बजरंग दल ने नवरात्र में आयोजित गरबा महोत्सव आयोजकों से ‘गैर हिंदुओं’ का प्रवेश रोकने को कहा

अहमदाबाद। बजरंग दल ने गुजरात में गरबा आयोजकों से आयोजनस्थलों पर ‘‘गैर हिंदुओं’’ का प्रवेश रोकने को कहा है। बजरंग दल ने दावा किया है कि नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव हिंदू महिलाओं को बहलाने फुसलाने का एक मंच बन गया है। दक्षिणपंथी समूह ने गरबा आयोजन स्थलों के बाहर लगातार गश्त करने के लिए टीमें भी बनायी हैं और लोगों को ‘लव जेहाद’ के बारे में सतर्क करने के लिए पोस्टर भी लगाये हैं। बजरंग दल के अहमदाबाद क्षेत्र समन्वयक ज्वलित मेहता ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद में ऐसे…

गुजरात के बनासकांठा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

अहमदाबाद। उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले में करीब 70 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी लग्जरी बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। बनासकांठा जिले के अम्बाजी शहर में अम्बाजी-दांता मार्ग के पहाड़ी रास्ते में त्रिशुलिया घाट में यह भयानक दुर्घटना हुई। बनासकांठा जिले के एसपी अजीत रजीयन ने बताया कि निजी बस में करीब 70 यात्री सवार थे। क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से बस चालक नियंत्रण खो बैठा। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते…

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को निरस्त कर PM मोदी ने 35,000 शहीदों को दी सच्ची श्रद्धांजलि: गृह मंत्री श्री शाह

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 को हटाया जाना PM नरेंद्र मोदी की ओर से उन करीब 35,000 जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने राज्य में आतंकवाद से लड़ते हुए अपना जीवन गंवा दिया। शाह ने त्वरित कार्य बल (RAF) के 27वें स्थापना दिवस पर परेड का निरीक्षण करने के बाद यहां कहा कि सरकार द्वारा उठाए कदम जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति लेकर आएंगे और इसे विकास की ओर आगे बढ़ने में सक्षम बनाएंगे।…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने के कगार पर है : जितेंद्र सिंह

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने के कगार पर है। केंद्रीय मंत्री ने यहां इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में इंडियन सोसाइटी फार साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईएसएसई) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। Interacted with enlightened citizens during #SamparkAbhiyan370 at #Ahmedabad this evening. An informative discussion on #Article370 and related issues. pic.twitter.com/IRaGI7nISJ — Dr Jitendra Singh (मोदी का परिवार) (@DrJitendraSingh) September 26, 2019 राज्य…

69वें जन्मदिन पर PM श्री मोदी ने मां के साथ खाया खाना, थाली में परोसी गई तुअर दाल – पूरन पूरी…

अहदाबाद। PM नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 69वें जन्मदिन पर गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की। इससे पहले, उन्होंने सरदार सरोवर बांध के पूरा भर जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह नमामि देवी नर्मदे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद वह मां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। वैसे तो मोदी को मंगलवार सुबह, सरदार सरोवर बांध के कार्यक्रम से पहले ही मां से मिलने जाना था लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंच टाइम…

PM श्री मोदी ने केवड़िया, गुजरात में मां नर्मदा की कि पूजा-आरती, राष्ट्र की शांति और समृद्धि की कामना , हर हर नर्मदे !

केवडिया। PM मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सरदार सरोवर बांध पहुंचकर नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपना जन्मदिन प्रकृति के बीच में रहकर मनाया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांध के पास ‘जंगल सफारी’ का जायजा लिया। PM मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर नर्मदा नदी की आरती की। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पानी भर जाने के अवसर पर गुजरात सरकार ‘नमामी देवी नर्मदा महोत्सव’ का आयोजन कर रही है। इसी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री…

69 साल के हुए PM मोदी, जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश से दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, बधाई

गांधीनगर। PM नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान…

रक्षा मंत्री की पाक को सख्त चेतावनी, नहीं रोका आतंकवाद तो, टुकड़े-टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह

सूरत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए, नहीं तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता। कर्त्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले 122 सैनिकों के परिवारों के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में श्री सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कि यदि उसके लोग नियंत्रण रेखा (LOC) पार करते है तो भारतीय सेना तैयार है और हम उन्हें लौटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने LOC पार नहीं करने की अपने लोगों…

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर सरदार पटेल सही थे, नेहरू गलत: रवि शंकर प्रसाद

अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर मुद्दे से निबटने के मामले में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू गलत थे जबकि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल सही थे। राजग सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने यह कहा। Live: અમદાવાદ ખાતે પ્રેસ મીડિયાને સંબોધતા કેન્દ્રીય મંત્રી શ્રી @rsprasad https://t.co/QEcPkrpTDk — BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) September 11, 2019 प्रसाद ने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि…

अमित शाह की गर्दन में हुई गांठ को ऑपरेशन कर निकाला गया

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गर्दन के पिछले हिस्से में हुए लिपोमा (गांठ) को बुधवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मामूली ऑपरेशन से निकाल दिया गया। भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग ने एक बयान में बताया कि शाह को ‘मामूली ऑपरेशन’ के कुछ देर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने दावा किया था कि शाह स्वास्थ्य संबंधी कुछ जांच के लिए अस्पताल गए हैं, लेकिन बाद में पार्टी ने बताया कि उनका ‘मामूली…