साकेत में कुष्ठ नियंत्रण एवं लेप्रोसी जनजागरण शिविर मुंगेली। पुनर्रीिक्षत राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड पथरिया के ग्र्राम साकेत में आज टी.बी./लेप्रेासी जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी किया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिनों के द्वारा गांव में प्रचार-प्रसार किया गया था। इस शिविर में 104 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 12 टी.बी. के संदेहास्पद मरीज, 16 चर्मरोग 15 बी.पी, 17 सुगर, 01 हाइड्रोसील, 01 हद्य रोग, एवं 36 अन्य मरीज मिले। जिसमें टीबी…
महीना: जनवरी 2019
लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी – कलेक्टर
लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी – कलेक्टर गरियाबंद। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े से आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरियाबंद के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ मुलाकात की। सभी बच्चों ने एक साथ हैप्पी न्यू ईयर कहकर कलेक्टर श्री धावड़े का अभिवादन किया। श्री धावड़े ने भी बच्चों को नये वर्ष और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। दरअसल विद्यालय के अनेक बच्चों ने कलेक्टर श्री धावड़े से मिलने और कलेक्टर कार्यालय देखने की इच्छा जाहिर की थी, इसलिए बच्चों को आज यहां…
निर्वाचन व्यय लेखा जमा नहीं करने वाले प्रत्याशी निर्वाचन के लिए हो सकते हैं अयोग्य
निर्वाचन व्यय लेखा जमा नहीं करने वाले प्रत्याशी निर्वाचन के लिए हो सकते हैं अयोग्य रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ निर्वाचन-2018 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन के व्यय लेखा जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। वैसे सभी अभ्यर्थियों जिन्होंने अपने निर्वाचन के व्यय लेखे आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें जल्द नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार व्यय लेखा समय सीमा में प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में प्रत्याशी को तीन साल तक निर्वाचन के लिए…
कलेक्टर ने किया बाईपास रोड का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया बाईपास रोड का निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने गुरूवार को चातरखार बाईपास रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और ठेकेदारों को निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देश दिये। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता से आबंटन की जानकारी प्राप्त की। उन्होने दुल्हिनबाय से लेकर गीधा नहर तक निरीक्षण किया। इस मौके पर श्री एच. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
समाज के सभी वर्गों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी सरकार : CM भूपेश बघेल
समाज के सभी वर्गों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी सरकार : CM भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में रंग भरने का काम करेगी। हम बदले की नहीं बल्कि बदलाव की बात करते हैं। नक्सल समस्या के निराकरण और शराब बंदी के मसले पर हमारी सरकार जनता को विश्वास में लेकर काम करेगी। उन्होंने कहा – नक्सल समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पीड़ित पक्षों से बात की जाएगी, जिनमें वहां के…
राजिम माघी पुन्नी मेला को सदन में मिली मंजूरी
राजिम माघी पुन्नी मेला को सदन में मिली मंजूरी रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को राजिम कुंभ (कल्प) का नाम राजिम माघी पुन्नी मेला करने संशोधन विधेयक विपक्ष की आपत्ति के बाद मत विभाजन के बाद पारित हुआ. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार होने के बाद हुए मत विभाजन में विधेयक के पक्ष में 62 और विपक्ष में 8 मत पड़े. विधेयक पर चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने प्रवर समिति को विधेयक भेजे जाने की मांग की. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नियमों के तहत संशोधन नहीं लाया…
मुख्यमंत्री ने किया नये वर्ष 2019 के सचित्र शासकीय कैलेण्डर का विमोचन
मुख्यमंत्री ने किया नये वर्ष 2019 के सचित्र शासकीय कैलेण्डर का विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित नवीन समिति कक्ष में राज्य सरकार के राजस्व विभाग की ओर से शासकीय मुद्रणालय द्वारा प्रकाशित नये वर्ष 2019 के सचित्र कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर देश और प्रदेश की महान विभूतियों के विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों से जुड़े चित्रों से सुसज्जित है। विमोचन के संक्षिप्त कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, वन, आवास और पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री कुलदीप…
राज्य सरकार का हर विभाग जनता की मदद के लिए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्य सरकार का हर विभाग जनता की मदद के लिए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का प्रत्येक विभाग आम जनता की सहायता के लिए हैं। जनता के काम अटकाने या परेशान करने के लिए नहीं। विभागों को अपनी कार्य संस्कृति में पेशेवर रूख (प्रोफेशनल एप्रोच) अपनाकर और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री आज यहां छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने व्यापारी संगठनों को भरोसा…
निगम द्वारा निर्मित गार्डन ओपन जिम का शुभारंभ
निगम द्वारा निर्मित गार्डन ओपन जिम का शुभारंभ रायपुर। महापौर प्रमोद दुबे ने सेंट पैलोटी कालेज के परिसर में कालेज के विद्यार्थियों, स्टाफ, शिक्षको की स्वास्थ्य सुविधा हेतु लोककर्म विभाग के माध्यम से स्थापित किये गये गार्डन ओपन जिम का फीता काटकर कालेज परिसर में शुभारंभ किया। इस अवसर पर जोन 3 के जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू, जोन कमिश्नर श्री अरूण कुमार साहू सहित सेंट पैलोटी कालेज के प्राचार्य प्राध्यापकजन उपस्थित थे।
रामनगर कबीर चौक निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश
रामनगर कबीर चौक निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश रायपुर। लोकनिर्माण विभाग द्वारा रामनगर में कबीर चौक के समीप निर्माणाधीन अंडरब्रिज के निर्माण व विकास कार्य का महापौर प्रमोद दुबे व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्रता से इसका निर्माण करने के निर्देश दिए। वहीं इससे प्रभावित 60 परिवारों को सुगम जलापूर्ति के लिए तत्काल रामनगर चौक से अस्थायी नल कनेक्शन देने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन रामनगर अंडर ब्रिज के निर्माण क्षेत्र में स्थित प्रभावित जोन के सर्वे अनुसार…
