‘आपसे विनती है कि बंगाल में TMC के प्रचार के लिए न आएँ’, कांग्रेस नेता ने शरद पवार और तेजस्वी को लिखी चिट्ठी

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से सूबे में चुनाव प्रचार न करने की गुजारिश की है। उन्होंने ऐसी ही गुजारिश बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से भी की है। दरअसल, पवार और तेजस्वी ‘स्टार कैंपेनर’ के रूप में पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं, जबकि कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में है।…

गूगल-फेसबुक को विज्ञापनों से होने वाले लाभ का हिस्सा भारतीय मीडिया को भी मिले: सुशील मोदी

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि ऑस्टेलिया की तर्ज पर भारत में भी ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए ताकि फेसबुक और गूगल जैसे बड़े कंपनियों को विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व का हिस्सा खबरों के विषय वस्तु प्रदाता स्थानीय प्रकाशकों को मिल सके। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पारम्परिक प्रिंट मीडिया और टेलीविजन चैनलों की आर्थिक स्थिति का मामला उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार…

राहुल गांधी ने की सद्दाम-गद्दाफी से पीएम मोदी की तुलना, यूजर्स ने इंदिरा गांधी का इतिहास निकाल सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

न्यूज़ डेक्स। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सद्दाम हुसैन और लीबिया के कर्नल गद्दाफी से की है। राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इराक में सद्दाम हुसैन और लीबिया में गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे, इसका मतलब यह तो नहीं कि वहां लोकतंत्र था। उन्होंने कहा कि सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे। तब लोग वोट तो डालते थे, लेकिन सच में अपना मत नहीं देते थे क्योंकि उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने वाली कोई संस्था वहां काम नहीं…

UNHRC से बोले संयुक्त किसान मोर्चे के नेता दर्शनपाल, किसानों के अधिकारों का उल्लंघन हैं तीनों कृषि कानून

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चे (एसकेएम) के नेता दर्शनपाल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों से ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे किसानों और अन्य लोगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के घोषणा-पत्र का उल्लंघन हुआ है जिसपर भारत ने भी हस्ताक्षर कर रखे हैं। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे एसकेएम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के 110वें दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को अधिकारियों…

एक साल से मां बनने की कोशिश कर ही थी महिला, एक्स-रे के बाद पता चला पुरुष है

नई दिल्ली। शादी के बाद दुनिया की हर लड़की की ईच्छा होती है कि वो मां बन जाए। मां बनना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। इसी तरह से चीन में 25 साल की एक महिला जो कि काफी समय से मां बनने की कोशिश कर रही थी। अपने टखने की चोट के लिए जब वो डॉक्टर के पास गई और उसका एक्स-रे किया गया तो पता चला कि वो महिला नहीं, पुरुष है। दरअसल, चीन की रहने वाली 25 साल की यह महिला लगभग एक साल…

गुजरात में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते BCCI ने लिया बड़ा फैसला, आखिरी 3 T20 मैच बिना दर्शकों के खेलने होंगे

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की T20 सीरीज अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की मेजबानी में खेला जा रहा है। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे इन मैचों में दर्शकों की वापसी हुई थी और टेस्ट सीरीज के 2 मैचों के अलावा पहले 2 टी20 मैचों में भी 50 फीसदी दर्शकों को एंट्री दी गई थी, हालांकि बीसीसीआई ने सीरीज के बाकी बचे 3 मैचों को लेकर दर्शकों को निराश करने वाला फैसला…

26 जनवरी को पता चला था, कांग्रेस के खरीदे हुए लोग कर रहे थे प्रदर्शन : किसान यूनियन अध्यक्ष

नई दिल्ली। किसान आंदोलन अब राजनीतिक रूप ले चुका है। यह हम नहीं बल्कि किसान नेता ही दावा कर रहे हैं। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दावा किया है कि जो भी किसान संगठन सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे वे सब कांग्रेस के खरीदे हुए या कांग्रेस के भेजे हुए संगठन थे। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को हमें मालूम पड़ा था कि जितने भी यह संगठन सिंघु…

बाटला हाउस एनकाउंटर केस: कोर्ट ने दोषी आरिज खान को सुनाई मौत की सजा, बताया रेयरेस्‍ट ऑफ रेयर केस

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की अदालत ने साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर केस में दोषी करार दिए गए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान को सजा ए मौत सुनाई है। कोर्ट ने इसे ‘रेयरस्‍ट ऑफ रेयर’ केस कहा है। आरिज खान दिल्‍ली पुलिस के मोस्‍ट वांटेड लिस्‍ट में शामिल था। साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान आरिज खान फरार होने में कामयाब हो गया था। उसे बाद में साल 2018 में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने बीते 8 मार्च को आरिज…

नंदीग्राम में ममता को हारने का डर, शुभेंदु अधिकारी से मिल रही है कड़ी चुनौती, ‘सेफ’ सीट टॉलीगंज से भी लड़ सकती है चुनाव

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल के सियासी रंगमंच पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाटक अपने सबाब पर है। जनता का वोट हासिल करने के लिए उन्होंने झूठ, फरेब और प्रोपेगैंडा को अपने चुनाव प्रचार का हथियार बनाया है। नंदीग्राम में पैर में लगी चोट से ममता ने सियासी फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन उसका पिछले दस सालों से त्रस्त जनता पर कोई असर नहीं हुआ है। चोट को हमला बताने पर जनता में काफी नाराजगी है। अब ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हार का डर सताने लगा है। इसलिए वो…

सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये सरकार बनाना नहीं, सिर्फ बेचना जानती है

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सरकारी सपंत्तियों के निजीकरण करने के फैसलों की कड़ी आलोचना की है। राहुल ने कहा है कि इससे आम लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है, कुछ कारोबारियों के फायदे के लिए ये किया जा रहा है। राहुल ने कहा है कि ये सरकार बनाना नहीं, बेचना जानती है। सोमवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक खबर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि सरकार चार हवाई अड्डों को बेचना चाहती है। इस खबर को…