सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा निरस्त

सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा निरस्त रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा निरस्त हो गया है. पिछले तय कार्यक्रम के अनुसार भूपेश बघेल आज शाम 7.40 की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे और दिल्ली में उनकी मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से होनी थी, लेकिन उनका यह दौरा निरस्त हो गया है.

वेदांता को स्वर्ण भंडार खनन रद्द किए जाने से वन ग्रामों में हर्ष

वेदांता को स्वर्ण भंडार खनन रद्द किए जाने से वन ग्रामों में हर्ष पिथौरा। बारनवापारा अभ्यारण्य से लगे वन ग्राम अचानकपुर एवम बाघमाडा के 650 हेक्टयर में वेदांता को पिछली सरकार द्वारा स्वर्ण भंडार खनन हेतु दिया गया टेंडर वर्तमान भूपेश सरकार द्वारा रदद् करने की घोषणा से वन ग्राम के ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौट आयी है। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। गत दिनो खनिज विभाग की एक बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बार अभ्यारण्य से…

वाहन चालक से लूट, चार बंदी

वाहन चालक से लूट, चार बंदी जांजगीर। एक वाहन चालक फर्जी पुलिसकर्मी द्वारा लूट का शिकार हुआ। जिसकी रिपोर्ट हसौद थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मनोज कुमार पिता मोहन लाल वर्मा निवासी नींव चंगोराभांठा रायपुर अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 एलसी 7058 टाटा एस मेघा से सुबह 4 बजे लोहे का छड़ लेकर रायपुर से कसडोल रायगढ़ जा रहा था कि रपनोटा नदी पुल के पास पहुंचा था कि अज्ञात चार लोग पुलिस वाले है कहकर जबरन वाहन रोककर चालक मनोज वर्मा से 4 सौ नगद…

गंदगी देख विधायक ने सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार

गंदगी देख विधायक ने सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार धमतरी। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान बाथरूम और शौचालय में गंदगी देखकर विधायक रंजना साहू ने सफाई ठेकेदार की जमकर खबर लेते हुए फटकार लगाई। सोमवार को विधायक रंजना साहू अचानक जिला अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचीं। महिला वार्ड में प्रवेश के बाद शौचालय जा पहुंचीं। वहां गंदगी का आलम था जिसे देख तुरंत उन्होंने सफाई ठेकेदार को तलब कर फटकार लगाई। हिदायत दी कि नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न वार्डों में पहुंचकर उन्होंने मरीजों से…

रायपुर हवाई अड्डे के लाइसेंस पर केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला

रायपुर हवाई अड्डे के लाइसेंस पर केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला रायपुर। महानिदेशक नागर विमानन की दिल्ली स्थित कार्यालय में रायपुर हवाई अड्डे का विमानक्षेत्र लाइसेंस की वैधता पर अहम फैसला लिया है. ये लाइसेंस पहले 23 जनवरी 2019 को समाप्त हो रहा जिसे बढ़ाकर सरकार ने अब 23 जनवरी 2021 तक कर दिया है. विभाग ने जांच सूची एवं निरीक्षण के दौरान सुझाए गए सुरक्षा को पुख्ता करने की बिंदुओं पर भी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रायपुर कार्यालय कार्यकर्ता रहे. महानिदेशक ने यह भी लिखा है कि उनके कार्यालय…

अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला

अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला कवर्धा। जिले के कई मार्गों को चौड़ीकरण करने को लेकर प्रशासन ने सड़क किनारे बने दुकानों पर अतिक्रमण करते हुए बुलडोजर चलवाया. अतिक्रमण के दौरान प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की झूमाझटकी हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की. तब जाकर लोगों का हंगामा शांत हुआ. शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रशासन भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन राजनीति दबाव के चलते प्रशासन तोड़फोड़ नहीं कर पा रही थी. अब सरकार बदलते ही प्रशासन हरकत में आ गई है.…

सरोज पांडेय के खिलाफ लगी याचिका पर हुई सुनवाई

सरोज पांडेय के खिलाफ लगी याचिका पर हुई सुनवाई बिलासपुर। राज्यसभा चुनाव में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत करने के आधार पर सरोज पांडेय के खिलाफ हाईकोर्ट चुनाव याचिका दाखिल की गई. आज इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें याचिकाकर्ता ने आवेदन पर जवाब दिया है. हाइकोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद करने को कहा है.यह मामला हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी के सिंगल बैंच में लगा था. कांग्रेस के लेखराम साहू ने चुनाव याचिका लगाया है. याचिका में कहा है कि चुनाव…

सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार दन्तेवाड़ा। कुआकोंडा पुलिस और बड़े गुडरा सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी का सीएनएम अध्यक्ष लक्ष्मण करटामी उर्फ पांडा को गिरफ्तार किया गया है. जवानों ने इसे बड़े गुडरा सुरनार के जंगल में सर्चिंग दौरान गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मण करटामी उर्फ पांडा के मैलेवाड़ा ब्लास्ट, हल्बारास आगजनी, हत्या जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल होने का पुलिस दावा कर रही है. मैलेवाड़ा ब्लास्ट में 7 सीआरपीएफ जवानों की शहादत…

प्रशासन ने उपसरपंच का हटाया अवैध कब्जा

प्रशासन ने उपसरपंच का हटाया अवैध कब्जा बालोद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिवनी ग्राम आंवराभाठा में उपसरपंच ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने वर्ष 2015 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज सुबह से प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटा दिया। ग्राम पंचायत सिवनी के उप सरपंच मुरलीधर सिन्हा द्वारा आश्रित ग्राम आंवराभाठा में अवैध कब्जा किया गया था जिसको लेकर पंचायत सहित ग्रामीणों ने वर्ष 2015 में आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद से उक्त मामले ने कई सारे मोड…

रायगढ़ में बस ने दोपहिया को ठोका, 2 लोगों की मौत

रायगढ़ में बस ने दोपहिया को ठोका, 2 लोगों की मौत रायगढ़। सिटी कोतवाली थाने से महज सौ मीटर दूर हंडी चौक पर रविवार की देर रात एक बस ने दोपहिया को ठोकर मार दी। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि यातायात विभाग के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज ने की। टीआई कोतवाली डीके मारकंडे ने कहा कि रविवार की रात को 11:30 बजे उनको सूचना मिली कि हंडी चौक में एक्सीडेंट हो गया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना…