उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, एमएलसी के लिए किया नामित

न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 5 महीने बाद इस्तीफा दे दिया, मंगलवार को आधिकारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गईं। जैसे ही उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल हुईं, पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के लिए नामित किया। उर्मिला मातोंडकर पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं। उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के एक साल से अधिक समय बाद शिवसेना में शामिल हुई हैं।…

अब BMC मेयर ने कंगना को कहे अपशब्द, बोलीं- दो टके के लोग कोर्ट को राजनीतिक अखाड़ा बनाना चाहते हैं

मुंबई। कंगना रनौत और BMC के बीच का झगड़ा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल बीते शुक्रवार को ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएसी को कंगना का बंगला तोड़ने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाई। इसके बावजूद BMC की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना खिलाफ अपशब्द कहा है। मेयर ने कहा, ‘सभी लोग हैरान हैं कि एक एक्ट्रेस जो कि हिमाचल में रहती है, यहां आती है और हमारे मुंबई को POK कहती है। ऐसे दो टके के लोग कोर्ट को राजनीति का…

कंगना रनौत की जीत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा ‘गलत इरादे’ से की गई एक्ट्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़, नुकसान की करे भरपाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और BMC के बीच के विवाद पर शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना के पक्ष में फैसला दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि इस बात के प्रमाण हैं कि तोड़े गए कंगना के दफ्तर पर कोई अवैध निर्माण नहीं किया गया था। कोर्ट ने कहा कि BMC की कार्रवाई गलत इरादे से की गई थी। हाईकोर्ट ने BMC के डिमोलिशन के आदेश को निरस्त कर दिया है और साथ ही दफ्तर में तोड़फोड़ से कंगना को हुए नुकसान का मूल्यांकन कर उसे BMC…

कोविड-19 में डॉक्टर पति की लंबी ड्यूटी से परेशान थी पत्नी, कोर्ट तक पहुंची बात, हुई सुलह

न्यूज़ डेस्क। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने डॉक्टर पति के खिलाफ फाइल की गई FIR को रद्द कर दिया। महिला ने यह कदम अपने पति की कोविड की लंबी ड्यूटी के घंटों से तंग आकर उठाया था। यह महिला माइक्रोबायलॉजी की प्रोफेसर है। महिला ने जस्टिस एस एस शिंदे और एम एस कार्निक को बताया कि वह दोनों 20 सालों से शादीशुदा हैं और कोविड-19 के दौरान नौकरी के लंबे घंटों से उपजे तनाव ने उनके निजी जीवन पर बुरा असर डाला था। मार्च के महीने में…

मुंबई की एक कंपनी ने शुरू किया कोरोना वैक्सीन टूरिज्म, कंपनी दे रही यह ऑफर, यंहा पढ़ें

न्यूज़ डेस्क। कोरोना संकट की मार झेल रहा भारत को अगले साल तक वैक्सीन मिलने की संभावना है। लेकिन इससे पहले बता दें कि आम जनता को कोरोना वैक्सीन नहीं मिल सकेगी क्योंकि अगर अगले साल तक कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो सरकार सबसे पहले प्रमुखता वाले ग्रुप को ही टीका लगाएगी। वहीं अमेरिका साल 2020 के दिसंबर महीने के अंत तक कोरोना के टीके लगाना शुरू कर सकती है। इसी को देखते हुए मुबंई की एक कंपनी ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसके तहत लोग…

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पिछले साढ़े चार महीनों में 22 बार कोरोना की करायी जांच

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को खुलासा किया कि महामारी के बीच अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिये उन्होंने पिछले साढ़े चार महीनों में लगभग 22 कोविड-19 जांच करायी हैं। गांगुली मध्य सितंबर से नवंबर के शुरू में संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन में व्यस्त थे। गांगुली ने एक वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में ‘लिविंगार्ड एजी’ के ब्रांड दूत के तौर पर कहा, ‘‘मैं आपको बताऊं कि पिछले साढ़े चार महीनों में मैंने 22 बार कोविड-19…

25 नवंबर से बाहर से आने वालों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगी महाराष्ट्र में एंट्री, जारी हुई गाइडलाइन

मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बाहर से जो लोग प्लेन और रोड के जरिए महाराष्ट्र आ रहे हैं उनके लिए गाइडलाइन्स जारी की गई है। जारी की गई गाइडलान्स के अनुसार घरेलू उड़ान के जरिए दिल्ली NCR, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों को RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी। उनकी रिपोर्ट बोर्डिंग एयरपोर्ट पर चेक होगी। रिपोर्ट का सैंपल पिछले 72 घंटों में लिया होना चाहिए। अगर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर RT-PCR टेस्ट…

कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष को NCB ने हिरासत में लिया, घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ

मुंबई। बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है। और उनके घर से गांजा बरामद हुआ है। घर में सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद एनसीबी भारती और उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुम्बई जोनल यूनिट ने कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने कपल को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े…

छठ पूजा की बधाई देने में गलती कर बैठे बिग बी, लोगों ने कहा- चचा लिखना तो सीख लो, सोशल मीडिया में हो रहे है ट्रोल

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सूर्य उपासना के त्योहार छठ पूजा पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने गलती से ‘छठ’ को ‘छत’ लिख दिया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा- छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/ सूर्य षष्ठी)…सभी को नमस्कार…सूर्य से उसके परोपकार के लिए आशीर्वाद मांगते हुए। शुक्रवार, 20 नवंबर। छत (छठ) पूजा की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। T 3727 – Chhat Pooja .. Chhat Puja (Pratihar Sashthi/Surya Sashthi) .. greetings to…

YouTuber ने अक्षय पर लगाया था रिया की मदद का आरोप, एक्टर ने 500 करोड़ की मानहानि का किया केस

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक YouTuber के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का केस किया है। इस यू ट्यूबर पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है। यू ट्यूबर का नाम राशिद सिद्दीकी नाम है। राशिद सिद्दीकी नाम के इस यूट्यूबर पर आरोप है कि इसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े फर्जी वीडियो पोस्ट किए थे और अक्षय पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने आरोप लगाया था। साथ ही दावा किया था कि सुशांत केस में अक्षय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और…