने चंद्रनाहु कुर्मी समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महासमुंद के एक सौ बिस्तरों वाले जिला चिकित्सालय का नामकरण स्वर्गीय श्री पुरूषोत्तम लाल कौशिक के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चंद्रनाहू पब्लिक स्कूल भवन…

MP में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार, जानें कब गिर जाए : शिवराज सिंह

MP में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार, जानें कब गिर जाए : शिवराज सिंह नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का चुनाव अजीब हुआ है। चुनावों में वोट बीजेपी को ज्यादा मिला लेकिन पांच सीटें कांग्रेस को ज्यादा मिली। लोकसभा के हिसाब से देखा जाए तो 17 सीटों पर बीजेपी और 12 पर…

बाबा गुरू घासीदास ने समाज को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बाबा गुरू घासीदास ने समाज को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास ने मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनका सबसे बड़ा संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ सभी समाज को एक सूत्र में बंधने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री आज भिलाई सेक्टर-6 में सतनामी समाज के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सतनामी समाज के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री…

विराट कोहली वनडे में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : माइकल क्लार्क

विराट कोहली वनडे में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : माइकल क्लार्क नई दिल्ली। विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से खेल के हर प्रारूप में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारतीय कप्तान ‘‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।’’ कोहली अभी टेस्ट और वनडे में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे श्रृंखलाएं जीतकर इतिहास रचा। इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला बराबर करायी थी। इस तरह से…

भाजपा विधायक की मायावती पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण : रामदास अठावले

भाजपा विधायक की मायावती पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण : रामदास अठावले लखनऊ। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने चंदौली के मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि ऐसी व्यक्तिगत आक्षेपपूर्ण बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। अठावले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा विधायक साधना सिंह ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ जो टिप्पणी की है ‘वह गैर जिम्मेदाराना, अमर्यादित और अवांछनीय है।’ उन्होंने कहा…

भाजपा विधायक ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी, सपा-बसपा ने की कड़ी निंदा

भाजपा विधायक ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी, सपा-बसपा ने की कड़ी निंदा चंदौली (उत्तर प्रदेश)। नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की विधायक साधना सिंह ने कथित तौर पर बसपा प्रमुख मायावती की तुलना किन्नरों से करते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सपा और बसपा ने भाजपा विधायक की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। वहीं दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बसपा प्रमुख पर की गई टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग इस संबंध में सिंह को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण…