कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहू को कहा,”टिकाऊ माल”, महिला अपमान पर अब बंद हुई प्रियंका वाड्रा की आंख-कान, कोई प्रतिक्रिया नहीं

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है यह एक बार फिर साबित हो गया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहु को टिकाऊ माल कहा। लेकिन अपने नेता द्वारा महिला का अपमान किए जाने के बावजूद पार्टी महासिचव प्रियंका वाड्रा की आंख और कान दोनों ही बंद हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर अजय सिंह का टिकाऊ माल वाला बयान वायरल हो रहा है, लेकिन प्रियंका वाड्रा ने इस पर…

मध्य प्रदेश में ‘आइटम’ पर घमासान, अब इमरती देवी ने कमलनाथ की मां और बहन को कहे अपशब्द

भोपाल। मध्य प्रदेश में ‘आइटम’ शब्द के विवाद को लेकर सियासत और तेज होती जा रही है. ज्ञात हो कि, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक भाषण के दौरान इमरती देवी को ‘आइटम’ कहा था, जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ। राहुल गांधी ने भी कमलनाथ के इस बयान से अपना पल्ला झाड़ लिया था। अब कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी मां और बहनों को ‘आइटम’ कह दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद ने इमरती…

कमलनाथ के इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी से आहात MBBS छात्रा ने कमलनाथ के लिए “कमरनाथ” शब्द का किया इस्तेमाल : भाजपा सांसद

इंदौर (मध्यप्रदेश) । फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आठ महीने पुरानी तस्वीर दिखाते हुए इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को दावा किया कि उनके सामने एक मेडिकल छात्रा ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता के लिए “कमरनाथ” शब्द का इस्तेमाल किया। लालवानी ने यहां भाजपा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जो तस्वीर दिखाई, उसमें कमलनाथ जैकलीन की कमर में हाथ डालकर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि फिल्म सितारे सलमान खान उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद ने…

‘आइटम’ वाले बयान पर कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, EC ने नोटिस जारी कर 48 घंटे में मांगा जवाब

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी के बारे में ‘आइटम’ टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को बुधवार को नोटिस जारी किया। आयोग ने कहा कि उनकी टिप्पणी विधानसभा उपचुनाव के कारण राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। नोटिस में कहा गया है, ‘‘इसलिए आयोग आपको अपने उपरोक्त बयान के लिए यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का मौका दे रहा है। ऐसा नहीं होने पर निर्वाचन आयोग इस संबंध में कदम…

गृहमंत्री मिश्रा बोले बिसाहूलाल ने आपत्तिजनक कुछ कहा है तो संसदीय कार्य मंत्री के नाते मैं माफी मांगता हूँ

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के बाद गरमाए राजनीतिक महौल के बीच मंत्री बिसाहूलाल की अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी बैकफुट पर है। जहाँ एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा तो दूसरी ओर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कह दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमलावर होने वाले भाजपा नेता अब मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आपत्तिजनक बयान से बैकफुट पर नजर…

कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर बवाल जारी, चुनाव आयोग सख्त, सोनिया नरम, बोले शिवराज- अगर कोई किसी की मां-बहन को ‘आइटम’ कहेगा तो…

भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर बवाल जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ द्वारा ‘आइटम ’वाली टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण जारी करने के बाद उन पर एक बार फिर से हमला किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको क्या हो गया है। आपने जो कहा है मैं उसे दोहरा भी नहीं सकता। सोमवार को एक चुनावी रैली के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा, ‘पूर्व सीएम…

अब भाजपा नेता के बिगड़े बोल- कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को कहा ‘रखैल’

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान के दौरान बयानों का स्तर गिराए जाने का सिलसला जारी है। नया विवादास्पद बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह का सामने आया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को ‘रखैल’ कह दिया। कांग्रेस ने मंत्री बिसाहू लाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सैयद जाफर ने बिसाहू लाल के एक बयान का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में बिसाहूलाल सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी…

कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया आइटम, शिवराज ने कहा- हर बेटी से मांगें माफी, विरोध में शिवराज रखेंगे 2 घंटे का मौन

भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार जोरशोर से चल रहा है। मध्य प्रदेश में उपचुनाव बेहद अहम है और चुनाव प्रचार में इसका असर साफ दिख रहा है। बीजेपी और कांग्रेस में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से भी कमलनाथ की शिकायत की है। मध्य प्रदेश…

मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड पर दीपिका पादुकोण की तस्वीर, ऐसे चल रहा है फर्जीवाड़ा का खेल

भोपाल। मध्य-प्रदेश के खरगोन के एक ग्राम पंचायत में फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित अन्य हीरोइन की तस्वीर रोजगार गारंटी जॉब कार्ड पर लगी है। पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने मिलकर ये फर्जीवाड़ा किया। ऑनलाइन जॉब कार्ड पर ग्रामीण महिला-पुरुषों की तस्वीर के स्थान एक्ट्रेस की तस्वीरे लगाई गई। यहीं नहीं इन जॉब कार्ड्स पर मजदूरी की राशि भी जारी कर दी है। कई ग्रामीणों को ये तक नहीं पता उनके नाम से राशि भी जारी हुई, वे काम पर कभी गए ही नहीं हैं। प्रदेश मुख्यालय से 70…

दिग्विजय और कमलनाथ को कैलाश विजयवर्गीय ने बताया चुन्नू-मुन्नू, कहा- दोनों कलाकार है

इंदौर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को चुन्नू-मून्नू बताते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकार के राज में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सूबे के मतदाताओं से विश्वासघात किया। विजयवर्गीय ने इंदौर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर में चुनावी सभा में कहा, कमलनाथ और दिग्विजय, ये दोनों चुन्नू-मून्नू हैं। (2018 में) जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे थे, तो इनकी सभाओं में कहीं 50, तो कहीं 100 लोगों की भीड़ होती थी। उन्होंने…