राहुल गांधी पर भड़की विधायक अदिति सिंह, कहा-अमेठी के लोगों को नीचा दिखाने के लिए माफी मांगे राहुल

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारतीयों के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में पार्टी के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल के बयान को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अपने दक्षिण भारत के संसदीय क्षेत्र की तारीफ करते-करते राहुल अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी को नीचा दिखाने लगे। राहुल को अपने बयान के लिए माफी मांगनी…

फरवरी में फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अब कितना रेट

नई दिल्ली। देश में आज फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति रिफिल की बढ़ोतरी की है। बढ़ाई गई कीमतों के बाद आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर 794 रुपये में मिलेगी। जो अभीतक 769 रुपये में मिल रही थी। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये का इजाफा किया गया है। गैस सिलेंडर के दाम…

राहुल गांधी की विभाजनकारी राजनीति पर बढ़ा विवाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली जमकर क्लास

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर में उत्तर भारतीय कम समझदार लगते हैं। मंगलवार को त्रिवेंद्रम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दक्षिण और उत्तर भारत में अंतर को लेकर जो बात कही, उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने उनकी जमकर क्लास लगाते हुए विभाजनकारी मानसिकता वाला व्यक्ति करार दिया। दरअसल केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के नेतृत्व में आयोजित ‘ऐश्वर्य यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी मंगलवार को…

#KisanKaSammanPMKisan : हमारे अन्‍नदाताओं की दृढ़ता और उनका जुनून प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। अन्‍नदाताओं के जीवन को गरिमा प्रदान करने और उनकी संपन्‍नता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान योजना के आज दो वर्ष पूरे हो गए हैं। उस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे अन्‍नदाताओं की दृढ़ता और उनका जुनून हमें प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा, ‘दो साल पहले आज के दिन, देशवासियों के लिए अन्‍न उपजाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले अपने कर्मठ अन्‍नदाताओं के जीवन को गरिमा प्रदान करने और…

बिजनेस करना सरकार का काम नहीं, कुछ PSUs (सरकारी उपक्रमों) को छोड़कर सबका करेंगे निजीकरण: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि बिजनेस करना सरकार का काम नहीं है और उनकी सरकार रणनीतिक क्षेत्र में कुछ सीमित संख्या में सरकारी उपक्रमों (PSU) को छोड़कर बाकी क्षत्रों के सार्वजनिक उपक्रमों को प्राइवेट करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियों को केवल इसलिए नहीं चलाया जाना चाहिए कि वे विरासत में मिली हैं। Ease of doing Business is not limited to centre. It has been expanded to States. For Aatmanirbhar Bharat Modern Infrastructure and multi modal Infrastructure is the focus area: PM…

असम में खोई जमीन वापस पाने के प्रयास में कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के लिए चलाया जा रहा छत्तीसगढ़ मॉडल

न्यूज़ डेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा भले ही पश्चिम बंगाल की हो रही हो लेकिन इससे सटे उत्तर पूर्व का असम भी चुनावी दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां बीजेपी की कड़ी टक्कर कांग्रेस से है औऱ कांग्रेस ने इस लड़ाई को जीतने के लिए मुस्लिम समाज की राजनीति के बड़े चेहरे बदरुद्दीन अजमल को अपने साथ जोड़ लिया है। असम में अपना खोया किला वापस जीतने के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने की कवायद में लगी है। असम…

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, पंजाब बेशर्मी से कर रहा मुख्तार अंसारी का बचाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का ‘बेशर्मी’ से बचाव कर रही है। पंजाब ने अब तक अंसारी को उप्र को नहीं सौंपा है, जहां सांसद/विधायक की विशेष अदालत में उसके खिलाफ कई जघन्य अपराधों के मामले चल रहे हैं। अंसारी, कथित तौर पर जबरन वसूली के मामले में रूपनगर की जेल में बंद है। उप्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने पंजाब…

कोविड-19 : 1 मार्च से टीकाकरण अभियान अगले चरण की होगी शुरुवात, 60 साल से अधिक उम्र वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकारी अस्पतालों में होगी फ्री

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को एक मार्च से कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण के तीसरे चरण की घोषणा करते हुए कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जावड़ेकर ने 16 जनवरी को भारत में शुरू होने वाले दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण को शुरू करने की घोषणा की। जावड़ेकर ने एक…

निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर PM मोदी ने कहा- शुक्रिया गुजरात

नई दिल्ली। गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी का छह के छह नगर निगमों पर बढ़त कायम है। पार्टी की इस सफलता से गदगद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि नगरपालिका चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास दिखाया। साथ ही पीएम मोदी ने बीजेपी पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य…

IIT खड़गपुर दीक्षांत समारोह : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया Self-awareness, Self-confidence और Selflessness का मंत्र

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज IIT खड़गपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को संबंधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन न केवल IIT में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के लिए महत्व का दिन है, बल्कि नए भारत के लिए भी महत्व का दिन है क्योंकि विद्यार्थी पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पास करने वाले विद्यार्थियों से स्टार्टअप स्थापित करने तथा देश में करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाले नवाचारों की दिशा में काम करने का आग्रह…