नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की है। जो बिडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उनकी और नरेंद्र मोदी की ये पहली बातचीत है। नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम ट्वीट कर लिखा, जो बाइडेन से बातचीत की और उन्हें उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। हमने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और प्राथमिकताएं पर भी बात की। Spoke to @POTUS @JoeBiden and conveyed my best wishes for his success. We discussed regional issues and…
श्रेणी: दिल्ली
राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा देश को ‘आंदोलनजीवियों’ से बचाने की जरूरत
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना बयान दिया। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधाननंत्री ने कहा कि हमने बुद्धिजीवी और श्रमजीवी तो सुने थे, लेकिन पिछले कुछ समय से देश में आंदोलनजीवियों की एक नई जमात आ गई है, जो हर आंदोलन में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर देश को इनसे बचाना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि MSP था, MSP है और MSP हमेशा…
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में बताया नए FDI का फुल फॉर्म, की इससे देश को बचाने की अपील, ट्विटर पर कर रहा है टॉप ट्रेंड
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में किसान आंदोलन को लेकर आंदोलन करने वालों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने आंदोलन में अंतराराष्ट्रीय साजिश की बात करते हुए हा कि एक नया एफडीआई मैदान में आया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने FDI के बारे में तो सुना होगा, फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट। एक नया FDI इस बीच हमारे सामने आया है और इसका मतलब है फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी। इससे देश को बचाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग हैं जो देश…
राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के बोलते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘आंदोलनजीवी’, हुई मीम्स की बौछार
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर कुछ लोग किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तो इसमें विदेशी ताकतें भी बेनकाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ शब्दों से बड़े परिचित हैं। श्रमजीवी, बुद्धिजीवी इनसे परिचित हैं। हम देख रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों में नई जमात पैदा हुई है, वो है आंदोलनजीवी। हमने पहले बुद्धिजीवी तो सुना था, लेकिन कुछ लोग आंदोलनजीवी हो गए हैं।…
‘उप्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग वाली याचिका’: CJI बोले- आगे बहस की तो भारी जुर्माना लगाएँगे, याचिका खारिज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चल रही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है। इस याचिका में संविधान के अनुच्छेद 356 (केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार) का प्रयोग करने की माँग की गई थी। सीआर जया सुकिन नाम के एक अधिवक्ता ने यह याचिका दायर की थी।…
मिया खलीफा ने फिर किया किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट, कसा तंज, बोलीं- जब तक पैसे नहीं मिलेंगे तब तक ट्वीट
नई दिल्ली। लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनेलिटी और पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने जब से भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है वह ट्रोलर्स के निशाने हैं। कुछ ट्रोलर्स उन पर पैसे लेकर ट्वीट करने का आरोप लगा रहे हैं। यहां तक उनके और किसान आंदोलन का समर्थन करने वालीं दूसरी सेलिब्रिटीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए। हालांकि मिया खलीफा पर इस सब का कुछ असर नहीं पड़ा है और वह लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं। अब अपने एक ट्वीट में उन्होंने…
बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ देशव्यापी चक्का जाम, दिल्ली की सरहद में नहीं आया कोई किसान
नई दिल्ली। पिछले दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बैठे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम किया था। कृषि कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े किसान संगठनों ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में सड़क जाम करने का ऐलान किया था। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। किसानों नेताओं ने चक्का जाम खत्म किए जाने का ऐलान किया। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला।…
गुजरात HC डायमंड जुबली समारोह: हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा हो, जहां समय से न्याय की गारंटी हो : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुजरात हाईकोर्ट की डायमंड जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो, जहां हर व्यक्ति के लिए समय से न्याय की गारंटी हो। सरकार भी इस दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के…
प्रधानमंत्री मोदी की लोगों से अपील, बोले- कृषि मंत्री की राज्यसभा की यह स्पीच जरूर सुनें
नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 72वां दिन है। वहीं दूसरी ओर आज राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सदन में कृषि कानून पर चर्चा के दौरान कानून पर सवालों के जवाब दिए। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आज सदन में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा दिए गए भाषण को लिंक शेयर किया है। उन्होंने लोगों से इस स्पीच को सुनने की अपील की है। Agriculture Minister @nstomar's remarks on Motion of Thanks on the President's Address in Rajya Sabha. @AgriGoI https://t.co/pO6RQiSSL9…
भारत दुनिया का सबसे तेजी से 50 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिनों में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद शुक्रवार शाम तक करीब 53 लाख लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी। वहीं, अमेरिका में 50 लाख लोगों को टीके की खुराक 24 दिन में जबकि ब्रिटेन में 43 और इजराइल में 45 दिनों में दी गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19…
