ज्वेलर्स दुकान का कारीगर सोना लेकर फरार

ज्वेलर्स दुकान का कारीगर सोना लेकर फरार रायपुर। बुढ़ापारा स्थित ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाले कारीगर ने 90 ग्राम सोने का डल्ला लेकर फरार हो गया। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। सुबह करीब 10 बजे आरोपी सुकुमार मैती ने दुकान खोली और काम करने लगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे सुकुमार खाना खाने गया और वापस नहीं लौटा। तब पता चला कि दुकान से 90 ग्राम सोना गायब है।…

सुरेन्द्रपाल सिंह हंसपाल का निधन

सुरेन्द्रपाल सिंह हंसपाल का निधन रायपुर। दूरदर्शन और आकाशवाणी के राष्ट्रीय खेल प्रसारक और गुरुव्दारा स्टेशन रोड रायपुर के स्टेज सेक्रेटरी सुरेन्द्रपाल सिंह हंसपाल (51) का आज सुबह लाईफ वर्थ अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 22 जनवरी 2019 को सुबह 11 बजे देवेन्दनगर मुक्तिधाम रायपुर में किया जाएगा। श्री हंसपाल ने अहमदाबाद, कानपुर, भुनेश्वर, कोलकाता से कई एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की रेडियो कॉमेन्ट्री की थी। इसके अतिरिक्त दूरदर्शन से राष्ट्रीय खेलों और रायपुर में होने वाली कई राष्ट्रीय खेलों की लाईव कॉमेन्ट्री करते रहे है।…

छेरछेरा का त्यौहार लोगों ने मनाया

छेरछेरा का त्यौहार लोगों ने मनाया रायपुर। पौष पूर्णिमा के मौके पर शहर में सोमवार को पारम्परिक आचंलिक छेर छेरा पर्व की धूम रही। छेर-छेरा छेर-छेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा! की गुहार लगाते बच्चों की टोली घर-घर घूमती रही और दानदाता सहर्ष दान करते नजर आए। छेरछेरा त्यौहार को नए फसल कटने की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार भी कहा जाता है। किसान धान की कटाई-मिसाई पूरा करे फसल को घर तक लाने जो जी तोड़ मेहनत करते है जिसकी खुशी छेर-छेरा के रूप में मनाई…

31 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में होगी धान खरीदी

31 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में होगी धान खरीदी रायपुर। छत्तीसगढ़ केबिनेट की बैठक सोमवार सुबह मंत्रालय में हुई। इस बैठक में धान खरीदी सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। लक्ष्य से अधिक मात्रा में धान खरीद का अनुमान है। वहं केन्द्रीय पूल में चावल का कोटा बढ़ाने भी पत्र लिखा गया है। इसमें तय किया गया कि अब सरकार जैम पोर्टल के जरिए खरीदी नहीं करेगी बल्कि खुद का पोर्टल बनाकर खरीदी करेगी। हालांकि इसके अभी कम से कम 6 महीने का समय लगेगा। इसलिए पुरानी पद्धति से ही…

ईनाम का लालच देकर युवती से लाखों की ठगी

ईनाम का लालच देकर युवती से लाखों की ठगी रायपुर। मोबाइल पर कॉल कर फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर डायमंड रिंग व चैन एवं मोबाइल फोन सहित नगद पाउण्ड को छुडाने का झांसा देकर युवती से लाखें रुपये की ठगी का मामला डीडीगनर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरडीए कालोनी डीपरापारा निवासी तारा साहू 28 वर्ष पिता विश्राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 22 अक्टूबर से 15 नवंबर 2018 के मध्य मोबाईल फोन क्रमांक 88601-33271 एवं अन्य 4 मोबाईल नंबर पर कॉल…

जमीन खरीदी बिक्री पर रोक, 32 जगहों के लिए नोटिस जारी

जमीन खरीदी बिक्री पर रोक, 32 जगहों के लिए नोटिस जारी बालोद। अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए 32 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। ग्राम पाकुरभाट में आदिवासी लोगों की जमीन की सामान्य वर्ग ने खरीद कर पुन: आदिवासी को बेची जा रही थी। बालोद एसडीएम हरेश मंडावी ने फिलहाल खरीदी बिक्री पर रोक लगा दिया है। बता दें कि एसडीएम ने पटवारियों से खरीदी बिक्री की निगरानी रखने और रिपोर्ट बनाने को कहा था।

विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर किया गृह प्रवेश

विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर किया गृह प्रवेश रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पत्नी ज्योत्सना महंत और परिवार के साथ छेर छेरा पुन्नी के अवसर पर शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना कर सोमवार को गृह प्रवेश किया।

मालगाड़ी बे-पटरी, पांच घंटे समता रही खड़ी

मालगाड़ी बे-पटरी, पांच घंटे समता रही खड़ी राजनांदगांव। बाकल रेल्वे स्टेशन से कुछ दूर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से अप दिशा के ट्रेनो की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा। कल शाम को बाकल स्टेशन के मुख्य लाईन से गुजरते एक मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए। इसके बाद विशाखापट्टनम- हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट समता एक्सप्रेस नांदगांव स्टेशन से करीब तीन किमी दूर जाकर रूक गई। समता एक्सप्रेस करीब पांच घंटे तक ठहरी रही। यात्रियों को इससे खासी परेशानी हुई। बताया जाता है कि इस हादसे के कारण…

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत भिलाई। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत के बाद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में सोमवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए हैं। स्थिति बिगड़ता देख सुपेला पुलिस को मामला संभालना पड़ा। सुपेला पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए शव के पीएम की सलाह दी। मृतिका संजय नगर की रहने वाली थी।ऑटो पलटने से हुआ हादसा…

हार पर पार्टी को चिंतन करने की जरूरत-सरोज

हार पर पार्टी को चिंतन करने की जरूरत-सरोज बिलासपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में तीन बार जो सरकार बनाई थी वह कार्यकर्ताओं के दम पर ही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को चिंतन करने की आवश्यकता है और पार्टी हारने के कारणों की समीक्षा कर रही है। पत्रकारवार्ता में सरोज पांडेय ने कहा है कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं है और रमन सिंह के मुख्यमंत्री ना होने की दशा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही चुनावों में मुख्य चेहरा रहेंगे। हालांकि…