भटककर नहर में पहुंची डॉल्फिन को लोगों ने पीट पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। शारदा सहायक नहर में एक डॉल्फिन आ गई तो उसे अमानवीय तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। डॉल्फिन की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नहर में भटककर पहुंची डॉल्फिन को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला, कहा जा रहा है कि इन्होंने इसे ‘घातक मछली’ समझ लिया था। यह घटना 1 जनवरी को हुई थी। स्थानीय पुलिस और वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे और शव…

बदायूं में अधेड़ महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर निर्मम हत्या, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

बदायूं। यूपी के बदायू में महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने का मामला सामने आया है। उसकी बाईं पसली, बायां पैर और बायां फेफड़ा भी वजनदार प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। महिला की मौत की वजह अधिक रक्तस्राव व सदमा लगने से होना सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महंत समेत उसके एक…

जूते के सोल पर लिखा बिक रहा था ‘ठाकुर 6 नंबर’, मचा बवाल हुई शिकायत, दुकानदार और कंपनी पर FIR हुई दर्ज

बुलदंशहर (यूपी)। खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में जूते के सोल के नीचे ‘जातिसूचक’ शब्द लिखकर बेचने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद गुलावठी थाना पुलिस ने जूते बेचने और बनाने वाली कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलावठी पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल के कार्यकर्ता विशाल चौहान की तहरीर के बाद की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक,…

मुरादनगर हादसे को लेकर एक्शन में योगी, जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने का आदेश

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने के मामले पर CM योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर मुरादनगर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कमिश्नर और जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें हटाया भी जा सकता है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही सीएम ने घटना को अफसरों…

गाजियाबाद श्मशान हादसे पर एक्शन: अब तक 25 की मौत, ईओ, जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इस मामले में मुरादनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह केस मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में जेई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया…

कोरोना वैक्सीन को बीजेपी का बताकर लगवाने से इनकार कर बुरे फंसे अखिलेश यादव, विरासत में गद्दी मिली, बुद्धि नहीं! कह के सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

न्यूज़ डेस्क। अयोध्या से आए संतों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि वह ‘कोरोना वैक्सीन’ नहीं लगवाएंगे। अखिलेश ने कहा कि मैं अभी कोरोना वायरस के बीजेपी की वैक्सीन अभी नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब सबको फ्री वैक्सीन बंटेगी। हे प्रभु!! …इनका क्या हाल हो गया है ..अब vaccine भी इन्हें BJP की दिख रही है !! https://t.co/9fSWgLVOnJ — Sambit…

BJP की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हमारी सरकार आने पर सबको मुफ्त में लगेगा टीका- अखिलेश यादव, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर देशभर में आज वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। ड्राई रन के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों में 259 स्थानों पर कोरोना वायरस की डमी वैक्सीन दी गई। इस बीच कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो कोरोना वायरस का टीका नहीं लगवाएंगे, क्योंकि उन्हें भाजपा की वैक्सीन…

इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में कानपुर में लॉन्च हुई 32 बोर की नई रिवॉल्वर, जानें कीमत और खासियत..

कानपुर। इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में लघु शस्त्र निर्माणी (SAF) ने 32 बोर की नई रिवॉल्वर प्रहार को लांच किया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजायन किया गया है। गुणवत्ता में भी ये दुनिया की किसी भी रिवॉल्वर को चुनौती देने में सक्षम है। इसकी कीमत 78 हजार रुपए है। 28 फीसदी GST अलग से लगेगा। कानपुर में SAF के महाप्रबंधक एके मौर्य ने प्रहार को पेश करते हुए बताया कि मार्क-1 से मार्क-4 लांच करने के बाद ये बिल्कुल नई रिवॉल्वर है, जो गुणवत्ता के मामले…

UP में पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान, अधिकारियों ने पद से हटाया, जांच शुरू

एटा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक पाकिस्तानी महिला के ग्राम प्रधान बनने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी मिलते ही पदाधिकारियों ने महिला को पद से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि एक 65 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को अंतरिम ग्राम प्रधान के पद से हटा दिया गया है। महिला जिले के जलेसर गांव की प्रधान थी। 40 साल पहले भारतीय नागरिक से शादी होने के बाद कराची से एटा आई महिला लॉन्ग टर्म वीजा पर…

ED के छापे में गायत्री प्रजापति के घर मिले 11 लाख के पुराने नोट, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के अमेठी स्थित घर और ऑफिस समेत कई अन्य ठिकानों पर बुधवार (30 दिसंबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा था। इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर से बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर से 11 लाख रुपए के पुराने नोट, 5 लाख रुपए के सादे स्टाम्प पेपर, डेढ़ लाख रुपए कैश और सौ से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए है। ED ने लखनऊ में बिजनौर रोड स्थित गायत्री…