नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ‘भारत खिलौना मेला 2021’ का उद्घाटन किया। देश के पहले ऑनलाइन खिलौने मेले की शुरुआत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। खिलौने मेले की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे खिलौने उन्हें दोबारा इस्तेमाल करने और रीसाइक्लिंग सिस्टम को दर्शाते हैं, जो भारतीय जीवन शैली का एक हिस्सा रहा है। ज्यादातर भारतीय खिलौने प्राकृतिक हैं और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बने हैं। इन खिलौनों में इस्तेमाल होने वाले रंग भी प्राकृतिक और सुरक्षित हैं।’ खिलौनों का जो वैज्ञानिक…
श्रेणी: दिल्ली
विधानसभा चुनाव 2021: चुनाव की तारीखों पर बोले CEC, हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में 8 चरण में मतदान होगा तो असम में तीन चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। अन्य स्थानों पर सिंगल फेज में वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 चरणों में चुनाव को लेकर सवाल भी उठाए हैं। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा ने तारीखों के ऐलान के दौरान ही कहा था कि वे सभी को खुश नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग की…
अच्छी खबर: सरकार ने जारी किए GDP आंकड़े, मंदी से बाहर निकलते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था ने #GDP में 0.4 फीसदी की बढ़त हासिल की
नई दिल्ली। काफी लंबे समय बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद(GDP) में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले की दो तिमाहियों के दौरान कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। तीसरी तिमाही में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था तकनीकी मंदी से बाहर आ गई…
#KheloIndia : शीतकालीन गेम्स का हुआ आगाज, PM मोदी बोले- ये खेल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को करेंगे मजबूत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुलमर्ग में दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। दो मार्च को खत्म हो रहे इन खेलों में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराने और जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में एक कदम है।’’ PM Shri @narendramodi…
विधानसभा चुनाव 2021: पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग, असम में होंगे तीन राउंड, 2 मई को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया जाना है। वहीं असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक साथ ही 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग होनी है। इससे पहले 2016 में राज्य में…
500 रुपये देने का वादा कर केजरीवाल की रैली के लिए जुटाई भीड़, पैसे ना मिलने पर लोगो ने किया हंगामा, वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं…
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में आए लोगों का कहना है कि वो मजदूर हैं और उन्हें पांच-पांच सौ रुपए देने का वादा कर बुलाया गया था। लेकिन रैली खत्म होने का बाद भी मजदूरों को पैसा नहीं दिया गया। असल में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बुधवार को शालीमार बाग में रोड शो किया। इस रोड शो में सैकड़ों लोग शामिल हुए, लेकिन पैसे देने का वादा कर बुलाए गए इन…
PSLV-C51 की लॉन्च रिहर्सल हुई पूरी, 28 फरवरी को लॉन्च होगा मिशन: ISRO
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उसने PSLV-C51 रॉकेट के लॉन्चिंग को लेकर रिहर्सल पूरी कर ली है और अब 28 फरवरी सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर इस रॉकेट की लॉन्चिंग की जाएगी। PSLV-C51 भारतीय पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम का 53 वां मिशन है। Launch rehearsal of #PSLVC51 completed today. Launch scheduled at 1024 hrs IST on February 28, 2021. For more details visit: https://t.co/1OKMDRN95U#NSIL #INSPACe #amazonia1 #ISRO pic.twitter.com/6MtFZvXkAG — ISRO (@isro) February 25, 2021 हाल ही में गठित न्यूस्पेस इंडिया…
राहुल गांधी पर भड़की विधायक अदिति सिंह, कहा-अमेठी के लोगों को नीचा दिखाने के लिए माफी मांगे राहुल
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारतीयों के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में पार्टी के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल के बयान को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अपने दक्षिण भारत के संसदीय क्षेत्र की तारीफ करते-करते राहुल अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी को नीचा दिखाने लगे। राहुल को अपने बयान के लिए माफी मांगनी…
फरवरी में फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अब कितना रेट
नई दिल्ली। देश में आज फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति रिफिल की बढ़ोतरी की है। बढ़ाई गई कीमतों के बाद आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर 794 रुपये में मिलेगी। जो अभीतक 769 रुपये में मिल रही थी। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये का इजाफा किया गया है। गैस सिलेंडर के दाम…
राहुल गांधी की विभाजनकारी राजनीति पर बढ़ा विवाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली जमकर क्लास
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर में उत्तर भारतीय कम समझदार लगते हैं। मंगलवार को त्रिवेंद्रम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दक्षिण और उत्तर भारत में अंतर को लेकर जो बात कही, उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने उनकी जमकर क्लास लगाते हुए विभाजनकारी मानसिकता वाला व्यक्ति करार दिया। दरअसल केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के नेतृत्व में आयोजित ‘ऐश्वर्य यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी मंगलवार को…
