स्मृति ईरानी ने किया अमेठी रेलवे स्टेशन पर वाई फाई सुविधा का शुभारंभ

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने गौरीगंज में अपने आवास के सामने स्थित पान की दुकान पर पहुंचकर टॉफी व चिप्स खरीदा। उन्होंने दुकानदार से बातचीत कर उसका हाल पूछा और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। इसके बाद मंत्री ने शहर के सगरा ताल पहुंचकर वहां निरीक्षण किया। इस मौके पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के अपर मुख्य प्रमुख सचिव गृह अवनीश…

प्लास्टिक मुक्त समाज का PM मोदी ने किया आह्वान, 2 अक्टूबर तक अपने दफ्तरों, घरों और अपने आस पास के वातावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक से करें मुक्त

लखनऊ। PM नरेन्द्र मोदी ने मवेशियों में मुंह एवं खुरप का रोग तथा ब्रूसेलोसिस के उन्मूलन के लिए मथुरा में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बार भी पूरे उत्तर प्रदेश का पूरा आशीर्वाद मुझे और मेरे साथियों को प्राप्त हुआ है। देशहित में आपके इस निर्णय के लिए में ब्रजभूमि से आपके सामने शीश झुकाता हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी के…

हमारे देश में कुछ लोगों के कान पर अगर ॐ या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं।, PM मोदी का विपक्ष पर हमला

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी पार्टियां पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो अगर गाय का नाम सुनते हैं तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। Join Live! https://t.co/iut4ktpo6H — PMO India (@PMOIndia) September 11, 2019 इसके साथ ही पशुओं में होने वाली अलग-अलग बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की। PM मोदी ने देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर…

UP कैबिनेट में 11 बड़े फैसलों को मिली मंजूरी, अब मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) पर मिलेगा मुआवजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार अब भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) में मारे जाने वालों और पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व अंतरिम राहत राशि दी जाएगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, भीड़ हिंसा, दुष्कर्म, एसिड अटैक जैसी अलग-अलग परिस्थिति में 14 बिंदुओं पर तय मुआवजे में से…

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, किया दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम

लखनऊ/सहारनपुर। शरारती तत्वों की हरकत ने मंगलवार को सहारनपुर में एक बार फिर बवाल करा दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के घुन्ना गांव में सुबह के समय बाबा आंबेडकर की प्रतिमा टूटी मिली तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साई भीड़ और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को जाम कर दिया। शाकुंभरी देवी की यात्रा पर जा रहे हजारों श्रद्धालु पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने जब जाम खुलवाने के लिए बल प्रयोग किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया और श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट की।…

RSS ने NRC की अंतिम सूची में त्रुटियां पर जताई चिंन्ता, केंद्र सरकार से कहा, इन्हें दूर कर बढ़ें आगे

पुष्कर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS ने सोमवार को कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी की अंतिम सूची में “कुछ त्रुटियां” हैं और आगे बढ़ने से पहले सरकार को उन्हें दूर करना चाहिए। संघ ने हालांकि इस पूरी कवायद को स्वागत योग्य कदम बताया। सूत्रों ने कहा कि संघ की वार्षिक समन्वय बैठक के पहले दिन शनिवार को इस बात पर चिंता जताई गई कि असम में प्रकाशित अंतिम एनआरसी सूची में कई वास्तविक नागरिक छूट गए हैं, जिनमें से अधिकतर का दावा है कि वे हिंदू हैं। BJP के…

भाजपा में शामिल हो सक्रिय राजनीति में वापस लौटे कल्याण सिंह, कहा : मेरा तन टायर नहीं, मन रिटायर नहीं

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये। लगभग 87 वर्षीय कल्याण सिंह ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके बेटे एवं एटा से सांसद राजवीर सिंह और प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री एवं पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्री @swatantrabjp ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल…

भ्रष्टाचारी एक के बाद एक जेल जाने कतार में हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

प्रयागराज। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां कहा कि राजग सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करती रही है और भ्रष्टाचारी एक के बाद एक (जेल जाने के लिए) कतार में हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के तिहाड़ जेल जाने के बारे में उन्होंने कहा, लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह की बात करते हैं। PM नरेन्द्र मोदी ने तो कहा नहीं था कि तुम जनधन की लूट करों और हम तुम्हें छूट दे रहे हैं। “Inclusive Growth” is “Rashtraniti” and “Good Governance”…

आर्टिकल 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोक दी : मुख्यमंत्री योगी

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त कर आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है। योगी ने अम्बेडकरनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म कर मोदीजी ने आतंकवाद का समूल नाश कर दिया। साथ ही अलगाववदियों को भी करारा जवाब दिया है। यह निर्णय आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। इससे जम्मू-कश्मीर विकास की मुख्य धारा में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने…

मायावती फिर BSP अध्यक्ष चुनी गईं, विधानसभा उप-चुनाव के 12 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

लखनऊ। मायावती एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गई है। लखनऊ में आयोजित केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। BSP सुप्रीमो मायावती ने 28 अगस्त को जोनल व मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना था। इससे सम्बन्धित सभी जरूरी प्रक्रियाएं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने पूरी करायीं। मायावती ने 18 सितम्बर 2003 को BSP संस्थापक कांशीराम की तबीयत खराब होने के…