Loc पर सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक सेना की कई चौकियों को भारी नुकसान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम (सीजफायर) उल्लंघन का भारतीय सेना ने गुरुवार (11 जून) को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार “जम्मू कश्मीर में LOC पर सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने सटीक और असरदार फायरिंग की है जिससे राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान हुआ है।” सेना ने बताया कि जम्मू एवं…

कश्मीरी सरपंच की हत्या पर वामपंथी, कांग्रेस परस्त सेक्युलर, अवार्ड वापसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग क्यों है मौन? इनकी मानवता तभी फूटती है, जब कोई जिहादी एजेंडा हो’

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और रोज आतंकियों के सफाये से बौखलाये द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरपंच अजय पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों ने इस घटना पर वामपंथियों, कांग्रेस परस्त सेक्युलर, लिबरल, अवार्ड वापसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग की चुप्पी पर सवाल उठाया है। लोगों ने ट्विटर पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए पूछा है कि देश में…

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ”शोपियां” के रेबान में चले एक अभियान में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सुरक्षा बलों और आम नगारिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के…

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक आम नागरिक को गोलियों से भूना

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के बोमई इलाके में शनिवार की शाम आतंकवादियों ने एक आम नागरिक पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले शख्स की पहचान इशफाक अहमद नाजर के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि नाजर के बदन में गोलियों से गहरे जख्म हो गए। खून से लथपथ नाजर को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकी वारदात की तहकीकात चल रही है। अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में…

अमरनाथ यात्रा 2020: 21 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगी यात्रा, कोरोना टेस्ट जरूरी, आरती का होगा लाइव टेलिकास्ट

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस साल की अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को तक चलेगी। यह 15 दिनों की अवधि की होगी। यह बात श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Sasb) के अधिकारियों ने कही, जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में यात्रा के मामलों का प्रबंधन करता है। यात्रा के लिए ‘प्रथम पूजा’ शुक्रवार को आयोजित की गई थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार यात्रा की अवधि में कटौती की गई है। साधुओं को छोड़कर अन्य तीर्थयात्रियों में…

सुरक्षाबलों ने पुलवामा पार्ट-2 की साजिश को किया नाकाम, IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध कार जब्त की है जिसमें IED प्लांट किया गया था। सेना और जम्मू पुलिस ने IED को नष्ट कर दिया है। ज्ञात हो कि ये साउथ कश्मीर का इलाका है जहां सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले। एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया। पुलवामा पुलिस और सेना द्वारा समय पर इनपुट और कार्रवाई से…

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमला, BSF के 2 जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकवादियों ने श्रीनगर से 17 किलोमीटर दूर पंडाच क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए जिन्हें यहां पर सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। 2 BSF personnel killed in terrorist attack in Kashmir. Theirs weapons looted: Officials — Press Trust…

(IMD) भारतीय मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन में दिखाया, यह भारत का हिस्सा, यहां पढ़ें …..

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर रहा है, क्योंकि यह भारत के हिस्से हैं। यह माना जाता है कि देश हमेशा अपनी स्थिति पर कायम है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, “आईएमडी पूरे जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर रहा है। हम बुलेटिन में गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद का भी उल्लेख कर रहे हैं, क्योंकि…

हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू सहित कश्मीर में दो आतंकी ढेर, सिर पर था 12 लाख का ईनाम

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमांडर को घेर लिया जिसकी आठ वर्षों से तलाश थी। इसके चलते अधिकारियों को घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य गांव में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनकी अभी पहचान नहीं की जा सकी है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं और लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदियां…

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादी हमले में CRPF के 3 जवान शहीद

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में CRPF के तीन जवान शहीद हो गए और कई घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने एक चौकी को निशाना बनाया जहां CRPF की 179वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात हैं। बीते एक सप्ताह में अर्धसैनिक बल पर हुआ यह तीसरा हमला है। जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सोपोर में CRPF और पुलिस टीम के संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा हमला करने के बाद कम से कम तीन CRPF जवान शहीद हो गए। मृत…