Infosys के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था 300 साल में सबसे बेहतर

गोरखपुर। देश में IT सेक्टर के अगुआ और Infosys के सह संस्थापक नारायण मूर्ति पूर्व में राजनीति को लेकर कई बार बेबाक टिप्पणी कर चुके हैं। अब उन्होंने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। उनका मानना है कि पिछले 300 साल में पहली बार विकास के लिए अनुकूल माहौल बना है और हम बेहतर भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं। नारायणमूर्ति ने यहां मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में कहा कि 300 सालों में पहली बार ऐसा आर्थिक माहौल पैदा हुआ है, जिससे विश्वास बना…

PM मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार

अलीगढ। PM नरेन्द्र मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अनिल समानिया ने गुरूवार को बताया कि हमदर्द नगर के रहने वाले मोहम्मद जैद राशिद को फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। AMU के प्रवक्ता शफी किदवई ने संवाददाताओं को बताया कि इस प्रकरण को गलती से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर से जोड दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमने पता लगाया है कि…

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कही ये बातें

लखनऊ। यूपी में भाजपा सरकार बनने के दो साल पांच महीने बाद बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल संग एनेक्सी में बैठक की और उनके साथ सरकार के कामकाज पर चर्चा की। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब ढाई वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया। केंद्र की योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान अर्जित किया।…

6 – 6 कैबिनेट, राज्यमंत्री और 11 राज्यमंत्रियों के साथ 23 मंत्रियों के साथ योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट का पहला विस्तार किया। इस कैबिनेट विस्तार में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने पर सभी सहयोगियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास…

नहीं रहे रायबरेली की राजनीति के बेताज बादशाह अखिलेश सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के करीब चार बजे PGI में निधन हो गया। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें PGI में भर्ती कराया था। अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अखिलेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। एक पुत्री आदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज सिंगापुर में…

सूबे की छवि खराब कर रही हैं सपा, बसपा और कांग्रेस : यूपी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की BJP सरकार ने विपक्ष पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदेश में संगठित अपराधों पर पूरी तरह रोक लग चुकी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कानून-व्यवस्था की बदहाल तस्वीर पेश कर प्रदेश की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लग चुका है। कुछ स्थानों पर आपसी रंजिश में हत्या…

समाजवादी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए नीरज शेखर निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने कहा, आज सोमवार नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बागी बलिया के पूर्व लोकसभा सांसद आदरणीय श्री #नीरज_शेखर जी राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कोटि कोटि बधाई व ढ़ेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं।#Neeraj_Shekhar pic.twitter.com/U7jL4DvpbT — RAJESHWAR MISHRA (@Rajeshw81658379) August 16, 2019 उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए…

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलीजी के नाम पर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में बनाए जाएंगे आवासीय विद्यालय: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे। इसके साथ ही उनके नाम नाम पर बटेश्वर में एक स्मारक भी बनाया जा रहा है। राजधानी के लोकभवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आज लखनऊ में श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि के…

आर्टिकल 370 खत्म हो जाने के बाद अब कश्मीर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिकल 370 के बारे में लिया गया निर्णय जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के विकास के लिए एक नया क्रांतिकारी कदम है। योगी ने राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के बारे में लिया गया निर्णय जम्मू कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के विकास के लिए एक नया क्रांतिकारी कदम है। आर्टिकल 370 खत्म हो जाने के बाद…

सोनभद्र मामले में एक्शन में CM योगी आदित्यनाथ, DM व SP हटाए गए

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के उभ्भा गांव में जमीन कब्जों को लेकर हुई दस लोगों की मौत के मामले में रविवार को कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सोनभद्र के DMअंकित अग्रवाल व SP सलमान ताज पाटिल को हटा दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिश के आधार पर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आ‌वास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यह…