ठाकरे परिवार की युवा पीढ़ी आदित्य ठाकरे ने वर्ली से भरा नामांकन, शिव सैनिकों ने रोड शो में दिखाया उत्साह

मुंबई। शिवसेना के लिए आज का दिन एतिहासिक है। पहली बार ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आज पर्चा दाखिल किया। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे। आदित्य ने नामांकन दाखिल करने से पहले मुंबई में रोड शो किया। आदित्य ने कहा कि जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे। शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धव साहेब ठाकरे…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, दो मंत्रियों और खड़से के नाम नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा बुधवार रात जारी 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े तथा ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नाम नहीं हैं। हालांकि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा केज सीट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद भाजपा में शामिल हुईं नमिता मूंदड़ा का नाम भाजपा की दूसरी सूची में है। Second list of BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Maharashtra. https://t.co/YGerOD7lL4…

‘तकनीकी खामी के कारण लैंडर चंद्रमा पर नहीं उतर सका। मगर, आदित्य ‘सूर्ययान’ हैं, निश्चित तौर पर लैंड करेंगे।’ : शिवसेना राऊत

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आदित्य ने यहां पार्टी की एक रैली में यह घोषणा की।यह पहला मौका होगा जब ठाकरे खानदान से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे।उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘मुझे जीत का भरोसा है क्योंकि आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ है।’’ विजय संकल्प मेळावा, वरळी विधानसभा- LIVE…

PM इमरान खान दुनिया के हर दरवाजे पर दस्तक दे उड़वा रहे है अपना मजाक : रक्षा मंत्री राजनाथ

मुंबई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। रक्षा मंत्री ने मझगांव बंदरगाह शिपबिल्डर्स लिमिटेड में INS खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं और अपना मजाक उड़वाने का…

भारत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ‘परेशानी खड़ी करने वाले अपने पड़ोसी’ से शांतिपूर्ण सह अस्तित्व चाहता है : उपराष्ट्रपति नायडू

मुंबई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ‘परेशानी खड़ी करने वाले अपने पड़ोसी’ के साथ शांतिपूर्ण सह अस्तित्व चाहता है। दिवंगत यशवंतराव केलकर स्मृति व्याख्यान को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जातिवाद और धार्मिक कट्टरवाद की घटनाओं से देश का नाम खराब होता है, भले ही ये छिटपुट घटनाएं हों। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने किया। पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल भी मौजूद…

महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे का पेंच खत्म, BJP 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारों के लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर है कि राज्य में इस बार बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में रोल प्ले करने वाली है। राज्य की 288 सीटों में से भाजपा 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सेना 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 18 सीटें छोटे सहयोगियों को आवंटित की गई हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद भी मिलेगा। ज्ञात हो कि…

पुणे में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव, आसपास के कई निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात, 12 लोगों की मौत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात में पुणे में भारी बारिश के बाद करीब 10, 500 से ज्यादा लोगों को पानी भरी जगहों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह पुणे में हुई बारिश के बाद लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने…

देश में बार-बार चुनाव होना चिंता का विषय, देशभर में एक साथ चुनाव कराए जाए : उपराष्ट्रपति श्री नायडू

पुणे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोक निर्माण कार्यों में भटकाव या उनकी गति धीमी होने से बचने के लिए पूरे भारत में एक साथ चुनाव कराने की फिर जोरदार वकालत की। नायडू ने यहां एक सार्वजनिक समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘देश में बार-बार चुनाव होना चिंता का विषय है क्योंकि जैसे ही चुनाव आते हैं, हरेक को पहले से तय फॉर्मूले का पालन करना होता है।’’ I once again congratulate Dr. G.B. Deglurkar for receiving the prestigious Punyabhushan Award and thank Punyabhushan Foundation for inviting me…

आर्टिकल 370 हटना भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं, भारत मां को एक और अखंड बनाने का संकल्प है, जो मोदी जी ने पूरा किया : अमित शाह

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को BJP अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। अमित शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर पूरी तरह से भारत के साथ नहीं जुड़ा था।…

मुंबई के ट्रैफिक में फंसे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, की ऑटोरिक्शा की सवारी, गाए किशोर के गाने

मुंबई। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मुंबई में यात्रा के लिए ऑटोरिक्शा लेते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उनकी कार जाम में फंस गई थी जिसके बाद उन्होंने ऑटो लिया। ट्विटर पर 17 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो में सुप्रियो ने कहा कि उनकी कार ट्रैफिक में फंस गई है और वह इस ‘अवसर का इस्तेमाल ऑटोरिक्शा से यात्रा करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मेरी सरकारी कार जाम में फंसी हुई है। मैं इस अवसर…