मुंबई। भारत को उसकी मिस इंडिया 2020 मिल गई है। इस बार ये खिताब तेलंगाना की 23 वर्षीय मानसा वाराणसी के सिर सजा है। मिस इंडिया द्वारा वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स का ऐलान 10 फरवरी को ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दिया गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह और हरियाणा की मनिका शियोकांड फर्स्ट और सेकेंड रनर अप रहीं। आपको बता दें कि टॉप 5 की लिस्ट में खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड का नाम शामिल था लेकिन इनके बीच…
श्रेणी: महाराष्ट्र
देश के समर्थन में लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार समेत अन्य सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स की उद्धव सरकार करेगी जांच
मुंबई। किसान आंदोलन को लेकर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद रिहाना के ट्वीट का जवाब देने के लिए की कई हस्तियों ने ट्वीट किया। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर समेत कई हस्तियों के ट्वीट्स की जांच कराने की बात कह रही है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार से ट्वीट की जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कुछ हस्तियों के ट्वीट के बारे में…
महाराष्ट्र के पालघर में नेवी के जवान के साथ बर्बरता, अगवा कर जंगल में जिंदा जलाया, मामला दर्ज जांच शुरू
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली घटना समाने आयी है। एक भारतीय नेवी के जवान को चेन्नई से अगवा कर लिया गया और पालघर जिले में जिंदा जला दिया गया। घटना बेहद दर्दनाक है। भारतीय जवान के साथ इतनी बर्बता क्यों की गयी ये इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। मृतक की पहचान 27 साल के सूरज कुमार दूबे के रूप में हुई, जो मूल रूप से झारखंड के रांची का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, जवान को घोलवाड़ के वेवीजा के जंगलों में…
महाराष्ट्र में 12 बच्चों को पोलियो खुराक के बजाय सैनिटाइजर पिलाया गया
यवतमाल। महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के घाटानजी के कापसी-कोपारी गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो की खुराक के बजाय हैंड सैनिटाइजर पिला दिया गया। घटना का संज्ञान लेते हुए, सोमवार देर रात जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद तीन नर्सों को निलंबित कर दिया। यह घटना रविवार को हुई। 1 से 5 साल उम्र के 2,000 से ज्यादा बच्चे अपने माता-पिता के साथ सुबह शुरू किए गए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे।…
महाराष्ट्र: पत्नी से पैसे मांगना शोषण नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खुदखुशी केस में पति को किया रिहा
न्यूज़ डेक्स। पत्नी से पैसे मांगना गलत नहीं है और इसे IPC की धारा 498A के अनुसार उत्पीड़न नहीं माना जा सकता है, बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने एक ऐसे व्यक्ति को बरी करते हुए फैसला सुनाया, जिस पर शादी के नौ साल बाद पत्नी की आत्महत्या का आरोप लगाया गया था। इस मामले से जुड़े सबूत पति और पत्नी के बीच झगड़े के संबंध में है जहां पति अपनी पत्नी को पैसे के लिए मारता था। वहीं न्यायमूर्ति पुष्पा गनेदीवाला ने याचिका दायर करने की अनुमति देते हुए…
मुँह दबाना, कपड़े खोलना, फिर रेप करना… अकेला युवक नहीं कर सकताः बॉम्बे हाई कोर्ट का नया फैसला, आरोपित बरी
मुंबई। यौन हमले के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने पिछले दिनों एक फैसला दिया था। उस पर विवाद चल रहा है। अब एक और फैसला इसी तरह का आया है। 15 साल की लड़की से रेप के आरोपित को बरी करते हुए कोर्ट ने कहा कि बिना हाथापाई के बलात्कार नहीं किया जा सकता। अदालत का कहना था कि पीड़िता का मुँह दबाना, फिर उसके और अपने कपड़े उतारना। बाद में जबरन बिना किसी हाथापाई के रेप करना अकेले युवक के लिए संभव नहीं है। स्तन…
स्किन टू स्किन टच के बाद उसी पीठ का एक और फैसला, पैंट की जिप खोलना और नाबालिग का हाथ पकड़ना POCSO एक्ट के तहत अपराध नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
नई दिल्ली। ब्रेस्ट को टच करने संबंधित फैसले पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने एक और चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। जिसके तहत किसी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना और पैंट की जिप खोलना POCSO के तहत यौन हमला नहीं है, बल्कि ये IPC की धारा 354 के तहत यौन उत्पीड़न का मामला है। इसी के आधार पर हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए आरोपी की सजा कम कर दी है। दरअसल पांच साल की एक बच्ची के साथ…
निर्वस्त्र किए बिना, ‘कपड़ों के सहित ब्रेस्ट पर हाथ लगाना यौन हमला नहीं’, 12 वर्षीय लड़की के उत्पीड़न पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला
न्यूज़ डेक्स। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक 12 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के केस पर सुनवाई करते हुए कहा है कि 12 साल की नाबालिग बच्ची को निर्वस्त्र किए बिना, उसके ब्रेस्ट को छूने को यौन हमला नहीं कहा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि पोक्सो ऐक्ट के तहत यौन हमले को परिभाषित करने के लिए स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि हम इस तरह के केस को पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला नहीं बना सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई आरोपी…
अक्षय कुमार ने खुद शेयर किया ‘बच्चन पांडे’ का नया पोस्टर, नए रिलीज डेट का भी किया ऐलान, होगी थिएटर में रिलीज
मुंबई। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस पोस्टर को शेयर किया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट बताई। इसके साथ ही अक्षय ने यह भी साफ कर दिया कि यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। अक्षय ने बताया कि बच्चन पांडे अगले साल 26 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बच्चन पांडे’ के इस पोस्टर में अभिनेता का लुक काफी खतरनाक लग रहा है। तस्वीर में अक्षय कुमार की एक…
सीरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
मुंबई। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लग गई है। आग टर्मिनल के गेट नंबर एक के पास लगी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन नहीं बन रहा था। कोरोना वैक्सीन दूसरे बिल्डिंग में बन रहा था जो कि यहां से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह आग कैसे लगी, इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा…
