गांधीनगर । दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ 6 महीने बाद फिर से 17 अक्टूबर से जनता के लिए खुलने जा रही है। यह दिन नवरात्रि के त्योहार का पहला दिन भी है। देश में प्रमुख पर्यटक आकर्षणों को फिर से खोलने के निर्णय के तहत सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (Ssnnl) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जनता के लिए फिर से खोलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने पहले ही केवड़िया साइट के अन्य आकर्षणों जैसे जंगल सफारी, बच्चों के पार्क, एकता मॉल और अन्य जगहों को…
श्रेणी: गुजरात
Tanishq ADVT मामला : तनिष्क विज्ञापन पर मचे बवाल के बाद शोरूम ने दरवाजे पर चिपकाया माफीनामा, लेकिन किसी हमले से किया इनकार
गांधीधाम। गुजरात के गांधीधाम के एक तनिष्क शोरूम ने अपने दरवाजे पर विज्ञापन को लेकर मचे बवाल के बाद माफीनामा चिपकाया। हालांकि, शोरूम में किसी भी तरह के हमले से स्टोर ने इनकार किया है। तनिष्क ने दो धर्मों वाले ऐड को सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद पिछले दिनों वापस ले लिया था। कच्छ जिले के गांधीधाम के तनिष्क शोरूम के दरवाजे पर हाथ से लिखे माफीनामे को लगाया था। गुजराती भाषा में लिखे माफीनामे में हिंदुओं से माफी मांगी गई थी। नोट में लिखा था, ”हम तनिष्क…
प्रधानमंत्री मोदी ने मेहसाणा सूर्य मंदिर का वीडियो किया शेयर, बोले- बरसात में यह मंदिर अद्भुत और भव्य छटा बिखेरता है, देखें वीडियो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात के मेहसाणा में स्थित मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो साझा किया और कहा कि बरसात के मौसम में यह मंदिर अद्भुत और भव्य छटा बिखेरता है। मोदी ने वीडियो साझा करने के साथ ट्वीट किया, ‘‘मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बरसात के दिनों में भव्य नजर आता है। आप भी देखिए।’’ पचपन सेकेंड के इस वीडियो में बारिश में नहाया सूर्य मंदिर अद्भुत नजर आ रहा है। Modhera’s iconic Sun Temple looks splendid on a…
अहमदाबाद के Covid-19 अस्पताल के ICU में आग लगने से 8 मरीजों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। गुजरात में अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से आठ मरीजों की मौत हो गई। ये हादसा नवरंगपुरा के श्रेय अस्पताल में हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस घटना को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी…
महिला बैंक कर्मचारी से मारपीट: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा त्वरित कार्रवाई करे पुलिस
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में एक महिला बैंक कर्मचारी के ऊपर बैंक परिसर में हमला के मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुलिस प्रमुख से त्वरित कार्रवाई करने को कहा। बुधवार को वित्त मंत्री ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा और इस मामले में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों से बात की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है। #ShameSuratPolice सूरत पुलिस का बदसूरत चेहरा। महिला बैंक कर्मचारी…
गुजरात के राजकोट में भूकंप के तेज झटके, 5.5 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत, जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती, नुकसान की कोई खबर नहीं
अहमदाबाद। कुछ ही मिनटों के भीतर गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भूकंप से दहशत फैल गई है। गुजरात के राजकोट में रात 8.13 मिनट पर 5.5 तीव्रता का भूंकप आया है। भूकंप का केंद्र राजकोट से 122 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में बताया गया है। बताया जा रहा है कि झटके कच्छ, सौराष्ट्र और अहमदाबाद में भी महसूस किए गए हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कुछ ही देर बाद रात 8 बजकर 35 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कटरा में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप…
गुजरात वर्चुअल रैली में गरजे गडकरी कहा- नेहरू, इंदिरा के राज में सिर्फ कांग्रेस नेताओं, चमचों की गरीबी दूर हुई
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश की जनता की बदहाली के लिए कांग्रेस की पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने गरीबी हटाने की बात की, मगर जनता की गरीबी नहीं गई, बल्कि पार्टी नेताओं और चमचों की गरीबी दूर हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को गुजरात की वर्चुअल रैली में कहा, कांग्रेस ने 70 साल से गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन देश के गरीब, किसान, मजदूर की गरीबी नहीं दूर हुई, बल्कि कांग्रेस पार्टी…
गुजरात: आधी रात गौ तस्करों ने चुराई गाय, कार में ठूँस कर ले गए FIR दर्ज ; देखें Video
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वडोदरा के सलातवाड़ा इलाके में गौ तस्करों को आधी रात में गाय चुराते और उसे कार में लाद कर ले जाते हुए देखा जा सकता है। तेजस गिरी आर गोस्वामी नाम के एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि गौ तस्कर गाय को बेरहमी से, जबरन धक्का देकर हरे रंग की स्कॉर्पियो कार के अंदर ठूँस रहे…
जाने-माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला का कोरोना संक्रमण से 90 साल की उम्र में निधन
अहमदाबाद। जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला का शुक्रवार को निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि बेजन दारूवाला कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित है। 22 मई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि उनके बेटे ने इस बात से इनकार किया है। बेजन दारूवाला के बेटे नास्तुर दारूवाला ने कहा कि निमोनिया और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हुई है। ज्ञात हो…
अहमदाबाद में सोमवार से मास्क पहनना अनिवार्य, उल्लंघन पर कैद या जुर्माने का प्रावधान
अहमदाबाद। अहमदाबाद नगरपालिका ने सोमवार से सार्वजनिक स्थानों पर निकलने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि इसका उल्लंघन करने वालों को पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा या उन्हें तीन साल कैद की सजा भी हो सकती है। अहमदाबाद नगरपालिका आयुक्त विजय नेहरा ने संवाददाताओं से कहा, “सोमवार सुबह छह बजे से ,घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।” नेहरा ने कहा कि जो लोग आदेश का पालन नहीं करेंगे उन पर पांच हजार रुपये का…
