न्यूज़ डेस्क। भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़ा वार कर दिया है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी टीकाकरण केंद्रों को सीधे संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। यह अभियान इतना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दुनिया के कई देशों की आबादी तीन करोड़ से कम है…
श्रेणी: दिल्ली
टीकाकरण अभियान की शुरूआत के दौरान भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, स्वास्थ्यकर्मियों के बलिदान को किया याद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में आज भारत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। टीकाकरण अभियान की शुरूआत को पीएम मोदी ने भी ऐतिहासिक पल बताया। साथ ही महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बलिदान को याद किया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए। कोरोना पीड़ितों की सेवा में अपना जीवन गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं को स्मरण करते हुए भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी! बोले…
चुनाव अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले लेनी होगी आयोग की मंजूरी: EC
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने वाले चुनाव अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने से पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उसकी मंजूरी की आवश्यकता होगी। आयोग ने कैबिनेट सचिव, मुख्य सचिवों, कार्मिक विभाग के सचिव आदि को जारी आदेश में कहा कि चुनाव अधिकारियों को चुनावों के बाद उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। बयान में कहा गया है, “चुनाव आयोग को चुनाव के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ), अतिरिक्त / संयुक्त / डिप्टी / सहायक सीईओ…
कोविशील्ड वैक्सीन (Covshield Vaccine) को नेपाल में भी मिली मंजूरी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मिलेगा ऑर्डर
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 16 जनवरी यानि कल से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत में निर्मित कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीकाकरण अभियान कल से शुरू हो रहा है। इस बीच नेपाल ने भारत में बनी एस्ट्रेजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड को अपने देश में मंजूरी दे दी है। ज्ञात हो कि नेपाल समेत कई पड़ोसी देशों ने कोविशील्ड में दिलचस्पी जाहिर की थी। अब खबर है कि इस वैक्सीन को नेपाल में…
सैनिकों ने 200 आतंकवादियों को किया ढेर, 300 से 400 घुसपैठ की फिराक में: सेना प्रमुख जनरल नरवणे
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण पाये करीब 300-400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। जनरल नरवणे ने सेना दिवस परेड पर अपने भाषण में कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में 44 फीसद की वृद्धि हुई है जिससे पाकिस्तान का नापाक मंसूबा परिलक्षित होता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में मदद पहुंचाने के लिए सीमा/नियंत्रण रेखा अक्सर गोलीबारी करता है। सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के…
प्रधानमंत्री मोदी 23 जनवरी को जाएंगे बंगाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 125वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जाएंगे। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी नेताजी की 125वें जयंती समारोह का आरंभ 23 जनवरी को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हाॅल से करेंगे। पश्चिम बंगाल चुनाव से कुछ ही महीने पहले और कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री का पहला कोलकाता दौरा होगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी…
26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए किसानों की खतरनाक तैयारियां, बड़े पैमाने पर ट्रैक्टरों में लगवाए जा रहे हैं लोहे के रॉड
न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों की शंकाओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करना चाहती है। इसके लिए सरकार और किसान नेताओं के बीच लगातार बातचीत भी हो रही है। लेकिन किसान अपनी बात मनवाने के लिए टकराव के रास्ते पर जाते दिख रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में शांतपूर्ण ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसके लिए तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है। लेकिन जिस तरह से तैयारियां हो रही हैं, उसको लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।…
राष्ट्रपति कोविंद ने राम मंदिर के लिए दान किए 5 लाख, देश में शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहला दान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को 5,00,100 रुपए का दान दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस दान के साथ देश भर में राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने राष्ट्रपति से दान मिलने के बाद कहा, “श्रीराममंदिर निधि समर्पण…
#ShaheenBagh: किसान आंदोलन में बुर्कानशीनों की एंट्री, शाहीन बाद बनता सिंघु-टीकरी बॉर्डर, क्या सिंघु बॉर्डर देश का नया ‘शाहीन बाग’ ?
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन में अब बुर्कानशीनों की एंट्री हो गई है। शाहीन बाग और दिल्ली दंगों में प्रदर्शन करने वाली बुर्कानशीनों ने अब किसान आंदोलन पर अपना डेरा जमा लिया है। सोशल मीडिया पर बुर्का पहनी महिलाओं की कई तस्वीरें सामने आई है। खालिस्तान समर्थक या मोदी तू मर जा जैसे नारे लगने की बात हो या उमर खालिद, शरजील इमाम, गौतम नवलखा, सुधा भारद्वाज, वरवरा राव जैसे आरोपियों को रिहा करने की या फिर पिज्जा- मसाजर जैसी फाइव स्टार सुविधाओं की… आंदोलन शुरू से विवादों में रहा है।…
मोदी सरकार को राहत, सरकार के कृषि कानूनों की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने की तारीफ, मगर कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लेकर पिछले 50 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है और ये किसान इन कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर रहे हैं। मगर इस बीच कृषि कानूनों पर आलोचनाओं का सामना कर रही मोदी सरकार के लिए राहत की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मोदी सरकार के कृषि कानूनों को अहम कदम माना है और कहा कि इससे कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार होगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने सरकार को प्रभावित होने वाले किसानों को…
