नागपुर पुलिस ने चंद्रयान 2 के ‘विक्रम’ से कहा, संपर्क करो…नहीं काटेंगे चालान

मुंबई। नागपुर पुलिस चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर अपने एक दिलचस्प ट्वीट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है। इस ट्वीट में पुलिस ने ‘विक्रम’ से जवाब देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सिग्नल तोड़ने के लिये उसका चालान नहीं किया जाएगा। ‘विक्रम’ का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान उसकी सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रहने के दौरान इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया था। Dear Vikram, Please respond 🙏🏻.We are not going to challan you for breaking the signals!#VikramLanderFound#ISROSpotsVikram…

न्यू मोटर वाहन संशोधन नियमों पर बोले गडकरी, अधिक गति के लिए मैंने भी भरा जुर्माना

मुम्बई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाए जाने को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि मुम्बई में ‘बांद्रा…वर्ली सी लिंक’ पर अधिक गति के लिए उन पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है। गडकरी ने मोदी सरकार द्वारा पहले 100 दिनों के दौरान लिये गए प्रमुख निर्णयों के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करना और इस राज्य…

16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताये रेलवे इंजीनियर की रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की तारीफ

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त रेल सेवाओं के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने वाले रेलवे के एक इंजीनियर की बुधवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तारीफ की। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, इंजीनियर हरीश राठौड़ ने बुधवार को अंधेरी और वसाई स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलस्तर की निगरानी करने और उसे हटाने के लिये करीब 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताये। Kudos to railway engineer Harish Kumar Rathore and his team who stood in flood water for 16 hrs…

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो के लिए बीईएमएल निर्मित कोच को किया लॉन्च

मुंबई। PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में निर्मित मेट्रो कोच को लॉन्च किया जिसका इस्तेमाल मुंबई मेट्रो नेटवर्क में किया जाएगा। बेंगलुरु स्थित संयंत्र में भारत अर्थ मूवर्स (BEML) ने इसे मात्र 75 दिनों में तैयार किया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को 500 कोच की आपूर्ति की जाएगी। कोच के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। Hon PM @narendramodi ji inaugurated BanDongari Metro station, one of the 14 stations of Metro 7. Hon PM had performed BhumiPujan for this metro…

सावरकर का अपमान करने वालों को बीच चौराहे पर पीटना चाहिए : उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि जो वीर सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई ने दावा किया कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की आवक्ष प्रतिमा पर कालिख पोत दी। ठाकरे ने कहा कि सावरकर का अपमान करने वाले लोगों की सार्वजनिक पिटाई से उन्हें आजादी की कीमत पता चलेगी। महाराष्ट्र में सावरकर को काफी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो…

ED नोटिस के बाद राज ठाकरे के समर्थन में आए उद्धव, कहा- कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं

मुंबई। आईएलऐंडएफएस मामले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष मनसे प्रमुख राज ठाकरे की पेशी से एक दिन पहले बुधवार को उन्हें उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का अप्रत्याशित समर्थन मिला। राज को भेजे ईडी के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूछताछ से कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है।’’ बहरहाल, उद्धव ने हाल ही में राज के इस प्रस्ताव को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी कि पश्चिमी महाराष्ट्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर…

शिल्पा शेट्टी ने क्यों ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर, शिवराज सिंह ने की जमकर तारीफ…….. यंहा पढ़े

मुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई सालों से योगा कर रही हैं और वह फिटनेस के टिप्स अपने फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को योगा, मेडिटेशन, अच्छी डाइट लेने की सलाह देती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिसका कारण है कि शिल्पा ने अपने फैंस के लिए 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया। अब आप सोच रहे होंगे की फैंस के…

संगीतकार खय्याम के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, PM मोदी-लता दीदी समेत दिग्गजों ने भी किया याद

मुंबई। हिंदी फिल्मों को अपने सुनहरे संगीत से सजा कर उन्हें अमर बना देने वाले मशहूर संगीतकार खय्याम का मुंबई के एक अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्मकार मुजफ्फर अली समेत कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया और इसे एक संगीतमय युग का अंत बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने खय्याम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिये याद किया जायेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से…

प्रख्यात संगीतकार खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी फिल्मों में संगीत के सशक्त हस्ताक्षर बन चुके जाने माने संगीतकार खय्याम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां के अस्पताल में निधन हो गया। ‘कभी कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों को अपने सदाबहार संगीत से सजाने वाले खय्याम 92 वर्ष के थे। मुंबई के उपनगर जुहू में सुजय अस्पताल के आईसीयू में फेफड़े में संक्रमण के चलते मशहूर संगीतकार को 10 दिन पहले भर्ती कराया गया था। उनके एक पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘‘सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते कुछ दिन…

बीसीसीआई जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ की मदद को तैयार: इरफान

मुंबई। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के मेंटर इरफान पठान ने सोमवार को कहा कि राज्य में संचार सुविधाओं पर लगाई रोक के कारण टीम के घरेलू टूर्नामेंट से हटने के बाद BCCI ने मदद का वादा किया है। इरफान ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि इसका आगामी सत्र पर असर नहीं पड़ेगा। मेरी BCCI से बात हुई और वे कोई भी मदद करने को तैयार हैं। वे कोई भी फैसला करने में मदद करेंगे। संभव है कि शायद चीजें सामान्य होंगी और हमें कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।’’ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए)…