न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए तोमर ने कहा कि खेती पानी से होती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ खून की खेती करना चाहती है। किसान आंदोलन को खाद-पानी देने के लिए कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून…
श्रेणी: दिल्ली
किसानों के मुद्दे पर 8 फरवरी को राज्यसभा में PM मोदी दे सकते हैं जवाब
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र जनवरी की 29 तारीख से शुरू हो गया। भारी हंगामें के बीच राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही जारी है। आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर राज्यसभा में जमकर निशाना साधा। लेकिन कृषि कानूनों को लेकर देश के प्रधानमंत्री संसद में क्या बोलते हैं इसको लेकर देश-दुनिया की निगाहें हैं। खबरों के अनुसार पीएम मोदी राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर 8 फरवरी यानी सोमवार को जवाब दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी किसानों से जुड़े मुद्दे पर हर सवालों का…
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका पर कसा तंज, एक बार 1984 सिख नरसंहार के पीड़ित से भी मिल लेते राहुल-प्रियंका
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 4 फरवरी को किसान आंदोलन के दौरान मरे नवरीत सिंह के परिवार से मिलने रामपुर पहुंची। प्रियंका वाड्रा ने नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात कर किसान आंदोलन पर चल रहे सियासत को और गर्म करने की कोशिश की। प्रियंका नवरीत सिंह की अंतिम अरदास में भी शामिल हुईं और परिवार से कहा कि नवरीत की शहादत व्यर्थ नहीं होने देंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा के रामपुर जाने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी पीड़ितों…
राज्यसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ‘सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को पीएम मोदी से पीड़ा है’
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार से पीड़ा है। कुछ लोग इस बात से दुखी हैं कि आखिर एक गरीब मां का बेटा कैसे देश का प्रधानसेवक बन गया और वह गरीबों के लिए काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए…
सोशल मीडिया में छाया किसान आंदोलन की आड़ में देश को अस्थिर करने की विदेशी साजिश का मुद्दा
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन के जरिए देश को अस्थिर करने की विदेशी साजिश का पर्दाफाश होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसी पर चर्चा कर रहे हैं। सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिलने से प्रदर्शन कर रहे लोग खुश थे, लेकिन उनकी ये खुशी जल्द ही काफूर हो गई जब उन्हें पता चला कि ये सब एक विदेशी साजिश का हिस्सा है। असल में ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन पर एक ऐसा ट्वीट भी किया,…
मोदी सरकार को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश का खुलासा : ग्रेटा ने गलती से शेयर कर दिया सीक्रेट डॉक्यूमेंट
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन के जरिए मोदी सरकार को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली बॉर्डर के पास जारी किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा के साथ कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के ट्वीट के बाद दुनियाभर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। लेकिन 3 फरवरी को एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग की एक गलती ने भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश की पोल खोल कर रख दी। ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट…
FIR को धता बताते हुए ग्रेटा थनबर्ग ने किया एक और ट्वीट, कहा- मैं अब भी किसानों के साथ, कोई रोक नहीं पाएगा
नई दिल्ली। पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। लेकिन FIR को धता बताते हुए उन्होंने एक बार फिर ट्वीट किया है और कहा कि वो किसानों के आंदोलन के साथ हैं। किसी भी तरह की घृणा या धमकी उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है। ज्ञात हो कि किसान आंदोलन के संबंध में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना (Pop Singer Rihana) के ट्वीट के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर लिखा था कि वो किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।…
राज्यसभा में दिग्विजय ने कहा- वाह जी महाराज, तो सिंधिया बोले- सब आपका ही आशीर्वाद है
नई दिल्ली। कभी एक दूसरे के साथ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह आज एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। एक पार्टी में रहने के बावजूद भी दोनों आमने-सामने रहे हैं। हालांकि अब दोनों दो अलग-अलग पार्टियों में हैं। कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। संसद में भी कृषि कानूनों को लेकर और किसान आंदोलन पर चर्चा हो रही है। इन सबके बीच आज ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह में हंसी ठिठोली भी देखने को मिल गई। दरअसल जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कृषि सुधारों को लेकर…
किसान आंदोलन : ग्रेटा के टूलकिट से विदेशी साजिश बेनकाब, दिल्ली पुलिस ने क्रिएटर्स के खिलाफ दर्ज की FIR
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में चल रही जांच को लेकर गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के साथ कई अहम जानकारियां साझा कीं। इस दौरान दिल्ली पुलिस से जब यह पूछा गया कि क्या पुलिस FIR में ग्रेटा थनबर्ग (GretaThunberg) का नाम भी शामिल है? इस पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर प्रवीर रंजन ने कहा कि हमने FIR में अभी किसी का नाम शामिल नहीं किया है, यह केवल टूलकिट के क्रिएटर्स के खिलाफ…
#चौरी_चौरा_के_100_साल : पीएम मोदी ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह की शुरुआत की, बोले- देश की एकता सबसे पहले है, देश का सम्मान सबसे बड़ा है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा में ‘चौरी-चौरा’ शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। 4 फरवरी, 2021 को चौरी चौरा घटना के 100 साल पूरे हो गए है। यह घटना स्वतंत्रता के लिए देश की लड़ाई की एक ऐतिहासिक घटना है। प्रधानमंत्री ने चौरी चौरा के शताब्दी समारोह को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने बहादुर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि चौरी-चौरा में दिए गए बलिदान ने देश के स्वतंत्रता संग्राम…
