अपनी शादी टालकर कोरोना मरीजों की निस्वार्थ सेवा में लगीं हैं डॉ हर्षिता द्विवेदी

लखनऊ । BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोविड वार्ड में तैनात अपनी ड्यूटी देने वाली गोरखपुर की डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी ने अपनी शादी टालकर कोविड संक्रमितों की सेवा करने का निर्णय लिया था। जिसके फलस्वरूप उन्हें गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल और प्रदेश के साथ-साथ देश भर में बधाइयों का तांता लग गया था लेकिन डॉ हर्षिता द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के समझौते तो सभी डॉक्टरों ने किया है लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य पर प्रशंसा मिल रही है वह गर्व की बात है साथ ही…

यूपी में बड़ी कार्रवाई : वैक्सीन न लगवाने वाले 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को SP ने किया ‘सस्पेंड’

लखनऊ। गाजीपुर में वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रविवार को एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कार्रवाई का तुगलकी फरमान जारी किया है। एसपी ने बिना नोटिस और कारण के थानों और चौकियों पर तैनात 50 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन नहीं लगवाने पर निलंबित कर दिया है। वायरलेस सेट पर मैसेज के बाद निलंबित पुलिसकर्मियों ने पुलिसलाइन पहुंचकर आमद करा ली, वहीं कुछ पुलिसकर्मी कल आमद कराएंगे। हालांकि, वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लगभग सभी पुलिसकर्मियों ने बीमारी के चलते चिकित्सकों की सलाह पर ऐसा नहीं किया है। अक्सर चर्चा में…

चक्रवात ‘यास’ : मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में तूफान की दी चेतावनी, सभी डीएम को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है। रविवार को इसके लिए संबंधित जिलों के लोगों को खुद भी अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम…

तीसरे चरण से पहले बच्चों का हो जाएगा कोविड टीकाकरण, 31 मई के पहले खत्म करेंगे दूसरी लहर: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (22 मई) इटावा और सैफई का दौरा किया। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से पहले 10 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण कर देगी। इटावा में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में Covid-19 की तीसरी लहर को लेकर गंभीर है। बच्चों को संक्रमण के खतरे से हर हाल में सुरक्षा की जाएगी। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि संक्रमण की तीसरी…

UP के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई गरीब कोटे से बने यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनका चयन ईडब्लयूएस (आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य अभ्यर्थी) कोटे में मनोविज्ञान विभाग में हुआ है। मंत्री जिले की ही इटवा सीट से विधायक हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन के बाद शुक्रवार को ही मंत्री के भाई ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ज्वाइन किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने लगे। हालांकि कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे का…

यूपी में कोरोना से जान गँवाने वाले आँगनबाड़ी अधिकारी और कर्मचारियों के परिवार को ₹50-50 लाख मुआवजा: आदेश जारी

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संबंधित ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद अपनी जान गँवाने वाले बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिनी आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। बाल विकास पुष्टाहार की निदेशक सारिका मोहन ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अभी तक विभाग के 11 अधिकारी, कर्मचारी और 72 आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का कोविड-19 से निधन हो चुका है।…

शुक्रवार की नमाज के बाद हर घर-गाड़ी पर लहराओ फिलिस्तीनी झंडा, मौलाना यासीर को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने मौलाना यासीर अख्तर नाम के मौलवी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। मौलवी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर समुदाय के लोगों से अपने घर की छतों पर और वाहनों पर फिलिस्तीन का झंडा फहराने की अपील की। मौलाना पर आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा, “हमारे संज्ञान में आया था कि सरायमीर क्षेत्र के उत्तरी चुरिहार कस्बे का निवासी यासीर ने अपने फेसबुक पेज ‘आजमगढ़…

सोनू सूद – कुमार विश्वास ने ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान को दिया समर्थन

राय बरेली । हास्य कवि और व्यंग्यकार पंकज प्रसून द्वारा शुरू किए गए ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और कवि कुमार विश्वास आगे आए हैं। अभियान के तहत रायबरेली जिले के छह ग्राम पंचायत प्रखंडों के 30 गांवों के निवासियों को कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सहायता के साथ साथ कोविड दवाएं, ऑक्सीमीटर, थमार्मीटर और राशन किट उपलब्ध कराई जाएंगी। पंकज प्रसून के मुताबिक, “मैंने सोनू सूद और कुमार विश्वास को अपने ट्वीट में ग्रामीण जनता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मांग…

कोविड-19: यूपी में लोगों को 3 महीने का मुफ्त राशन, कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुँचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को 3 माह की अवधि तक राशन मुफ्त देने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार (मई 20, 2021) को प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत 3.30 करोड़ पात्र कार्ड धारकों में 3 महीने का मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। योगी सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। अभियान चलाकर उनके भी राशन कार्ड…

तरबूज काट थूकता, फिर बेचता था, मोहम्मद फरमान की करतूत CCTV में कैद, गिरफ्तार

लखनऊ। हाल के दिनों वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भोजन पकाने या खाद्य पदार्थ बेचने वालों ने उसमें थूक कर ग्राहकों को खिलाया। इस तरह का ताज़ा मामला अब मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति काटी हुई तरबूज में थूक कर उसे बेच रहा था। ये घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी की है, जहाँ एक फल/सब्जी बेचने वाले ने ये करतूत की। आरोपित फरमान को पुलिस ने धर-दबोचने में कामयाबी पाई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में…