मुख्यमंत्री शिवराज ने गुपकार गठबंधन को बताया गुप्तचर संगठन, बोले- ये लोग पाक और चीन के लिए कर रहे हैं जासूसी

भोपाल। मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बना ‘गुपकार गठबंधन’ वास्तव में ‘गुप्तचर संगठन’ है जिसके लोग पाकिस्तान और चीन के लिए जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस ‘‘देश विरोधी गुपकार गठबंधन’’ के साथ खड़ी है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इसे गुपकार संगठन कहूं या गुप्तचर संगठन कहूं, ये तो चीन एवं पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोग हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वस्तुत: यह कोई गठबंधन नहीं है। रोशनी कानून की आड़ में इस गुपकार…

धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पत्थर और मिर्ची से हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा में धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पत्थरों और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके और जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और हवाई फायर भी किये। इस हमले में 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय अमन कॉलोनी निवासी ईरानी डेरे से रिजवान नाम के आरोपित को…

मास्क न पहनने वालों को भेजा जाएगा 10 घंटे की जेल में

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन 19 नवम्बर से विशेष अभियान चलाने जा रहा है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन शहर के सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि 19 नवंबर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान में खुली जेल में उल्लंघन कर्ता व्यक्तियों को 10 घंटे तक रखा जाए जा सकता है एवं जुर्माना अलग से लगाया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने…

मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर कानून अगले सत्र में, 5 साल की सजा का प्रावधान

भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार लव जिहाद के खिलाफ नया कानून लाने जा रही है। सरकार आगामी विधानसभा सत्र में धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ते मामलों को रोकने के मकसद से मध्य प्रदेश धर्म स्वातं˜य विधेयक 2020 लाने की तैयारी में है। इस नए अधिनियम में जोर जबरदस्ती से धर्मांतरण कराने पर पांच साल तक की सजा का प्रावधान हेागा। राज्य सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सरकार प्रदेश में धर्मांतरण के लिए विवाह पर रोक लगाने वाला विधेयक विधानसभा के अगले सत्र में लाने…

कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता: कमलनाथ के करीबी ने कहा- इमरती देवी अब जलेबी बन गई हैं

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है। पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है, यह एक बार फिर साबित हो गया है। कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी नेता सज्जन सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। सज्जन सिंह ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा है कि इमरती देवी अब ‘जलेबी’ बन गई हैं। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व…

एमपी चुनाव 2020 : मध्य प्रदेश उप चुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 09 सीटें मिली, यंहा देखे कहाँ किसको मिली जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों ने जहाँ कांग्रेस को निराश किया तो वही भाजपा की अल्पमत की शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत की सरकार बना दिया। प्रदेश की वर्तमान विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है। जबकि मंगलवार को आए उप चुनाव की 28 सीटों के परिणाम के भाजपा को 19 सीटे मिलने के बाद 126,…

मध्यप्रदेश उपचुनाव : मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है – शिवराज सिंह चौहान

भोपाल । मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं । वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा उत्साह में नजर आ रही है। यहां की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में से पार्टी ने 19 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद प्रदेश…

एमपी उपचुनाव : सिंधिया ने जताया मतदाताओं आभार, भाजपा उम्मीदवारों को दी जीत की बधाई, बोले- उम्मीद है सभी जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत की बधाई दी है। सिंधिया ने ट्वीट किया कि मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा…

मध्यप्रदेश ख़ुशियों का प्रदेश है, हम यहाँ ख़ुशियों पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाते, आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाये, पटाखे जलाये एवं धूम-धाम से दिवाली मनाये! : CM शिवराज सिंह

न्यूज़ डेस्क। त्योहार नज़दीक आते ही विभिन्न सरकारों ने तात्कालिक जागरूकता दिखते हुए पटाखों पर पाबंदी लगा दी। इसके विपरीत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि उनके राज्य में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एक सोशल मीडिया यूज़र की बात का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नागरिक पूरे उल्लास और ऊर्जा के साथ त्योहार मना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से यह भी अनुरोध किया कि इस दिवाली के अवसर पर वह मर्यादा पुरुषोत्तम…

कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग रामबाण उपाय, मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। कोरोना के संकट के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग को रामबाण बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को भारतीय योग परिषद के मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित एक दिवसीय वेबिनार का शुभारंभ करते हुए कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग रामबाण है। कोरोना संकट काल में पूरे विश्व को इसकी आवश्यकता है। “हमें योग का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पीड़ित मानवता को इस भीषण संकट से बचाना है। मध्यप्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। दोबारा कोरोना…