उन्नाव। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद (सांसद) साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को मार दिया। भाजपा सांसद ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवा दी। न तो महात्मा गांधी और न ही पंडित नेहरू उनकी लोकप्रियता के सामने टिक सके।” साक्षी महाराज का बयान उस दिन आया जिस…
श्रेणी: मध्य प्रदेश
चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था पंचायत भवन, कनेक्शन कटा तो काम हुआ ठप
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बिजली विभाग द्वारा ग्राम पंचायत दैखल का विद्युत कनेक्शन मंगलवार को एक बार फिर काट दिया गया। जिसके बाद पंचायत के सभी कार्य ठप हो गए। बताया जाता है कि एक वर्ष पहले विभाग द्वारा 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए विद्युत बिल भेजा गया था, जिसका पंचायत द्वारा भुगतान नहीं कराया गया। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच द्वारा अब तक विद्युत कनेक्शन प्राप्त नहीं किया गया और अवैध रूप से कटिया फंसाकर विद्युत की…
इंदौर में राशन घोटाले को लेकर 31 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज, 3 पर रासुका की कार्रवाई
इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में माफियाओं के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से गरीबों के राशन की हेराफेरी करने का एक बड़ा मामला उजागर किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों तथा राशन माफियाओं के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में बड़ी सफलता अर्जित की गई है। 79 लाख के राशन घोटाले मामले में 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि तीन पर रासुका की कार्रवाई की गई…
कांग्रेस नेता का बेतुका बयान- 15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां, फिर शादी की उम्र क्यों हो 21?
भोपाल। मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेटियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात कहे जाने के बाद अब इस मामले में कांग्रेस नेता का बेतुका बयान सामने आया है, जिस पर बहस छिड़ गई है। कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो उनकी शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। जब पहले से ही शादी की उम्र 18 साल तय…
मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गे में मिला बर्ड फ्लू वायरस, फार्म के 3 हजार से ज्यादा मुर्गों को मारा गया
भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गों में भी बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया है। काफी महंगे बिकने वाले मुर्गों में फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन इसके आसपास के मुर्गों को मारने में जुटा है। फार्म के सभी मुर्गों और चूजों को भी मार दिया गया है। मध्य प्रदेश के झाबुआ के रुडीपाड़ा गांव में एक फार्म में कड़कनाथ मुर्गों में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। झाबुआ की थांदला तहसील के गांव रूंडीपाडा में कडकनाथ मुर्गों के बर्ड फ्लू मिला है। ये फॉर्म यहीं के विनोद चलाते हैं।…
एमपी, मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की हुई मौत, कई की हालत गंभीर, 8 लोगों का इलाज जारी
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जहरीली शराब पीने के चलते 7 लोगों की मौत हुई थी जो आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। मुरैना जिले के दो अलग-अलग गांव में जहरीली शराब पीने से मौत होने का यह मामला सामने आया है। मुरैना के सुमावली थाना इलाके के पहावली गांव में 3 और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगो की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। जबकि मुरैना जिला…
ग्वालियर में हिंदू महासभा ने शुरू की गोडसे ज्ञानशाला, कहा- उन्हें सच्चा राष्ट्रवादी बताना हमारा मकसद, मचा बवाल
भोपाल। नाथूराम गोडसे को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा सकती है। दरअसल, हिंदू महासभा ने गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम पर ज्ञानशाला खोली है। इस ज्ञानशाला का मकसद गोडसे की विचारधारा को युवाओं को बताना है। अपने बयान में हिंदू महासभा ने कहा कि हम चाहते हैं कि गोडसे ज्ञानशाला में सभी राष्ट्र भक्तों का समावेश हो। उनकी ज्ञान की बातें बताई जाए। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि गोडसे ने विभाजन का प्रतिकार क्यों किया युवा पीढ़ी को बताने के…
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो यहां भी आएगा लव जिहाद के खिलाफ कानून: नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। भाजपा पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ा रही है। भाजपा हर हाल में पश्चिम बंगाल चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा का लगातार यह भी आरोप लगता है कि ममता बनर्जी की सरकार राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए वहां की राजनीति गर्म है। भाजपा तृणमूल कांग्रेस को इस बार पटखनी देने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल दौरे पर हैं। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल में भाजपा की कोर टीम…
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की पत्थरबाजों को चेतावनी, कहा- गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सूबे में पिछले दिनों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम समाज को तोड़ने वाली ताकत को कतई पनपने नहीं देंगे। ज्ञात हो कि प्रदेश में पिछले दिनों में नीमच, उज्जैन और मंदसौर में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थी। उसी को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि यह ध्यान रखिये कि राज्य में क़ानून…
बर्ड फ्लू : बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने की एडवाइजरी जारी, प्रदेशों ने भी राज्यों से मुर्गे-मुर्गियों के व्यापार पर लगाया प्रतिबंध
भोपाल। देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकारें गंभीर हो गई हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों स्तर पर भी स्थितियों से निपटने की खास तैयारियां की जा रही हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम चौहान ने कहा कि वर्तमान में एमपी में बर्ड फ्लू की समस्या गंभीर नहीं है। फिर भी एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। भारत सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस से जिलों को अवगत कराया…
