सरकार ने किया ‘मेरा राशन’ एप लांच, ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ से प्रवासियों को होगा लाभ, राशन वितरण में आएगी पारदर्शिता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ‘मेरा राशन’ नाम से शुक्रवार को एक एप लांच किया जिसका मकसद देश में प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन मिलने में सहूलियत दिलाना है। हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में लांच किया गया यह एप जल्द ही 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One nation one card) के तहत राशन कार्डधारकों को देश में कहीं भी और पीडीएस (PDS) के तहत संचालित किसी भी दुकान से प्राप्त करने में…

इस साल में सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाले उद्योगपति बने गौतम अडानी, देश-दुनिया के कई दिग्गज हुए पीछे

नई दिल्ली। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के बीच एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत के उद्योगपति गौतम अडानी ने इस साल अपनी संपत्ति में विश्व में सबसे ज्यादा रुपये जोड़े हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में यह दावा किया गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 2021 में 16.2 अरब डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई है। इससे अडानी साल में सबसे ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अडानी अब दुनिया के 26वें सबसे अमीर व्यक्ति…

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा, 20 भाषाओं में इन लेखकों को दिया गया सम्मान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी है। साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को 20 भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। इनमें 7 कविताओं की किताबें, चार उपन्यास, 5 शॉर्ट स्टोरिज, 2 प्ले और 1-1 मेमोरिज और महाकाव्य ने साहित्य अकादमी अवॉर्ड जीता है। मलयालम, नेपाली, ओडिया और राजस्थानी भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी। ये सम्मान प्रतिष्ठित ज्यूरी सदस्यों के द्वारा 20 भारतीय भाषाओं में दिया जाता है, ये भाषाएं साहित्य अकादमी के एग्जक्यूटिव बोर्ड की तरफ से…

विपक्षी दलों पर बरसे केजरीवाल, बोले- तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में तिरंगा फहराने संबंधी दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा।’’ केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि देशभक्ति पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और देश सभी का है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘बजट में, हमने घोषणा की कि हम शहरभर में 500 स्थानों पर तिरंगा फहराएंगे। जब भी हम राष्ट्रीय ध्वज देखते हैं, हमें सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिक…

कोरोना न्यू स्ट्रेन : फिर लौटी कोरोना कहर की लहर, महाराष्ट्र, दिल्ली-पंजाब में चिंताजनक हालात, क्या फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा देश

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। लोगों को लगातार कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोग लगातार लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में जब हमारा देश कोरोना से तेजी से उबर रहा था, नए केस आने कम हो गए थे। ऐसे वक्त में इस तरह के आंकड़े डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा…

‘दम है तो रोक कर दिखाओ’: बॉर्डर पर ‘किसान’ कर रहे पक्का निर्माण, ट्यूबवेल भी लगाया; पुलिस को बैरंग लौटाया

न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे ‘किसानों’ ने अब पक्के निर्माण शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुंडली बॉर्डर पर जमे प्रदर्शनकारियों ने निर्माण शुरू किया है। ट्यूबवेल भी लगाया है। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें चेतावनी दी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार गर्मी बढ़ने की वजह से अस्थायी टेंटों में प्रदर्शनकारियों को परेशानी होने लगी है। लिहाजा उन्होंने अब सड़क पर ही पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है, “कुंडली…

लोकतंत्र में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को चुनाव आयुक्त के रूप में सरकारी पदों पर आसीन व्यक्तियों की नियुक्ति नहीं करनी चाहिए। जस्टिस आर.एफ. नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि किसी सरकारी अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपना संविधान का मखौल उड़ाना है। पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव आयोग (EC) की स्वतंत्रता से समझौता कदापि स्वीकार्य नहीं है, और केवल स्वतंत्र व्यक्ति ही चुनाव आयुक्त होने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि यह…

किसान आंदोलन : राकेश टिकैत पर भड़के भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष, कहा- ‘वो बहुत पैसे वाले इंसान..’जहां मन है वहां जाए

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन ना तो किसान और ना ही सरकार कोई भी अपनी बात से टस से मस हो रहा है लेकिन आंदोलन में किसानों की कम होती संख्या पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि किसानों के नेता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि हमारा आंदोलन फीका नहीं पड़ा है, हम 13 तारीख को पश्चिम बंगाल में मीटिंग और नंदीग्राम-कोलकाता में पंचायत करेंगे और वहां के किसानों…

EVM हैकिंग की फेक न्यूज पर चुनाव आयोग सख्त, दर्ज कराया केस

नई दिल्ली। देश में चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित करने की नीयत से ईवीएम हैकिंग की फेक न्यूज फैलाने वालों पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर ईवीएम हैकिंग से जुड़ीं एक फर्जी खबर वायरल होने पर चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। आयोग ने कहा है कि फर्जी खबरों के मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

दिल्ली में बरसे बादल,मौसम हुआ सुहाना लेकिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम में बदलाव लगातार जारी है, शुक्रवार को दिल्ली-NCR में मेघ बरसे हैं, जिससे तापमान में कमी आई है और मौसम दिलकश हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में बारिश के कारण ओलावृष्टि भी हो सकती है और शाम तक ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। यही नहीं आईएमडी ने ये भी कहा है कि आज उत्तर प्रदेश के खतौली, बरौत, बागपत, शिकारपुर, गुरुमुखेश्वर, सियाना, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, खुर्जा, लोनी-देहात, शामली, खेकरा, अलीगढ़, अमरोहा, दादरी, इंदिरापुरम,…