मुंबई। रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार की रात अलीबाग कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिका हिरासत में भेज दिया है। खुदकुशी केस में अब वह 18 नवबंर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को बुधवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अर्नब ने परिवारवालों के सामने पुलिस पर बदसलूकी और पिटाई का आरोप लगाया। अर्नब गोस्वामी के वकील गोरव पारकर ने बताया कि पुलिस हिरासत में न देकर न्यायिक हिरासत में भेजना यह उनकी बड़ी जीत है। उन्होंने कहा-…
श्रेणी: महाराष्ट्र
चोट का निशान दिखाते हुए बोले Republic TV के एडिटर इन-चीफ अर्नब गोस्वामी- मुझे पुलिस ने घेरा, मारपीट की
मुंबई। वर्ष 2018 के एक पुराने मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बुधवार सुबह गिरफ्तार किए गए रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर आज्ञा नाइक को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपब्लिक TV के संपादक अर्नब गोस्वामी ने चोट के निशान दिखाते हुए बुधवार शाम को कहा, ”पुलिसकर्मियों ने मुझे चारों ओर से घेरा, मुझे धक्का दिया। मैं यहां बिना जूते के हूं…मेरे साथ मारपीट की…
अर्नब की गिरफ्तारी पर कंगना ने वीडियो सन्देश से साधा सोनिया सेना पर निशाना, कहा- कितनी आवाजें दबाओगे उद्धव ठाकरे?
न्यूज़ डेस्क। रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने के मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए अभिनेत्री ने पूछा कि उद्धव ठाकरे कितनी आवाजों को बंद करने की कोशिश करेंगे? ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कंगना ने कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि आज आप अर्नब गोस्वामी के घर गए, उनके साथ मारपीट की और उनके बाल खींचे। आप कितने घरों को तोड़ेंगे और कितने गले काटेंगे?…
एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया ने अर्नब गोस्वामी गिरफ्तारी मामले में की उद्धव ठाकरे सरकार की निंदा
न्यूज़ डेस्क। एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया ने रिपब्लिक TV के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की जबरन गिरफ्तारी पर नाखुशी जाहिर की है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गोस्वामी के साथ उचित व्यवहार किया जाए और मीडिया द्वारा महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग के खिलाफ राज्य की शक्ति का इस्तेमाल न किया जाए। एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर मुंबई पुलिस के इस बदले की कार्यवाई पर कहा है…
कांग्रेस-शिवसेना-NCP से खतरे में प्रेस फ्रीडम, पत्रकारों के लिए एकजुट होने का समय
न्यूज़ डेस्क। इंडिरा गांधी की कांग्रेसी सरकार ने 25 जून, 1975 को भारतीय लोकतंत्र और प्रेस की आजादी को लेकर एक काला अध्याय जोड़ा था, लेकिन 4 नवंबर, 2020 को महाराष्ट्र की कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना सरकार उससे भी आगे निकल गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने रिपब्लिक TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर पत्रकार बिरादरी में खौफ पैदा करने की कोशिश की। महाराष्ट्र सरकार ने पत्रकारों को ये संदेश देने की कोशिश की है कि खिलाफ जाने पर हर हाल में भुगतना पड़ेगा। किसी…
आपातकाल: अर्नब को गिरफ्तार कर कांग्रेस-शिवसेना सरकार ने फिर दिलाई इमरजेंसी की, सोशल मीडिया पर उबाल
न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र की कांग्रेस शिवसेना सरकार ने एक बार फिर इमरजेंसी की याद दिला दी है। उद्धव ठाकरे सरकार की मुंबई पुलिस ने बुधवार तड़के रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के घर पहुंच उनके साथ मारपीट की फिर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। फ्रीडम ऑफ प्रेस पर कांग्रेस-शिवसेना सरकार ने प्रहार किया है। कांग्रेस के साथ शिवसेना ने यह कदम उठाकर एक तरह से अघोषित आपातकाल का संकेत दे दिया है। अर्नब की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर…
महाराष्ट्र में आपातकाल जैसे हालात, अर्नब गोस्वामी एडिटर-इन चीफ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेट और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की मारपीट
न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र में आपातकल जैसी स्थिति हो गई है। उद्धव सरकार के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए अब मुंबई पुलिस दमन पर उतर आई है। मीडिया का गला घोंटने के लिए मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के एक पुराने और बंद पड़े मामले में बुधवार सुबह रिपब्लिक TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यहां तक कि पुलिस ने बिना किसी दस्तावेज के, अर्नब के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद गिरफ्तार कर अपने साथ पुलिस वैन…
खुदकुशी के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक TV के एडिटर अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार
मुंबई। आत्महत्या के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने घर में घुस कर अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र CID ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अर्णब को अलीबाग ले जाया गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने दी है। Arnab Goswami says that Mumbai Police physically assaulted his mother-in-law and…
अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, सेट पर एक्ट्रेस से छेड़खानी का है आरोप
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से एक खास मुकाम बनाने वाले अभिनेता विजय राज पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। विजय राज को एक महिला कलाकार के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। विजय राज इस वक्त अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश के बालाघाट में शूटिंग कर रहे हैं। वह यहां फिल्म शेरनी की शूटिंग के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय ने…
अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली पायल घोष आठवले की रिपब्लिकन पार्टी में शामिल, बनीं महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष
मुंबई। हाल ही में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार आ आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गयी। पायल ने पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुयी। आठवले ने इस अवसर पर कहा, ”पार्टी में शामिल होने के लिये मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।” कश्यप ने पायल के आरोपों से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक, पायल को पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।…
