सत्यनारायण ने व्हील चेयर पर पूर्व विधायक को घूमाया विधानसभा

सत्यनारायण ने व्हील चेयर पर पूर्व विधायक को घूमाया विधानसभा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में अनूठा नजारा देखने को मिला। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक शक्राजीत नायक को व्हीलचेयर पर लेकर विधायक सत्यनारायण शर्मा घुमाने निकल पड़े। काफी दिनों से व्हीलचेयर के सहारे चल रहे हैं। लिहाजा आज जब वो विधानसभा पहुंचे, तो सत्यनारायण शर्मा लपककर उनके पास चले आये। पहले तो हाथ मिलाया,फिर कुशल क्षेम जानने के बाद उनसे कहा चलिये आपको विधानसभा में घूमाता हूं। खुद सत्यनारायण शर्मा व्हीलचेयर पर शक्राजीत नायक को लेकर लान…

हाथियों से मौत पर वन मंत्री का क्विक एक्शन,घटनास्थल भेजे अधिकारी

हाथियों से मौत पर वन मंत्री का क्विक एक्शन,घटनास्थल भेजे अधिकारी रायपुर। सरगुजा में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मामले पर संज्ञान लेते एसीएस फारेस्ट सीके खेतान को तुरंत इस मामले में एक्शन लेने को कहा है। जिसके बाद एसीएस खेतान ने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ फारेस्ट कौशलेंद्र सिंह को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया है। यह पहला मौका है जब हाथियों व मानव द्वंद में हुई इंसानों की मौत पर वन…

सवर्ण आरक्षण विधेयक 323 मतों से पारित, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ऐतिहासिक क्षण

सवर्ण आरक्षण विधेयक 323 मतों से पारित, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ऐतिहासिक क्षण नई दिल्ली। लोकसभा में यह विधेयक पारित होने के बाद किए गए ट्वीट में मोदी ने कहा कि इसने एक ऐसे प्रभावी उपाय को हासिल करने की प्रक्रिया को गति दी है जिससे समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरियों और शिक्षा में सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाला विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पारित होने पर इसे देश के…

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में सड़क, सीवेज परियोजनाओं की शुरूआत की

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में सड़क, सीवेज परियोजनाओं की शुरूआत की सोलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां 1,100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सड़क तथा भूमिगत सीवरेज परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी ने एक रैली में राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के सोलापुर-उस्मानाबाद खंड के चार लेन, भूमिगत सीवरेज प्रणाली तथा तीन सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की शुरूआत की। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,811 करोड़ रुपये की लागत वाली 30 हजार इकाई की परियोजना की आधारशिला भी रखा। राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के सोलापुर-उस्मानाबाद खंड को 972.50 करोड़…

अयोध्या भूमि विवाद मामला में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिये पांच सदस्यीय पीठ गठित की

अयोध्या भूमि विवाद मामला में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिये पांच सदस्यीय पीठ गठित की नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद की भूमि के मालिकाना हक संबंधी विवाद की सुनवाई के लिये मंगलवार को पांच सदस्यीय संविधान पीठ गठित कर दी। यह पीठ दस जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली इस पांच सदस्यीय संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति उदय…

कई सिर वाले राक्षस की तरह अपने पैर पसार रहा है आतंकवाद : बिपिन रावत

कई सिर वाले राक्षस की तरह अपने पैर पसार रहा है आतंकवाद : बिपिन रावत नई दिल्ली। अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर जवाब देते हुए जनरल रावत ने कहा कि तालिबान के साथ बातचीत होनी चाहिए, लेकिन यह बिना किसी शर्त के हो। उन्होंने कहा कि आतंकवाद युद्ध का एक नया तरीका बन रहा है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि आतंकवाद को देश जब तक सरकारी नीति के तौर पर बढ़ावा देते रहेंगे, तब तक यह मौजूद रहेगा। सेना प्रमुख ने ‘रायसीना डायलॉग’ में कहा कि आतंकवाद…

मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 20 फीसदी करने का संकल्प पास

मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 20 फीसदी करने का संकल्प पास रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने के लिए शासकीय संकल्प लाया जिसका विपक्ष ने विरोध किया। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प प्रस्तुत किया कि ‘यह सदन केंद्र सरकार से यह अनुरोध करता है कि राज्य के वृहद क्षेत्रफल और प्रदेश के त्वरित विकास के हित में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 15 प्रतिशत के स्थान…

मुख्यमंत्री से फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फरसपाल (विकासखण्ड-गीदम) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। श्री बघेल ने विद्यार्थियों से बड़े स्नेह के साथ उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक और फरसपाल विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.एस. सोनवानी भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने…

मुख्यमंत्री को लोहण्डीगुड़ा के किसानों ने दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री को लोहण्डीगुड़ा के किसानों ने दिया धन्यवाद रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री दीपक बैज के नेतृत्व में लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बस्तर जिले के लोहाण्डीगुड़ा में लगभग एक दशक पहले टाटा इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए तत्कालीन राज्य शासन द्वारा अधिग्रहित किसानों की निजी भूमि वापस करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ताकरागुडा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री किड़मुरा मांडवी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल…

जन-घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में हमारा पहला कदम है तृतीय अनुपूरक : मुख्यमंत्री श्री बघेल

जन-घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में हमारा पहला कदम है तृतीय अनुपूरक : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जन घोषणा पत्र के सभी वादों को सरकार क्रमशः पूरा कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि तृतीय अनुपूरक बजट इस दिशा में उनकी सरकार का पहला कदम है। किसानों के 6100 करोड़ रूपए की कर्ज माफी और उनसे 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के वादे को पूरा करने के लिए भी तृतीय अनुपूरक में आवश्यक राशि का…