नई दिल्ली। ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को जी 7 बैठक का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जिसकी अध्यक्षता 13-15 जून तक ब्रिटेन द्वारा की जाएगी। ज्ञात हो कि जी 7 शिखर सम्मेलन, 11-13 जून 2021 को कॉर्निवाल में आयोजित किया जाएगा। I look forward to welcoming world leaders to Cornwall for the @G7 Summit in June. My goal is to work with our friends and partners to #BuildBackBetter from the coronavirus pandemic and create a fairer, greener and more prosperous future.https://t.co/ZIVS07hkjd…
श्रेणी: दिल्ली
सावधान: बाइक सवार का कटा सबसे बड़ा चालान, जुर्माने की रकम सुनकर आप भी हो जायेंगे हैरान
नई दिल्ली। अगर आप बाइक से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती हैं। ओडिशा में एक बाइक सवार को नियमों की धज्जियां उड़ाना महंगा पड़ गया। बाइक सवार पर RTO ने जरूरी शर्तों का पालन नहीं करने किए भारी भरकम जुर्माना लगाया है, जो दो पहिया वाहन पर सबसे बड़ी जुर्माने की कार्रवाई बताई जा रही है। RTO ने बाइक सवार पर करीब 1.13 हजार रुपये का बड़ा जुर्माना लगया है। वहीं, 1 लाख 13 हजार रुपये का चालान जिस बाइक सवार का काटा गया…
आराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए इस विधायक ने दिया 1,11,11,111 का दान, नाम जान के आप हो जायेंगे हैरान
नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के परिवार ने मंदिर के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये से अधिक का योगदान पहले ही दे दिया है। इससे पहले दिन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित वाल्मीकि मंदिर में एक पूजा की। सबसे बड़ा योगदान रायबरेली जिले…
कंफ्यूज्ड कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का करारा जवाब, कहा- अफवाह फैलाना छोड़ें, आंखें खोलें, फेमस डॉक्टरों की वैक्सीन लेते फोटोज देखें
न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार के देशव्यापी टीकाकरण अभियान से कांग्रेस के नेता ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं। इसलिए कांग्रेस के नेताओं ने कोरोना वैक्सीन और टीकाकरण अभियान पर सवाल उठाकर सियासत भी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फेज-3 ट्रायल के बिना ही वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दिया गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कड़े शब्दों में मनीष तिवारी के कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश की है। मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, “टीकाकरण अभियान शुरू…
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नया लुक देख रह जाएंगे दंग, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शेयर की फोटो, कुछ वर्षों में बदल जायेगा कायाकल्प
न्यूज़ डेस्क। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नए लुक का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किये हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया है कि केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कुछ वर्षों में कैसा दिखेगा? राजधानी का सबसे बड़ा स्टेशन कायाकल्प के बाद पूरी दुनिया के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। रेल भूमि विकास प्राधिकारण 95 साल पुराने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए…
#StartUpIndia इंटरनेशनल समिट में बोले PM मोदी, स्टार्टअप्स ने ‘आपदा में अवसर’ भी खोजा और ‘विपदा में विश्वास’ भी बांधा: प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रारंभ’ स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “भारत ने कोरोना महामारी के मुश्किल समय में ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान भी शुरू किया। इसमें भी हमारे startups आज बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। महामारी के दौरान जब दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियाँ अपने survival के लिए संघर्ष कर रही थीं, भारत में startups की एक नई फौज तैयार हो रही थी। देश में sanitizers से लेकर PPE किट्स की जरूरत थी, supply…
पीएम-केयर्स फंड में पारदर्शिता पर 100 पूर्व नौकरशाहों ने सवाल उठाए, मोदी को लिखा ओपन पत्र
नई दिल्ली। सौ पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को लिखे एक ओपन लेटर में पीएम-केयर्स फंड में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जवाबदेही के मानकों के पालन के मद्देनजर प्राप्तियों और खर्चों की जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि किसी तरह के संदेह से बचा जा सके। पूर्व अधिकारियों ने खुले पत्र में लिखा है कि हम पीएम-केयर्स या इमरजेंसी हालत में नागरिक सहायता और राहत के बारे में जारी बहस पर करीब से नजर रख रहे हैं। यह फंड कोविड महामारी…
भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार विधान परिषद जाएंगे शाहनवाज हुसैन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदावारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में दो सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद 12 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्वनी…
Corona Vaccine: भारत बायोटेक का ऐलान, कोवैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट हुए तो देंगे मुआवजा
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को लॉन्च किया। इस दौरान देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3006 सेशन साइट्स लॉन्च प्रोग्राम से वर्चुअल तरीके से जुड़े। पहले दिन भारत में हर सेशन साइट पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसी बीच केंद्र सरकार भारत बायोटेक को कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन के 55 लाख डोज खरीदने का ऑर्डर दे चुकी है। भारत…
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन टीकाकरण अभियान पर राहुल गांधी की चुप्पी, सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
न्यूज़ डेस्क। जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा था, उस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटरबाजी में व्यस्त थे। कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे थे। जब देश के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे थे, तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से पूछ रहे थे कि भारत का नंबर कब आएगा। आज (यानि 16 जनवरी) वो ऐताहिसक पल आ गया, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की…
