नई दिल्ली। भारत के 40 करोड़ से भी अधिक व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक नया फीचर आया है। अब यूजर्स व्हाट्सएप पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से GIF बना सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस फीचर के ज़रिए आप विशेष अवसरों पर आपके मनपसंद लोगों को खास महसूस करवा सकते है और अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकते हैं। चैटबॉट फीचर हाल ही में, इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने एक नया AI फीचर जोड़ा है जिसे Meta AI का नाम दिया गया है। इसे…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों और पालकों के बीच नियमित संवाद आवश्यकः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और इनके उन्नत भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें जितना अधिक शिक्षक और अभिभावक संवाद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, उतना ही अधिक बच्चों का रचनात्मक विकास होगा उन्होंने पालकों तथा शिक्षकों से कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें बेझिझक बोलने के लिए तैयार करें। मुख्यमंत्री…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद, भागी हसीना, पहुंची दिल्ली, मांगी इंग्लैंड से शरण !
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आ चुकी हैं। सोमवार शाम उनका विमान यूपी के गाजियाबाद स्थित वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। माना जा रहा है कि शेख हसीना अब नई दिल्ली से किसी अन्य देश के लिए रवाना हो सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इंग्लैंड की सरकार से शरण मांगी है। इस बीच बांग्लादेश का मुद्दा संसद में…
‘मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं’, राज्यसभा में कांग्रेस पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, और क्या कह गए.. यहाँ देखें……
नई दिल्ली । राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर भड़कते हुए कहा कि मैंने कहा था कि मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। जब कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी, तब किसान मारे गए थे। इनके सामने दिग्विजय सिंह बैठे हैं, इनके हाथ खून से सने हैं। 24-24 किसानों को मारा गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कांग्रेस शासन के दौरान हुए गोलीकांड को गिनाते हुए कहा…
सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन: छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन, जब पहली बार मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का किया अभिनंदन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास के अवसर पर हजारों कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री श्री साय ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कावड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कावड़ियों का अभिनंदन किया। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलीकॉप्टर…
Nag Panchami 2024: काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन करें ये 8 उपाय, जीवन की हर बाधा होगी दूर….!
धर्म डेस्क(Bns)। नाग पंचमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो नाग देवताओं की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार न केवल भारत में बल्कि नेपाल और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचमी 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है, जो भगवान शिव के प्रिय माने जाते हैं। इस दिन नागों की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई प्रकार के दोषों से…
‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं’, प्रतिष्ठा तो मुझे अपने मठ में मिल जाती’, विधानसभा में किस पर भड़के सीएम योगी, जानें पूरा मामला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज काफी आक्रामक अंजाद में दिखे। उन्होंने विपक्ष पर तो निशाना साधा ही, साथ ही साथ उन्होंने अपने विरोधियों को भी जवाब दे दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सीएम योगी ने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि ये हमारी सामान्य लड़ाई नहीं है, न ही ये प्रतिष्ठा की भी लड़ाई नहीं है। मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो इससे ज्यादा प्रतिष्ठा मुझे अपने मठ में मिल जाती। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि…
फिर शुरू होगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल वितरण योजना: गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। आज जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान श्री साय ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर जगदलपुर शहर में…
मुख्यमंत्री ने किया तीन एसडीएम कार्यालय और दो थाना कार्यालय का लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान दन्तेश्वरी कन्या कॉलेज के सामने नवीन राजस्व कार्यालय परिसर में 48 – 48.लाख की लागत से निर्मित तीन अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा तथा 250-250 लाख की लागत से निर्मित लोहण्डीगुड़ा और बुरगुम थाना का लोकार्पण किया। नवीन अनुविभागीय कार्यालय के खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जगदलपुर के लगभग तीन लाख, तोकापाल के लगभग दो लाख 65 हजार और लोहण्डीगुड़ा के लगभग एक लाख आबादी को सुविधा मिलेगी। इससे पहले जगदलपुर का एसडीएम…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल शक्ति अभियान के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण के प्रति बस्तर जिलावासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर जगदलपुर से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी गाँवों में पहुँचकर जल संरक्षण के उपायों की जानकारी देते हुए आम नागरिकों को जागरूक करेगा। बस्तर जिले में जल संसाधान विभाग की 108 वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर जिसमे विभिन्न वृहद टैंक, स्टॉप डैम, एनिकट, मध्यम सिंचाई परियोजना शामिल है। जिले में 95 अमृत…
