मोदी ने मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

मोदी ने मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा, ‘‘मैं मेघालय के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय के लोगों ने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। मैं प्रदेश के लगातार तरक्की की कामना करता हूं।’’ मणिुपर की प्राकृतिक सुंदरता को रेखांकित करते हुए, मोदी ने कहा, ‘‘मणिपुर को…

कुंभ मेला 2019 का दूसरा शाही स्नान आज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

कुंभ मेला 2019 का दूसरा शाही स्नान आज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज। आस्था, विश्वास, सौहार्द एवं संस्कृतियों के मिलन का पर्व है कुम्भ। ज्ञान, चेतना और उसका परस्पर मंथन कुम्भ मेले का वो आयाम है जो आदि काल से ही हिन्दू धर्मावलम्बियों की जागृत चेतना को बिना किसी आमन्त्रण के खींच कर ले आता है। प्रयागराज के कुंभ मेले में आज पौष पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। कुंभ मेले का यह दूसरा स्नान पर्व है। पौष पूर्णिमा पर कुंभ मेले में संगम पर तकरीबन…

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, बन रहा है ये अनोखा संयोग

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, बन रहा है ये अनोखा संयोग नई दिल्ली। 2019 का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। सुपर ब्लड मून पर खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की रौशनी 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हो जाएगी और चांद 15 प्रतिशत बड़ा नजर आएगा। भारत सहित दुनिया के कई देशों में रात में चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने वाली है। यह नजारा 21 जनवरी की सुबह 09:03:54 बजे से लेकर 12:20:39 तक बजे तक लगभग तीन घंटे तक देखा जा सकता है। लेकिन…

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए इस सीट से लड़ेंगी करीना कपूर

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए इस सीट से लड़ेंगी करीना कपूर भोपाल। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैस पार्टियों की नई रणनीति बनने में जुड़ी हुई है। अपनी सीट को बचाने के लिए नए-नए फार्मूले बनाए जा रहे है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के भोपाल सीट को जीतने के लिए कांग्रेस फार्मूला बना रही है। इस फार्मूले में बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री में शुमार करीना कपूर का नाम शामिल करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने भोपाल सीट…

PNB घोटाले में भगोड़े मेहुल चौकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता, वापस किया अपना पासपोर्ट

PNB घोटाले में भगोड़े मेहुल चौकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता, वापस किया अपना पासपोर्ट नई दिल्ली। हजारों करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में सरकार के लिए बुरी खबर है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड दी है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार उसने अपने भारतीय पासपोर्ट को एंटीगुआ उच्चायोग में जमा करवा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि मेहुल को अब भारत लाना केंद्र सरकार के लिए मुश्किल हो गया है। चोकसी ने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 कैंसिल्ड बुक्स…

सांड को काबू करने के खतरनाक खेल जल्लीकट्टू के दौरान 2 लोगों की मौत, 31 घायल

सांड को काबू करने के खतरनाक खेल जल्लीकट्टू के दौरान 2 लोगों की मौत, 31 घायल नई दिल्ली। तमिलनाडु में सांडों को काबू करने वाले खेल जल्लीकट्टू (Jallikattu) के आयोजन के दौरान रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खडे़ होकर जल्लीकट्टू का खेल देख रहे थे। सांड ने मैदान की बाउंड्री तोड़कर दर्शकों पर हमला कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुडुकोट्टई के इल्लुपर में 32 वर्षीय रामू पर जल्लीकट्टू के दौरान एक सांड ने हमला कर…

राहुल गांधी पर ऐसा खुलासा करूंगा कि वह जनता को मुँह नहीं दिखा पाएंगे : पूर्व केंद्रीय मंत्री

राहुल गांधी पर ऐसा खुलासा करूंगा कि वह जनता को मुँह नहीं दिखा पाएंगे : पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवनेश्वर। कांग्रेस से निष्काषित किए जाने के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐसा पर्दाफाश करेंगे कि वह फिर ‘‘जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा’’ पाएंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्णचंद्र सागरिया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की अनुशंसा पर पार्टी…

जम्मू रोपवे केबल कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल

जम्मू रोपवे केबल कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल जम्मू। निर्माणाधीन जम्मू रोपवे परियोजना के एक केबल कार के बचाव अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रविवार को दो कामगारों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ दिनों बाद ही इसका उद्घाटन करेंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम महामाया मंदिर के निकट कुछ तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। परियोजना का कार्यान्वयन करने वाली एक एजेंसी…

यह मत सोचिए कि ‘मामा’ कमजोर हो गया है : शिवराज चौहान

यह मत सोचिए कि ‘मामा’ कमजोर हो गया है : शिवराज चौहान नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि यह ना सोचें कि ‘मामा’ कमजोर हो गया है और उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में 29 लोकसभा सीटों में से कम से कम 27 पर जीतेगी। चौहान को ‘मामा’ भी कहा जाता है। उन्होंने दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा की ‘युवा विजय संकल्प महारैली’ में कहा कि कांग्रेस ने राज्य में बेशक…

छेरछेरा का त्यौहार हमारी दानशीलता की परम्परा का प्रतीक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छेरछेरा का त्यौहार हमारी दानशीलता की परम्परा का प्रतीक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कल 21 जनवरी को अन्नदान के महापर्व छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन से जुड़ा यह लोकपर्व हमारी दानशीलता की गौरवशाली परम्परा की याद दिलाता है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गांवों और शहरों की गलियों…