बंगाल HC के पूजा पंडाल संबंधी फैसले से TMC निराश, विपक्ष ने जीवन की रक्षा करने वाला बताया

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पूजा पंडाल को प्रवेश निषेध क्षेत्र घोषित किए जाने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले से कई लोग निराश होंगे, जबकि राज्य में विपक्षी दलों ने फैसले का स्वागत किया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि लोग दुर्गा पूजा मनाने के लिए सालभर इंतजार करते है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा को संभव बनाने वाले कई आयोजक इस आदेश से निराश होंगे।’’ इस बीच, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने अदालत के फैसले को सही बताते हुए उसका स्वागत किया।…

बंगाल दौरे पर बोले नड्डा, बहुत जल्द लागू होगा CAA, कोरोना के चलते हुई देरी, ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति पर चल रही ममता सरकार

सिलीगुड़ी (प.बं)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर ‘‘फूट डालो और राज करो’’ की नीति पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होना तय है। अपने एकदिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे नड्डा ने 2021 में प्रस्तावित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न समुदाय के लोगों से चर्चा की। उन्हें संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी की मूल नीति है-…

कोविड-19 : कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में एंट्री पर लगाई रोक, 15-25 सदस्य ही अंदर जा सकेंगे

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सभी दुर्गा पूजा पंडालों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया है। हाई कोर्ट का यह आदेश राज्य में सबसे बड़े त्योहार से ठीक तीन दिन पहले आया है। हाई कोर्ट का यह आदेश डॉक्टरों की उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर दुर्गा पूजा पंडालों में अगर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कम से कम तीन से चार गुना वृद्धि हो सकती है। उच्च न्यायालय…

निरंकुश ममता शासन को देखकर 84 के दंगे याद आ गए, सरेआम नोच डाली सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी, बंगाल में पुलिस का गुंडाराज जारी

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुलिस का गुंडाराज बढ़ता ही जा रहा है। पश्चिम बंगाल में आम लोगों का अपनी आवाज उठाना भारी पड़ रहा है। राज्य में पुलिस ने एक सिख सुरक्षाकर्मी की बेदर्दी से पिटाई की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिमसें बंगाल पुलिस भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान एक सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी उतारकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रही है। खास बात ये है कि पुलिसकर्मी ने सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी उतार कर उसे…

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का गुंडाराज कायम है…! कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं है।

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में ममता राज में कानून व्यवस्था की हालत एकदम बिगड़ी हुई है। राज्य में TMC समर्थक आतंक मचाए हुए हैं। राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या आम हो गई है। कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी आज, 8 अक्तूबर को ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता ‘नबन्ना चलो’ आंदोलन कर रहे हैं। राज्य में लगातार हो रही बीजेपी नेताओं की हत्या के खिलाफ इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी कोलकाता में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इसके अतिरिक्त पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए वॉटर केनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य सचिवालय की ओर भाजपा के मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच…

बंगाल को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त घुसपैठियों के लिए धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता : कैलाश विजयवर्गीय

कोलकाता। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को उन घुसपैठियों के लिए धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। विजयवर्गीय भाजपा के नव-नियुक्त उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को सम्मानित करने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रह रहे थे। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। आज फिर भाजपा कार्यकर्ता श्री मनीष…

कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में सनी लियोन का नाम टॉप पर, मचा बवाल

कोलकाता। यहां के एक कॉलेज में ऑनलाइन ऐडमिशन प्रक्रिया के दौरान काफी हो हल्ला मचा हुआ है। दरअसल BA में प्रवेश पाने के लिए जारी हुई पहली लिस्ट में सबसे ऊपर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोन का नाम दिया गया। यह सब आशुतोष कॉलेज की बीए में प्रवेश के लिए जारी की गई लिस्ट में हुआ, जो वेबसाइट पर थी। लिस्ट में नाम के साथ एप्लीकेशनआईडी, रोल नंबर, क्लास 12 की बोर्ड एग्जाम्स में सर्वश्रेष्ठ चार सब्जेक्ट्स मे मिले मार्क्स भी दिए गए थे। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा, “यह…

पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की उड़ रही हैं धज्जियां, सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं TMC कार्यकर्ता की तरह काम, अवैध बम बनाने को मिली खुली छूट

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में जहां लोकतांत्रिक मूल्यों का लगातार हनन हो रहा है, वहीं कानून-व्यवस्था की भी खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। पुलिस प्रशासन में ममता सरकार की दखलअंदाजी काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से TMC के कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया है। ममता सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक के बाद एक ट्वीट कर राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को खतरनाक करार दिया। इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर ”अवैध बम बनाने की खुली छूट” संबंधी…

बंगाल: ममता राज में तिरंगा फहराने को लेकर विवाद, BJP कार्यकर्ता को मिली मौत

न्यूज़ डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला नहीं थमा। कथित तौर पर तिरंगा फहराने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना हुगली के आरामबाग स्थित खनकुल की है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों पर हमला करने का आरोप है। मृतक भाजपा कार्यकर्ता का नाम सुदर्शन प्रमाणिक है। बताया जा रहा है कि उन पर झंडोत्तोलन के दौरान गुंडों ने धारदार हथियारों से हमला किया। उन्हें स्थानीय हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने…